जापान की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) को 23 सितंबर को लॉन्च करेगी।
टोयोटा की आनेवाली एसयूवी अर्बन क्रूजर में सुविधा और आराम का पूरा ख्याल रखा गया है। यह एसयूवी पुश स्टार्ट एंड स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड) जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
भारत में Toyota Urban Cruiser (टोयोटा अर्बन क्रूजर) एसयूवी को लॉन्च होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। कया आप सोच रहे हैं, "भारत में आने वाली टोयोटा एसयूवी के बारे में आप कितना जानते हैं।", तो इसका जवाब है "काफी कुछ।" हम जानते हैं कि यह कैसी दिखती है, इसमें कौन से इंजन विकल्प मिलेंगे, और भी बहुत कुछ। लॉन्चिंग से पहले डालते इस कार की खूबियों पर एक नजर।
विज्ञापन
2 of 8
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota (For Reference Only)
बुकिंग
जापान की बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota Motor (टोयोटा मोटर) ने अपनी नई सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Urban Cruiser (अर्बन क्रूजर) को 23 सितंबर को लॉन्च करेगी। टोयोटा अर्बन क्रूजर एसयूवी Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) पर आधारित है, लेकिन इसका फ्रंट लुक फॉर्च्यूनर एसयूवी से मिलता-जुलता होगा। अर्बन क्रूजर की प्री-बुकिंग चालू है। इस एसयूवी को 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक किया जा सकता है। ग्राहक टोयोटा के डीलरशिप्स या ऑनलाइन दोनों जगह इसकी बुकिंग कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 8
Toyota Urban Cruiser Interior
- फोटो : Toyota (For Reference Only)
इंटीरियर
तस्वीरों से पता चलता है कि Toyota Urban Cruiser एसयूवी का इंटीरियर मारुति विटारा ब्रेजा के जैसा ही होगा। हालांकि जो बदलाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है वह स्टीयरिंग पर Toyota की बैजिंग है। इसके साथ ही इस एसूयवी की केबिन में डुअल टोन गहरे भूरे कलर की शेड का इस्तेमाल किया गया है। आकार की बात करें तो विटारा ब्रेजा में काफी बड़ा केबिन मिलता है।
4 of 8
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : For Refernce Only
लुक और कलर ऑप्शन
अर्बन क्रूजर के लुक और डिजाइन की बात करें तो इसमें एक खास फ्रट मेन ग्रिल दिया गया है, जो फुल एलईडी हेडलैम्प्स और एलईडी टेल लैंप्स से सजाया गया है। ब्रेजा की तरह ही इसमें डायमंड कट 16 इंच के अलॉय व्हील मिलेंगे। अर्बन क्रूजर एसयूवी 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसमें ब्लू, ब्राउन, व्हाइट, ऑरेंज, सिल्वर और ग्रे रंग शामिल हैं। इसके साथ ही तीन डुअल टोन कलर - ब्लू / ब्लैक, ब्राउन / ब्लैक और ऑरेंज / व्हाइट भी मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 8
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
इंजन
मैकेनिकल स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो अर्बन क्रूजर में 1.5 लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। इसमें ISG (इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर) के साथ एक एडवांस्ड Li-on बैटरी भी मिलेगी। यह बैटरी पैक सभी ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड मिलेगा। इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर से जुड़ा होगा। इस एसयूवी में टॉर्क असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और आइडल स्टार्ट / स्टॉप जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
विज्ञापन
6 of 8
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota
माइलेज
Toyota की Urban Cruiser में ग्राहकों को सुजुकी की SHVS माइल्ड-हाईब्रिड तकनीक मिलेगी। इससे Urban Cruiser के मैनुअल वेरिएंट में Vitara Brezza के मैनुअल की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलेगा। बता दें कि Brezza सड़कों पर 17.03 kmpl का माइलेज देती है। ली-आयन बैटरी सिर्फ ऑटोमैटिक वेरिएंट में मिलेगी जिससे अर्बन क्रूजर के ऑटोमैटिक वेरिएंट को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी मिलने की उम्मीद है, हालांकि इस वेरिएंट के माइलेज के आंकड़े अभी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आए हैं।
विज्ञापन
7 of 8
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : For Reference Only
फीचर्स
टोयोटा की आनेवाली एसयूवी अर्बन क्रूजर में सुविधा और आराम का पूरा ख्याल रखा गया है। यह एसयूवी पुश स्टार्ट एंड स्टॉप, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (सभी वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड), स्मार्ट प्लेकास्ट टचस्क्रीन, रेन सेंसिंग वाइपर्स, क्रूज कंट्रोल और इलेक्ट्रोक्रोमिक रियर व्यू मिरर जैसे फीचर्स के साथ आएगी। इसके साथ ही इसमें क्रूज कंट्रोल, इलेक्ट्रो-क्रोमिक रियरव्यू मिरर और 7 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो ऐपल कारप्ले, ऐंड्रॉयड ऑटो और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी सपॉर्ट करता है। मारुति के स्मार्टप्ले स्टूडियो को टोयोटा ने Smart Playcast के नाम से पेश किया है।
Toyota Urban Cruiser
- फोटो : Toyota (For Reference Only)
कितनी होगी कीमत
नई एसयूवी की कीमतों का एलान इसकी लॉन्चिंग के वक्त किया जाएगा। डीलर सूत्रों का कहना है कि इसकी कीमत ब्रेजा के आस-पास हो सकती है, लेकिन ब्रेजा की तुलना में यह थोड़ी महंगी होगी। इसकी कीमत 8.5 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच हो सकती है। अर्बन क्रूजर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी टोयोटा की मारुति कार की दूसरी रिबैज्ड वर्जन होगी। इससे पहले बलेनो हैचबैक कार को टोयोटा भारतीय बाजार में Glanza के नाम में बेच रही है।