फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auto Sales: नवरात्र पर चार हजार वाहनों की होगी डिलीवरी, 400 करोड़ रुपये से अधिक कारोबार

Mon, 23 Sep 2024 01:18 PM IST
अमर शर्मा हर्ष मिश्रा, नोएडा

सार

बीते वर्ष करीब 3400 वाहनों की हुई थी डिलीवरी इस बार विभाग के अनुसार चार हजार तक पहुंचेगा आंकडा, कारोबार में भी होगी बढ़ोतरी।
विज्ञापन
1 of 6
Automobile Industry - फोटो : PTI
शारदीय नवरात्र पर ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के सितारे बुलंद होने वाले हैं। इस बार इन नौ दिनों में चार हजार वाहनों की डिलीवरी होने जा रही है। विभाग के अनुसार इसकी कीमत 400 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस बार बीते वर्ष की तुलना में अधिक वाहनों की डिलीवरी होगी। वर्ष 2023 में इस दौरान कुल 3400 वाहनों की डिलीवरी हुई थी। डीलरों से मिली रिपोर्ट के अनुसार विभाग का कहना है कि इस बार करीब 1,800 चार पहिया तो 2,200 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी होगी।
विज्ञापन

2 of 6
Car Showroom - फोटो : Freepik
हिंदू मान्यता के अनुसार नवरात्र नए कार्यों के लिए काफी शुभ माना जाता है। ऐसे में लोग इसी समय वाहन खरीदने में ज्यादा विश्वास रखते हैं। लोगों ने सितंबर माह से ही वाहनों की बुकिंग करानी शुरू कर दी थी। वहीं, नवरात्र ही नहीं इस बार धनतेरस, दिवाली समेत पूरे त्योहारी सीजन में खासा कारोबार होने का अनुमान है। 
विज्ञापन

3 of 6
Audi Q3 SUV Car - फोटो : Audi
लग्जरी वाहनों की बुकिंग भी खासी संख्या में हुई है। 50 लाख से ज्यादा कीमत के करीब 500 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। बीते वर्ष 361 वाहन ही ऐसे थे। अधिक वाहनों के पंजीकरण से परिवहन विभाग के राजस्व में भी खासा बढ़ोतरी होगी। महिंद्रा के जनरल मैनेजर संतोख सिंह का कहना है कि इस वर्ष शुरू से ही वाहनों की बिक्री अच्छी संख्या में हुई है। ऐसे में नवरात्र में बंपर बिक्री होगी ही। वहीं, टाटा मोटर्स के वीरेंद्र सिंह का कहना है कि नए मॉडल्स को लोग अधिक प्राथमिकता दे रहे हैं।

4 of 6
Maruti Suzuki Grand Vitara - फोटो : Maruti Suzuki
हाइब्रिड वाहनों का दबदबा
इस बार नए में हाइब्रिड वाहनों की बुकिंग में बहुत बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। इसका कारण टैक्स में शत प्रतिशत छूट मानी जा रही है। करीब 400 हाइब्रिड वाहनों की बुकिंग अब तक हो चुकी है। वहीं, इसमें इलेक्ट्रिक वाहन भी पीछे नहीं हैं। चार पहिया हों या दोपहिया, इलेक्ट्रिक वाहन भी खासी संख्या में बुक हुए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
Car Plant - फोटो : Freepik
सेमीकंडक्टर की उपलब्धता से बढ़ी संख्या
एआरटीओ डॉ. सियाराम वर्मा का कहना है कि मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को इस वर्ष वाहनों के निर्माण के लिए ज्यादा परेशानी नहीं उठानी पड़ी है। सेमीकंडक्टर की उपलब्धता बढ़ी है। इस वजह से ही वाहनों की डिलीवरी ठीक समय पर हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Automobile Industry - फोटो : PTI
नवरात्र में वाहनों की बिक्री
 
वर्ष वाहन बिके
2021 1245
2022 1475
2023 3400
2024 4000 का अनुमान


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें