हाई स्पीड कारों के दुनिया में बेशुमार दीवाने हैं। रफ्तार के दीवानों के लिए कई ऐसी कारें मौजूद हैं कि स्पीड सुनकर होश उड़ जाए।फिलहाल, हम आपको बताने जा रहे हैं अब तक की सबसे हाई स्पीड कार के बारे में जिसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम भी दर्ज है। अमेरिकी कार कंपनी हेनेसी की कार वेनम जीटी स्पाइडर दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
venom gt spyder
टेक्सास की कार कंपनी हेनेसी परफॉर्मेंस ने अपनी 25वीं सालगिरह पर इस कार को पेश किया था। इस कार ने बुगाटी वेरॉन सुपर स्पोर्ट विटेसी का रिकॉर्ड तोड़ा है। इस कार की स्पीड 435 किलोमीटर प्रतिघंटे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
venom gt spyder
जीटी स्पाइडर कार को सबसे पहले दौड़ाने वाले शख्स फोर्ड परफॉरमेंस रेसिंग स्कूल के निदेशक ब्रिएन स्मिथ थे।कार को 0 से 321 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में महज 13 सेकंड से भी कम वक्त लगता है।
4 of 5
venom gt spyder
वेनम जीटी 0 से 100 की रफ्तार 2.4 सेकंड से भी कम वक्त में पकड़ लेती है। कार में इसमें 7.0 लीटर का ट्विन टर्बोचार्ज्ड वी-8 इंजन लगा है। यह इंजन 1,451 बीएचपी की ताकत और 1,745 एनएम का टॉर्क देता है।कार का वजन करीब 1250 किलोग्राम है।