फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपकमिंग SUV: Duster की जगह Renault ला रही भारत में ये कूप स्टाइल एसयूवी! Creta, Seltos और Astor को देगी टक्कर

Tue, 02 Nov 2021 01:15 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Renault Arkana SUV - फोटो : Renault
काफी दिनों से खबरें आ रही हैं कि फ्रेंच ऑटोमोबाइल कंपनी Renault India भारत में कुछ नया पेश करने जा रही है। लेकिन अब कंपनी ने इसका खुलासा कर दिया है। कंपऩी भारत में नई SUV लॉन्च कर सकती है। हाल ही में रेनो इंडिया ने सोशल मीडिया पर अपनी नई अपकमिंग एसयूवी की इमेज शेयर की, जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि कंपनी भारत में कुछ नया प्रयोग करने जा रही है। रेनो ने अपनी Arkana SUV की फोटो शेयर करते हुए लिखा, "We are ready"। वहीं कंपनी भारत में बिकने वाली Renault Duster को बंद कर सकती है। कंपनी इस एसयूवी पर त्योहारों के दौरान अच्छा खासा डिस्काउंट भी ऑफर कर रही है। आइए जानते हैं Arkana SUV की फोटो टीज करने के पीछे क्या है वजह...
विज्ञापन

2 of 5
Renault Arkana SUV - फोटो : Renault

5-सीटर क्रॉसओवर

असल में Renault India का Akrana SUV का यह टीजर पुरुषों के स्वास्थ्य के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 'मूवम्बर' कार्यक्रम के अग्रदूत के तौर पर पेश किया गया है। Renault Arkana एसयूवी डिजाइन से इंस्पायर्ड 5-सीटर क्रॉसओवर है। और इसे पहले ही ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा चुका है। इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos और MG Astor से है। Euro NCAP क्रैश टेस्ट में Akrana SUV को 5-स्टार रेटिंग मिल चुकी है। कंपनी ने विदेशी बाजार में इसका हाइब्रिड मॉडल भी पेश किया है।
विज्ञापन

3 of 5
Renault Arkana SUV - फोटो : Renault

डाइमेंशन

Renault Arkana को सबसे पहले साल 2019 में रूस में लॉन्च किया गया था। वहीं अगर यह भारत में लॉन्च होती है, तो इसका मुकाबला मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट की कारों से होगा। इसमें Tata Harrier जैसी गाड़ियां भी शामिल होंगी। Renault Arkana की लंबाई 4545 एमएम, लंबाई 1820 एमएम और ऊंचाई 1565 एमएम होगी। हालांकि इसका व्हीलबेस बाकी गाड़ियों की तुलना में कम है, जो 2721 एमएम होगा। वहीं इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 208 एमएम का होगा, जो रेनो डस्टर से भी ज्यादा है।

4 of 5
Renault Arkana interior - फोटो : Renault

बोस ऑडियो सिस्टम

इंटीरियर की बात करें, तो Renault Arkana में ऑल ब्लैक इंटीरियर होगा, जैसा कि डस्टर में भी मिलता है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करेगा। इसमें 9.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर. 360 डिग्री पार्किंग कैमरा और एंबियंट कलर्स के साथ बोस ऑडियो सिस्टम मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Renault Arkana rear - फोटो : Renault

इंजन

इंजन की बात करें, तो Renault Arkana में 1.3 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो रेनो डस्टर और निसान किक्स में भी आता है। यह इंजन 150 पीएस की पावर देगा और इसमें सीवीटी टाइप ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि इसमें ऑल व्हील ड्राइव का फीचर दिया जा सकता है। Renault Arkana पहले से मौजूद इसी सेगमेंट में Renault Duster SUV की जगह ले सकती है। रशियन बाजार में Renault Arkana SUV की कीमत की बात करें, तो भारत में इसकी कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें