फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ रुपये की बेंटले कार को बना दिया टैंक, देखिये तस्वीरें

Fri, 31 May 2019 12:01 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेक, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
Bentley Continental GT Gets Modified - फोटो : Google
क्या आप अपनी लग्जरी कार को किसी टैंक में बदल सकते हो? शायद आप ऐसा करने की सोचेंगे भी नहीं, लेकिन रूस के कुछ लोगों ने लग्जरी टैंक चलाने के लिए बेंटले कॉन्टिनेंटल GT कार को लग्जरी टैंक में तब्दील कर दिया। बेंटले कॉन्टिनेंटल GT एक सुपर लग्जरी कार जिसकी कीमत करोड़ रुपये से भी कही ज्यादा है।
विज्ञापन

ये है अल्ट्राटैंक

2 of 3
Bentley Luxury Tank - फोटो : Google
रूस के लोगों ने एक सस्ती बेंटले कॉन्टिनेंटल GT कार खरीदी और इसे लग्जरी टैंक में मॉडिफाइड किया गया। इस मॉडिफाइड टैंक का नाम अल्ट्राटैंक दिया गया। फिलहाल इसे रूस के जंगलों में चलाया जा रहा है। इस कार के इंजन, ड्राइवट्रेन और फ्रेम में भी काफी बदलाव किए हैं। जानकारी के लिए बता दें कि इन लोगों ने बेंटले कॉन्टिनेंटल GT के इंजन की जगह टोयोटा का 4.3 लीटर V8 इंजन लगाया है। इसके टायर्स की जगह हेवी ड्यूटी ट्रक के व्हील का कस्टमाइज़ सैट लगाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

9 महीने का लगा समय

3 of 3
Bentley Luxury Tank - फोटो : Google
बेंटले को एक लक्जरी टैंक के रूप में मॉडिफाइड करने के लिए इन लोगों को करीब 9 महीने का समय लगा है। कार के इंजन के काम करने के साथ ही इसके टायर्स की जगह हेवी ड्यूटी ट्रक के व्हील का कस्टमाइज़ सैट लगाया है। जिन लोगों ने इसे बनाया है उनके अनुसार कई बार इसका इंजन ठीक तरीके से रास्ते पर काम नहीं जिसकी वजह से समय-समय पर रोककर जांचना पड़ता है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें