फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahindra XUV300 और Tata Nexon में कौन मारेगा बाजी, खरीदने से पहले पढ़ें यह खबर

Mon, 11 Feb 2019 05:20 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Mahindra XUV300 Vs Tata Nexon
अपकमिंग Mahindra XUV300 का मुकाबला Tata Nexon से होना है। नेक्सन को हाल ही में एनसीएपी क्रेश टेस्ट में 5 स्टार रेटिंग मिल चुकी है। वहीं एक्सयूवी 300 अपनी खूबियों के चलते बाजार में छा गई है। आए जानते हैं कि क्या एक्सयूवी 300 बाजार में पहले से अपना सिक्का जमा चुकी सब-कम्पैक्ट एसयूवी टाटा नेक्सन को दे पाएगी टक्कर...
 
विज्ञापन

एक्सयूवी 300 की लॉन्चिंग 14 फरवरी को

2 of 9
Mahindra XUV300 disk brake
सांगयोंग टिवोली बेस्ड महिद्रा एक्सयूवी 300 की लॉन्चिंग 14 फरवरी को होनी है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में पहले से ही कई कारों में कब्जा कर रखा है। वहीं एक्सयूवी 300 इस सेगमेंट में नया प्लेयर होगी। हालांकि एक्सयूवी के प्रीमियम फीचरों के चलते ही अब तक इसकी 4000 से ज्यादा बुकिंग हो चुकी हैं। वहीं इसमें कई फीचर ऐसे हैं, जो पहली बार इस सेगमेंट में पहली बार दिए जा रहे हैं, इससे पहले ये फीचर केवल मंहगी एसयूवी में ही दिए जाते थे।
 
विज्ञापन

पेट्रोल इंजन कंपैरिजन इंजन

3 of 9
Mahindra XUV300 vs Tata Nexon
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 पेट्रोल और डीजल दोनों फ्यूल वैरियंट्स में आती है। इसमें 1.2 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलता है, जो 5000 आरपीएम पर 110 बीएचपी की पॉवर और 2000 से 3500 आरपीएम पर 200 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं महिन्द्रा ने भारतीय बाजार के लिए खासतौर पर नया पेट्रोल इंजन निकाला है।

वहीं टाटा नेक्सन भी 1.2 लीटर 3 सिलेंडर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन में आती है, जो 108 बीएचपी की पॉवर और 170 एनएम का टॉर्क देती है। दोनों ही इंजन 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं, लेकिन टाटा नेक्सन पेट्रोल में 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशऩ भी मिलता है, जो एक्सयूवी300 में नहीं मिलता। अगर दोनों कारों के पेट्रोल इंजन का कंपैरिजन करें, तो एक्सयूवी 300 का इंजन ज्यादा भारी पड़ता है।         
Specification Mahindra XUV300 Petrol Tata Nexon Petrol
Engine 1.2L 3-Cylinder 1.2L 3-Cylinder
Power 110 BHP @ 5000 RPM 108 BHP
Torque 200 NM 170 NM
Transmission 6 Speed MT 6 Speed MT / AT

डीजल इंजन कंपैरिजन इंजन

4 of 9
tata nexon
अगर महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के डीजल इंजन की बात करें, तो इसमें 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन मिलता है, जो 3750 आरपीएम पर 115 बीएचपी की पॉवर और 1500 से 2500 आरपीएम पर 300 एनएम का टॉर्क देता है।

वहीं नेक्सन में भी 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर वाला टर्बोचार्ज्ड डीजल इंझन आता है, जो 108 बीएचपी की पॉवर और 260 एनएम का टॉर्क देता है। महिन्द्रा एक्सयूवी का पॉवर आउटपुट नेक्सन से कहीं ज्यादा है। वहीं नेक्सन डीजल 6 स्पीड एएमटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है, लेकिन एक्सयूवी 300 में केवल 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन ही मिलता है। 
 
Specification Mahindra XUV300 Diesel Tata Nexon Diesel
Engine 1.5L 4-Cylinder 1.5L 4-Cylinder
Power 115 BHP @ 2500 RPM 108 BHP
Torque 300 NM 260 NM
Transmission 6 Speed MT 6 Speed MT / AT
विज्ञापन

दोनों कारों का माइलेज

5 of 9
Mahindra XUV300 Launch in India-4
माइलेज की बात करें, महिन्द्रा एक्सयूवी 300 के डीजल वैरियंट का माइलेज नेक्सन से थोड़ा कम है, इसकी वजह है कि इसके इंजन की ज्यादा पॉवर। जबकि पेट्रोल इंजन के साथ माइलेज बराबर है। एक्सयूवी 300 डीजल इंजन का माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है जबकि नेक्सन डीजल का माइलेज 21.5 किमी प्रति लीटर है। वहीं एक्सयूवी 300 का पेट्रोल माइलेज 17 क्मी प्रति लीटर है, जो दोनों कारों का बराबर है।
 
Specification Mahindra XUV300 Tata Nexon
Petrol 17 KMPL 17 KMPL
Diesel 20 KMPL 21.5 KMPL
 
 
विज्ञापन

दोनों कारों की डाइमेंशन

6 of 9
Mahindra XUV300 TVC gaurav Gill
दोनों ही कारें चार मीटर से कम सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में आती है। अपकमिंग एक्सयूवी 300 की लंबाई 3995 एमएम, चौड़ाई 1821 एमएम और ऊंचाई 1617 एमएम है। वहीं इसका व्हील बेस सबसे ज्यादा 2600 एमएम है।

वहीं टाटा नेक्सन की लंबाई 3994 एमएम, चौड़ाई 1811 एमएम और ऊंचाई 1607 एमएम है। वहीं नेक्सन का व्हीलबेस 2498 एमएम है, जो एक्सयूवी300 के मुकाबले 108 एमएम कम है।
 
Dimensions Mahindra XUV300 Tata Nexon
Length 3995 MM 3994 MM
Width 1821 MM 1811 MM
Hight 1617 MM 1607 MM
Wheelbase 2600 MM 2498 MM
Boot Space 265 L 350 L
विज्ञापन

क्या हैं फीचर

7 of 9
mahindra xuv300 dual zone climate control
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में पहली बार चारों पहियों में डिस्क ब्रेक, डुअल जोन ऑटोमैटिक एसी कंट्रोल, स्टीयरिंग मोड, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, 7 एयरबैग्स सिस्टम, ईबीडी के साथ एबीएस, सनरूफ, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, फ्रंट और रिअर पार्किंग सेंसर, रिवर्स पार्किंग कैमरा, हीटेड विंग मिरर, आइडियल स्टॉप-स्टार्ट सिस्टम, लेदर सीट्स, लेदर स्टीयरिंग, क्रूज कंट्रोल, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर दिए गए हैं।

वहीं नेक्सन में दो एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, प्रोजेक्टर्स हेडलैंप्स, 7 स्पीकर सिस्टम, इंजन मोड्स और ऑटोमैटिक एसी जैसे फीचर दिए हैं। वहीं एक्सयूवी 300 में ऐसे कई और भी फीटर हैं, जो इस सेगमेंट किसी दूसरी कार में दिखाई नहीं पड़ते।
 

कीमतों की तुलना

8 of 9
tata nexon ncap
टाटा नेक्सन के बेस पेट्रोल वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये, तो इसके डीजल वैरिएंट की कीमत 6.85 रुपये है। इसका टॉप पेट्रोल वैरिएंट 8.60 लाख रुपये और टॉप डीजल वैरिएंट की कीमत 9.45 लाख रुपये है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 300 की कीमतों का आधिकारिक तौर पर ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन कंपनी का कहना है कि इसकी कीमत 8 से 12 लाख के बीच रखी जा सकती है। महिन्द्रा एक्सयूवी 300 तीन वैरियंट्स में लॉन्च होगी।
 
विज्ञापन

आखिरी निष्कर्ष

9 of 9
Mahindra XUV300 Launch
महिन्द्रा एक्सयूवी 300 में ज्यादा बड़ा केबिन स्पेस मिलता है और इससका लुक बिल्कुल मॉर्डन है। वहीं इसमें कई प्रीमियम फीचर दिए गए हैं। वहीं नेक्सन में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलता है और यह कीमत के मामले में एक्सयूवी 300 से सस्ती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें