फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10.5 करोड़ की कार से चलते हैं देश के राष्ट्रपति, जानें इस कार की खूबियां

Fri, 15 May 2020 02:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
President Ramnath Kovind Car
भारत के राष्ट्रपति कौन से गाड़ी इस्तेमाल करते हैं? राष्ट्रपति की कार के बारे में कुछ फैक्ट्स हैं जिसे पहले जान लेते हैं। गृह मंत्रालय साफ तौर पर कहता है कि भारत के राष्ट्रपति द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली कारों का मेक, मॉडल और पंजीकरण संख्या गोपनीय जानकारी है और इस तरह की जानकारी का खुलासा प्रथम नागरिक की सुरक्षा को खतरे में डाल सकता है। इसलिए राष्ट्रपति की कार के बारे में जो जानकारी है वह केवल इस आधार पर है जिसे हम तस्वीरों में देख सकते हैं। राष्ट्रपति की कार में लाइसेंस प्लेट नहीं होती है, बल्कि इसकी जगह राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
indian president car
शुरुआती सालों में भारत के राष्ट्रपति की आधिकारिक तौर पर आने-जाने के लिए कैडिलैक कंट्री का इस्तेमाल करते थे। 1950 में संविधान बनाए जाने तक राष्ट्रपति की जगह गवर्नर जनरल का पद होता था। उस वक्त राष्ट्रपति के काफिले में कनवर्टीबल कैडिलेक कंट्री होती थी। सालों तक यह काफिले का हिस्सा बनी रही, बाद में हिन्दुस्तान मोटर्स की एंबेसडर ने इसकी जगह ली। 
विज्ञापन

3 of 6
indian president car
90 के दशक में उदारीकरण का दौर शुरू हो गया। कई नए ब्रांड्स भारत में आने शुरू हो गए। जिसके बाद राष्ट्रपति भी एक से बढ़ एक शानदार कारें इस्तेमाल करने लगे। शकंर दयाल शर्मा, केआर नारायणन और एपीजे अब्दुल कलाम के पास W124 मर्सीडीज S-Class आधिकारिक कार थी। शकंर दयाल शर्मा पहले राष्ट्रपति थे जिन्होंने एस-क्लास लिमोजीन का प्रयोग शुरू किया। उनके बाद राष्ट्रपति बने केआर नारायणन और एपीजे कलाम को नेक्स्ट जेनरेशन बुलैटप्रूफ W140 एस-क्लास आधिकारिक कार के तौर पर मिली। 

4 of 6
president, car plate
पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी के पास शानदार मर्सीडीज लिमोजीन कारें थीं। प्रतिभा पाटिल पहली महिला राष्ट्रपति थी और उनके ही कार्यकाल के दौरान W221 मर्सीडीज S600 पुलमैन गार्ड लिमोजीन थी। वहीं बाद में यही कार प्रणब मुखर्जी और उसके बाद वर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सेवा में है। 
विज्ञापन

5 of 6
Indian President Car - फोटो : PTI
भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद Mercedes-Benz S Class (S600) Pullman Guard (मर्सिडीज-बेंज एस क्लास एस600 पुलमैन गार्ड) कार का उपयोग करते हैं। यह Mercedes-Maybach (मर्सिडीज-मेबैक) का फ्लैगशिप मॉडल है। यह एक लिमोजीन कार है जो किसी देश के प्रमुख और विशेष रूप से जिनकी जिंदगी हाई-रिस्क पर होती हैं, उन व्यक्तियों के लिए आधिकारिक कार बन गया है। S600 पुलमैन गार्ड एक बख्तरबंद कार है। इस कार की खासियत है कि मशीनगन से चली गोली, हैंडग्रेनैड और छोटे-मोटे बम भी इसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत करीब 10 करोड़ 50 लाख रुपये है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
राष्ट्रपति भवन - फोटो : social media
इस साल राष्ट्रपति के इस्तेमाल के लिए एक नई लिमोजीन कार खरीदी जानी थी। राष्ट्रपति इस समय मर्सिडीज-बेंज एस क्लास (एस 600) पुलमैन गार्ड के पुराने वर्जन का उपयोग कर रहे हैं। अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस यह नई कार अगले गणतंत्र दिवस से पहले आने वाली थी। लेकिन अब इस योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें