न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स ने वर्ल्ड टी-20 में आयरलैंड के खिलाफ विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह पुरुष और महिला क्रिकेट में सर्वाधिक टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं। बेट्स ने अपने 108वें टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 3,000 रन पूरे किए। उनके अब 108 मैचों की 105 पारियों में 30.68 की औसत से 3,007 रन हो गए हैं। बेट्स ने इस दौरान एक शतक व 20 अर्धशतक भी जमाए हैं।