घरेलू दोपहिया वाहन निर्माता TVS Motor Company (टीवीएस मोटर कंपनी) ने अपने कई मोटरसाइकिल और स्कूटर की कीमतों में इजाफा किया है। संक्रमण की वजह से लॉकडाउन में जब वाहनों की बिक्री अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। बिक्री को बढ़ावा देने और ग्राहकों को लुभाने के लिए कंपनियां डिस्काउंट समेत कई तरह की स्कीम्स लेकर आ रही हैं। ऐसे समय में टीवीएस ने अपने वाहनों की कीमत बढ़ाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि लॉकडाउन की वजह से हुए घाटे की भरपाई के लिए यह कदम उठाया गया है। बता दें कि टीवीएस देश की तीसरी सबसे बड़ी मोटरसाइकिल कंपनी है।
विज्ञापन
2 of 6
TVS Sport
- फोटो : TVS
कंपनी ने TVS Sport, Star City, Radeon, XL100 और Apache सीरीज मोटरसाइकिलों के दाम बढ़ाए हैं। इसके साथ ही BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों वाले TVS Ntorq, Scooty Pep+ और TVS Jupiter स्कूटर की कीमतों में भी इजाफा किया है। टीवीएस ने अपने दोपहिया वाहनों की कीमत में लगभग 600 रुपये से लेकर 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। बढ़ी हुई कीमतें एक जून से लागू हो गई हैं।
विज्ञापन
3 of 6
TVS Ntorq 125
स्कूटर के दाम इतने बढ़े
टीवीएस के स्कूटरों में TVS Ntorq के दाम 900 रुपये बढ़ाए गए हैं। इस स्कूटर की शुरुआती कीमत पहले 65,975 रुपये थी, जो अब बढ़कर 66,875 रुपये हो गई है। जबकि TVS Ntorq के टॉप मॉडल की कीमत 73,365 रुपये है। TVS Scooty Pep+ के दाम 800 रुपये बढ़ाए गए हैं। अब इस स्कूटर की कीमत 52,554 रुपये हो गई है। Jupiter की कीमत में 613 रुपये का इजाफा हुआ है। अब इसकी शुरुआती कीमत 62,062 रुपये है।
4 of 6
TVS Apache RR 310 BS6
- फोटो : TVS
मोटरसाइकिल की कीमत में इजाफा
टीवीएस के मोटरसाइकिल में Apache के नेकेड मॉडल्स की कीमतों में इजाफा हुआ है, वहीं फुल-फेयर्ड Apache RR310 अभी भी 2.40 लाख रुपये में उपलब्ध है। TVS Radeon और TVS Sport की कीमत में 750 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। Radeon की कीमत अब 59,742 रुपये हो गई है। टीवीएस ने अपने सबसे सस्ते दोपहिया वाहन XL100 के दाम भी बढ़ाए हैं। इस मोपेड की कीमत में 2,511 रुपये का इजाफा हुआ है। अब XL100 की नई कीमत 44,294 रुपये से 46,114 रुपये के बीच है।
विज्ञापन
5 of 6
TVS Zest 110
- फोटो : Social
गौरतलब है कि इस समय0 TVS के स्कूटर Scooty Zest 110 और Victor मोटरसाइकिल अपडेटेड BS6 मॉडल के साथ लॉन्च नहीं हुए हैं। कंपनी ने मुताबिक इन्हें भी जल्द ही नए ईंधन मानकों के साथ लॉन्च किया जाएगा। इन दोनों के अपडेटेड BS6 मॉडल की कीमत में भी इजाफा हो सकता है।
टीवीएस का खास ऑफर
टीवीएस अपने सबसे सस्ते दोपहिया वाहन XL100 मोपेड की खरीद पर एक खास ऑफर दे रही है। कंपनी ने अभी खरीदो और 6 महीने बाद ईएमआई भरो योजना पेश की है। दोपहिया वाहन सेगमेंट में यह अपनी तरह की पहली ईएमआई योजना है। इसके तहत ग्राहक अभी TVS XL100 खरीद सकते हैं और इसकी ईएमआई 6 महीने बाद शुरू होगी। इस ऑफर के तहत मोपड की कीमत का 75 फीसदी लोन मिलेगा।