फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CNG Cars: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से रहें बेफिक्र, ये सीएनजी कारें देती हैं 33 किमी तक का धांसू माइलेज

Tue, 23 Feb 2021 04:33 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
CNG कारें - फोटो : Amar Ujala
देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने एक बार फिर छलांग मारी है। पेट्रोल की कीमतों में 25 पैसे और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 90.83 रुपये और डीजल के दाम 81.32 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं। जबकि मुंबई में पेट्रोल के दाम 97.34 रुपये और डीजल के दाम 88.44 रुपये तक हो गए हैं। वहीं तेल की बढ़ती कीमतों का असर कारों की बिक्री पर पड़ना शुरू हो गया है। वहीं सीएनजी की कीमतें अभी राहत देने वाली हैं। सीएनजी की कीमतें 42.71 रुपये पर स्थिर हैं। ऐसे में सीएनजी कार खरीदने में फायदा है।
विज्ञापन

2 of 11
CNG mechanic - फोटो : Amar Ujala (File Photo)

रनिंग कॉस्ट 2 रुपये प्रति किमी

आम पेट्रोल कारों के मुकाबले सीएनजी फिटेड कारों की कीमत 50 से 60 हजार रुपये तक ज्यादा होती है। वहीं ऑथराइज्ड सेंटर 40 हजार रुपये तक वसूलते हैं। 43 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एक सीएनजी कार 20 किमी तक चल जाती है, जिसकी रनिंग कॉस्ट 2 रुपये प्रति किमी तक पड़ती है। वहीं 90.58 रुपये प्रति लीटर पेट्रोल के दाम पर रनिंग कॉस्ट 4 रुपये प्रति किमी तक आती है। वहीं मारुति अपनी 14 गाड़ियों में सीएनजी की सुविधा दे रही है। पिछले साल मारुति ने 1,06,000 सीएनजी गाड़ियां बेचीं, जबकि 2020-2021 में ये आंक़ड़ा 1,19000 यूनिट्स तक पहुंच गया, जिसके 1,55,000 यूनिट्स तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Alto CNG - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki Alto

Maruti Suzuki Alto (मारुति सुजुकी अल्टो) एंट्री लेवल सेगमेंट में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। यह कार फैक्टरी फिटेड CNG के साथ दो वेरिएंट- LXI और LXI (O) में उपलब्ध है। इनकी कीमत क्रमश: 4.44 लाख और 4.48 लाख रुपये है। Alto CNG का माइलेज 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम है।

 

4 of 11
Maruti S-Presso - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki S-Presso

Maruti Suzuki ने अपनी बहुप्रतीक्षित माइक्रो एसयूवी बजट कार S-Presso को CNG वर्जन के साथ लॉन्च किया है। Maruti S-Presso में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सीएनजी वेरिएंट में फैक्टी फिटेड सीएनजी किट दी गई है। पेट्रोल वर्जन में यह इंजन 67hp का पावर और 90Nm टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, सीएनजी मोड पर यह इंजन 58hp का पावर और 78Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एस-प्रेसो के सीएनजी मॉडल में सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। Maruti S-Presso S-CNG को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इस कार की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.89 लाख रुपये से 5.19 लाख रुपये तक है। कंपनी ने S-Presso VXI वेरिएंट में भी सीएनजी का ऑप्शन दिया है। मारुति का दावा है कि S-Presso CNG 31.2 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

 
विज्ञापन

5 of 11
Maruti Suzuki WagonR BS6 S-CNG - फोटो : Maruti Suzuki

Maruti Suzuki WagonR CNG

Maruti Suzuki WagonR (मारुति सुजुकी वैगन-आर) कंपनी की लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार है। वैगन-आर भी फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। वैगन-आर की कीमत 5.46 लाख रुपये से लेकर 5.53 लाख रुपये तक है। WagonR CNG वेरिएंट 33.54 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। वहीं 1.0 लीटर इंजन के साथ Maruti Suzuki Wagon R LXi O CNG की कीमत 5.53 लाख रुपये है।

 
विज्ञापन

6 of 11
Maruti Suzuki Celerio CNG - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio (मारुति सुजुकी सिलेरियो) कार दो वेरिएंट- VXI और VXI (O) में फैक्टरी फिटेड CNG के साथ उपलब्ध है। Celerio सीएनजी मॉडल की कीमत 5.73 लाख रुपये से 5.78 लाख रुपये तक है। Maruti Celerio CNG वेरिएंट 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
विज्ञापन

7 of 11
Hyundai GRAND i10 NIOS Sportz - फोटो : Hyundai India

Hyundai Grand i10 Nios CNG

Hyundai Motor Company (ह्यूंदै मोटर कंपनी) की लोकप्रिय हैचबैक कार Grand i10 Nios (ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस) में 1.2 लीटर का बड़ा इंजन मिलता है जो 69 PS का पावर और 92 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इस कार में एक डिजिटल स्पीडोमीटर और स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट जैसे फीचर्स शामिल हैं। Hyundai Grand i10 Nios सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 6.64 लाख रुपये से शुरू होती है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 नियोस CNG वेरिएंट 20.7 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

 

8 of 11
Hyundai Aura - फोटो : Hyundai

Hyundai Aura CNG

Hyundai Aura (ह्यूंदै ऑरा) सेडान कार में ग्रैंड i10 Nios जैसा ही 1.2-लीटर इंजन का उपयोग किया गया है जो कि 69 PS का पावर और 92 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हालांकि दोनों कारों में मिलने वाले फीचर्स एक जैसे नहीं हैं। Hyundai Aura की एक्स-शोरूम कीमत 7.29 लाख रुपये है। Hyundai Aura CNG वेरिएंट 28 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

 

9 of 11
Hyundai Santro Car Delivery - फोटो : Hyundai Social Media

Hyundai Santro CNG

Hyundai Santro (ह्यूंदै सैंट्रो) में सीएनजी का ऑप्शन सिर्फ दो वेरिएंट- मैग्ना और स्पोर्ट्ज में मिलता है। सीएनजी मॉडल में डुअल ईसीयू लगा होता है, जिससे परफॉरमेंस अच्छी होती है। वहीं इसमें माइक्रो स्विच लगा होता है, जो फ्यूल को कट-ऑफ कर देता है। कंपनी ने सीएनजी मॉडल के लिए 8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। सैंट्रो CNG वेरिएंट में 1-लीटर इंजन मिलता है जो 60 PS का पावर और 85 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इस कार में सेंट्रल लॉकिंग, कीलेस एंट्री, रियर पार्किंग सेंसर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। सीएनजी सैंट्रो 30.5 किग्रा प्रति किमी का माइलेज देती है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये से 7.18 लाख रुपये तक है।

 

10 of 11
maruti eeco - फोटो : For Refernce Only

Maruti Suzuki Eeco

Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) कंपनी की लोकप्रिय वैन रही है। मारुति ईको कम कीमत और ज्यादा माइलेज के कारण ग्राहकों की पसंद रही है। यह वैन भी फैक्टरी फिटेड CNG वेरिएंट में आती है। ईको तीन वेरिएंट में सीएनजी मॉडल के साथ उपलब्ध है। इसकी शुरुआती कीमत 3.79 लाख रुपये से 5.18 लाख रुपये तक है। Maruti Eeco सीएनजी मॉडल 21.94 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।

 
विज्ञापन

11 of 11
Maruti Suzuki BSVI Ertiga - फोटो : Amar Ujala

Maruti Suzuki Ertiga CNG

Maruti Suzuki की लोकप्रिय MPV (मल्टी पर्पज व्हीकल) Ertiga (अर्टिगा) भी फैक्टरी फिटेड CNG के विकल्प के साथ आती है। अर्टिगा के सिर्फ एक वेरिएंट में सीएनजी का विकल्प उपल्बध है। इस कार की कीमत 7.69 लाख रुपये से 10.47 लाख रुपये तक है। Ertiga CNG 26.08 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें