फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MG Motors की ये SUV देगी फॉर्च्यूनर और एंडेवर को टक्कर, मिलेंगे 21 इंच के अलॉय व्हील्स

Mon, 15 Jul 2019 07:29 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
MG Maxus D90 - फोटो : twitter
एमजी हेक्टर को लॉन्च करने के बाद कंपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। कंपनी पहले ही एमजी हेक्टर की लॉन्चिंग के बाद अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी eZS लॉन्च करने का एलान कर चुकी है। 27 जून को एमजी हेक्टर की लॉन्चिंग के बाद से कंपनी अभी तक इसकी 13 हजार से ज्यादा बुकिंग हासिल कर चुकी है। वहीं इसका वेटिंग पीरियड सात महीने से ऊपर पहुंच गया है।
 
विज्ञापन

17 से 21 इंच तक के अलॉय व्हील्स

2 of 6
MG Maxus D90 Blue - फोटो : सांकेतिक
वहीं खबरें हैं कि मॉरिस गैराज टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर को टक्कर देने के लिए कंपनी अपनी दमदार MG Maxus D90 एसयूवी लॉन्च करेगी। लाइट ट्रक प्लेटफॉर्म पर बनी Maxus D90 में कई शानदार फीचर मिलेंगे। दोनों कारों के मुकाबले न केवल इसका फ्रंट ज्यादा चौड़ा होगा, बल्कि इसमें एडप्टिव हेडलैंप्स, 17 से 21 इंच तक के बड़े डुअल टोन अलॉय व्हील्स और बड़ा और लंबा केबिन मिलेगा।
 
विज्ञापन

210 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस

3 of 6
MG Maxus D90 Blue-1 - फोटो : Twitter
वहीं इसकी लंबाई हेक्टर से ज्यादा होगी। इसकी लंबाई 5,005 एमएम, चौड़ाई 1,932 एमएम और ऊंचाई 1,875 एमएम होगी। इसका व्हीलबेस 2,950 एमएम होगा। यहां तक कि महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी अल्टूरस जी4 के मुकाबले भी यह ज्यादा बड़े कैबिन स्पेस वाली होगी। हालांकि एमजी मोटर्स भारत में लॉन्च होने वाली Maxus D90 का नाम बदल कर कुछ और रख सकती है। इसमें 210 एमएम का ग्राउंड क्लीयरेंस और 7 स्पीड ड्राइव मोड्स (ऑटोमैटिक, मोशन, स्नो, सैंडी, मड और रॉक) मिलेंगे।
 

8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर

4 of 6
MG Maxus D90 Interior - फोटो : Twitter
Maxus D90 के इंटीरियर की बात करें, तो इसमें 12.3 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कूल्ड-हीटेड सीट्स, थ्री जोन क्लाइट कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा समेत कई शानदार फीचर मिलेंगे। भारत में लॉन्च होने वाली Maxus D90 में 6 एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस, ईएसपी और आइसोफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स मिलेंगी।
 
विज्ञापन

ऑटोमैटिक पार्किंग फंक्शन का फीचर!

5 of 6
MG Maxus D90 Front - फोटो : सांकेतिक
इसके अलावा इसमें ऑटोनॉमस इंमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन कीपिंग असिस्ट और ऑटोमैटिक पार्किंग फंक्शन का फीचर मिल सकता है। हालांकि इंटरनेशनल मॉडल्स में यह फीचर मिलता है, लेकिन भारत में लॉन्च होने वाली Maxus D90 में यह फीचर मिलेगा, इस बारे में कोई पुष्ट सूचना नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कीमत 20 से 35 लाख रुपये के बीच

6 of 6
MG Maxus D90 Side Profile - फोटो : सांकेतिक
चीनी बाजार में मिलने वाली Maxus D90 में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 224 एचपी की पावर और 360 एनएम का टॉर्क देता है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल या 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का फीचर मिलेगा। कंपनी इसके डीजल मॉडल को भी लॉन्च कर सकती है। कंपनी इस एसयूवी को फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन के साथ लॉन्च कर सकती है। कंपनी Maxus D90 को अगले साल 2020 में दीपावली के आसपास लॉन्च कर सकती है और इसकी कीमत 20 से 25 लाख रुपये के बीच होगी।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें