Kia Carnival
- फोटो : PTI
सवाल 3. किआ उपभोक्ताओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए iMT, IVT, AT और DCT सहित कई तरह के ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन कैसे प्रदान करता है?
जवाब - जब से हमने अगस्त 2019 में अपना बिक्री संचालन शुरू किया है, तब से हमने भारतीय बाजार में 4,65,158 यूनिट्स की बिक्री की है। कुल बिक्री में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वैरिएंट का योगदान 31 फीसदी है।
CY 2021 में, हमने 1,81,583 वाहन बेचे, प्रति माह औसतन 15,000 वाहन जो अब तक 1,21,807 वाहनों की बिक्री करके CY 2022 में प्रति माह औसतन 20,000 यूनिट तक बढ़ गए हैं। हम अपनी प्रभावी योजना के कारण सप्लाई चेन और सेमीकंडक्टर की कमी के बावजूद अपने स्वस्थ प्रदर्शन को जारी रखने में सक्षम हैं। मॉडल-वार ऑटोमैटिक वैरिएंट्स की बिक्री इस तरह हैं:
- सेल्टोस - 3 में से 1
- सोनेट - 5 में से 1
- कैरेंस - 3 में से 1
- कार्निवल - 100 प्रतिशत (यह वाहन सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आता है)