फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Xiaomi लेकर आई शानदार इलेक्ट्रिक साइकिल, फोल्ड कर कहीं भी ले जाइए, 25 किमी है टॉप स्पीड, जानें खासियतें

Fri, 24 Apr 2020 06:53 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Xiaomi Youpin HIMO Z16 Electric Cycle - फोटो : Social Media
इलेक्ट्रिक व्हीक्लस एक नए ट्रेंड की तरह उभर रहा है। लोगों की इलेक्ट्रिक गाड़ियों की चाहत ही है कि विभिन्न ऑटोमोबाइल कंपनियां नए-नए इलेक्ट्रिक पावरट्रेन वाले उत्पाद बाजार में उतार रही हैं। शायद इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि चीन की दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भी अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स बना रही है। सस्ते स्मार्टफोन से एशिया के बाजारों में छा जाने वाली चीन की यह कंपनी अब इलेक्ट्रिक वाहन बना रही है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद Xiaomi अब इलेक्ट्रिक साइकल लेकर आई है। 
विज्ञापन

2 of 9
Xiaomi Youpin HIMO Z16 Electric Cycle - फोटो : Social Media
Xiaomi की इलेक्ट्रिक साइकिल
Xiaomi के Youpin क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल पिछले कुछ वर्षों में कई सस्ती इलेक्ट्रिक साइकिल लॉन्च करने के लिए किया गया है। हर नए मॉडल के साथ ये बाइक्स तेजी से ध्यान खींचने वाली बनती जा रही हैं। कंपनी अब अपने Youpin ब्रांड के तहत एक नई इलेक्ट्रिक साइकिल Himo Z16 (हिमो Z16) लेकर आई है। पहली नजर में Z16, हाल ही में Xiaomi के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की गई कई अन्य ई-बाइक की तरह दिखेगी। लेकिन जब हम इसे करीब से देखेंगे तो इसकी कई दिलचस्प खासियतों का पता चलता है। 
विज्ञापन

3 of 9
Xiaomi Youpin HIMO Z16 Electric Cycle - फोटो : Social Media
खास फ्रेम
सबसे पहली बात, Xiaomi Youpin HIMO Z16 को बनाने में एल्यूमीनियम अलॉय का इस्तेमाल किया गया है और इस साइकिल के रियर में वास्तविक swingarm (स्विंगआर्म) सस्पेंशन दिया गया है। यह फीचर आम तौर पर फुल सस्पेंशन माउंटेन बाइक, मोपेड और मोटरसाइकिल में मिलता है। 

4 of 9
Xiaomi Youpin HIMO Z16 Electric Cycle - फोटो : Social Media
वजन
Xiaomi Youpin HIMO Z16 इलेक्ट्रिक साइकिल का वजह मात्र 22.5 किलोग्राम है। इसमें 16 इंच के पहिये दिए गए हैं और यह साइकिल अधिकतम 100 किलो का भार उठा सकती है। 
विज्ञापन

5 of 9
Xiaomi Youpin HIMO Z16 Electric Cycle - फोटो : Social Media
फोल्डेबल है साइकिल
Xiaomi Youpin HIMO Z16 इलेक्ट्रिक साइकल को बहुत खास बनाती है वह ये है कि यह फोल्डेबल है। यानी इसे आसानी से मोड़कर समेटा जा सकता है। साइकिल को तीन अलग जगहों से फोल्ड किया जा सकता है- हैंडलबार, बीच का फ्रेम, पेडल। इसमें मैग्नैटिक क्लैस्प लगाए गए हैं जो साइकिल को फोल्ड किए जाने पर पूरी तरह से चिपकाए रखते हैं, जिससे इसे कहीं भी बहुत आसानी से ले जाया जा सकता है। 
विज्ञापन

6 of 9
Xiaomi Youpin HIMO Z16 Electric Cycle - फोटो : Social Media
राइडिंग मोड और स्पीड
जब हम Xiaomi HIMO Z16 के राइडिंग मोड्स की बात करते हैं, तो आपको इस इलेक्ट्रिक साइकिल में तीन राइडिंग मोड्स मिलते हैं। तीन मोड प्योर इलेक्ट्रिक पावर, पावर असिस्टेड और मैन-पावर हैं। प्योर इलेक्ट्रिक मोड में यह 55 किलोमीटर तक चलती है, और पावर मोड में 80 किलोमीटर तक की दूरी कर सकती है। HIMO Z16 की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। 
विज्ञापन

7 of 9
Xiaomi Youpin HIMO Z16 Electric Cycle - फोटो : Social Media
फीचर्स
Xiaomi HIMO Z16 में कई सारे फीचर्स मिलते हैं। इस इलेक्ट्रिक साइकल में HD LCD इंस्ट्रूमेंट कलस्टर मिलता है। यह एलसीडी IPX7 लेवल का है जो पूरी तरह से वॉटरप्रूफ है। आपको यह हमेशा लगेगा कि आप अपने इलेक्ट्रिक साइकिल के डेटा की मॉनिटरिंग कर पाएं। इसके स्क्रीम में आप स्पीड, पावर, राइडिंग और माइलेज जैसी जानकारी देख सकेंगे। इसके अलावा अगर साइकिल में किसी खामी की जानकारी भी यहां देखने को मिलेगी। साइकल में ड्यूल डिस्क ब्रेक और हाई वियर रेसिस्टेंट टायर दिए गए हैं, जिससे ये आसानी से स्लिप नहीं करती। 

8 of 9
Xiaomi Youpin HIMO Z16 Electric Cycle - फोटो : Social Media
बैटरी नहीं होगी चोरी
इस साइकिल के मेन बीम के अंदर बैटरी छुपी हुई होती है जो दिखाई नहीं देती। इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें एंटी थेफ्ट लॉक लगा है जिससे बैटरी की चोरी नहीं की जा सकती। 
विज्ञापन

9 of 9
Xiaomi Youpin HIMO Z16 Electric Cycle - फोटो : Social Media
कीमत
Xiaomi Youpin HIMO Z16 इलेक्ट्रिक साइकिल की कीमत 350 डॉलर (करीब 27 हजार रुपये) है। फिलहाल यह चीन में उपलब्ध है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें