Hyundai Creta SUV and Venue SUV Sales Increased : अगर मारुति सुजुकी अपनी हैचबैक कारों के चलते भारतीय कार बाजार में लीडर बनी हुई है, तो एसयूवी कारों के लिए ह्यूंदै एक ज्यादा लोकप्रिय ब्रांड के रूप में उभर रही है। ह्यूंदै मोटर इंडिया ने अप्रैल 2021 में बिक्री का शानदार रिकॉर्ड बनाया है। काफी समय के बाद ह्यूंदै की दो एसयूवी अपने-अपने सेगमेंट में टॉप पोजिशन को हासिल करने में कामयाब रही है। अप्रैल में बिक्री के आंकड़ों के मुताबिक मिड-साइज एसयूवी सेगमेंट में Hyundai Creta (ह्यूंदै क्रेटा) और सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Venue (वेन्यू) टॉप पर है।
विज्ञापन
2 of 6
Hyundai Venue
- फोटो : For Reference Only
ह्यूंदै क्रेटा एसयूवी पिछले एक साल से भारत में कोरियाई कार निर्माता की सबसे लोकप्रिय कार रही है। लेकिन पिछले महीने इसकी बिक्री में थोड़ी गिरावट देखी गई। कोविड-19 संकट के बावजूद, ह्यूंदै अप्रैल में क्रेटा एसयूवी की 12,463 यूनिट्स को बेचने में कामयाब रही। जबकि इस साल मार्च में इसकी 12,640 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
विज्ञापन
3 of 6
2020 Hyundai Creta
- फोटो : PTI
भारत में पिछले साल मार्च में कोविड-19 महामारी के कारण लॉकडाउन लागू किए जाने से पहले क्रेटा की लॉन्चिंग की गई थी। इसके बाद से ह्यूंदै 1.21 लाख से ज्यादा क्रेटा एसयूवी बेचने में कामयाब रही है। ह्यूंदै ने हाल ही में इसकी कीमत बढ़ाई है। बावजूद इसके क्रेटा एसयूवी की बिक्री में कोई फर्क नहीं पड़ा है। हाल ही में ह्यूंदै ने एक बार फिर क्रेटा एसयूवी की कीमत में बढ़ोतरी की है। यह तीसरी बार है जब क्रेटा एसयूवी की कीमतों में इजाफा किया गया है, और इस साल ऐसा दूसरी बार किया गया है।
4 of 6
2020 Hyundai Creta
- फोटो : For Reference Only
न्यू जेनरेशन क्रेटा एसयूवी को तीन इंजन विकल्पों के साथ पेश किया गया है। जिसमें 1.5-लीटर एमपीआई पेट्रोल इंजन, 1.5-लीटर यू2 सीआरडीआई डीजल इंजन और 1.4-लीटर कप्पा टर्बो जीडीआई पेट्रोल इंजन शामिल है।
विज्ञापन
5 of 6
Hyundai Venue
- फोटो : For Reference Only
इस बीच, ह्यूंदै की एक अन्य लोकप्रिय पेशकश वेन्यू अप्रैल में सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में टॉप कार बनकर उभरी है। ह्यूंदै ने पिछले महीने इस छोटी एसयूवी की 11,245 यूनिट्स बेची है। जबकि इस साल मार्च में 10,722 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी अपनी सबसे नजदीकी प्रतिद्वंद्वी मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा की बिक्री के आंकड़े से बमुश्किल सिर्फ 25 यूनिट आगे जाने में सफल रही। इस सेगमेंट में ब्रेजा पिछले कुछ समय से सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी रही है। लेकिन वेन्यू एसयूवी तेजी से पकड़ बना रही है।
इस साल जनवरी के महीने में भी वेन्यू भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी थी। वेन्यू एसयूवी की सफलता कोरियाई कार निर्माता के लिए काफी फायदेमंद है। क्योंकि देश में सबसे लोकप्रिय और तेजी से बढ़ रहे इस सेगमेंट में बहुत सारे विकल्प हैं। मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा के अलावा, वेन्यू का मुकाबला किआ सोनेट, टाटा नेक्सन, महिंद्रा XUV300, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर जैसी एसयूवी से है।