फेस्टिव सीजन लगभग आ चुका है और ऐसे में कार निर्माता कंपनियां भी ग्राहकों को लुभाने के लिए तैयार हो गई हैं। भारत में यह कंपनियों के लिए पीक सीजन रहता है, जब कार की सबसे ज्यादा बिक्री होती है। सितंबर महीने में जहां कुछ नई कारें लॉन्च होने जा रही हैं, वहीं कुछ फेसलिफ्ट और स्पेशल एडिशन भी उतारे जाएंगे। ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो जान लीजिए इस महीने कौन-कौन सी कारें लॉन्च हो रही हैं। साथ ही फीचर्स व कीमत के जरिए जानिए कौन सी कार होगी आपके लिए बेहतर
विज्ञापन
2 of 6
Audi Q7 Petrol
1. Audi Q7 Petrol
ऑडी इंडिया भारत में अपनी लग्जरी एसयूवी कार क्यू7 के पेट्रोल वर्जन 4 सितंबर को लॉन्च करने जा रही है।
इंजन - 2 लीटर, चार सिलिंडर इंजन
पावर - 252 bhp
टॉर्क - 370 Nm
कीमत - 75 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है
विज्ञापन
3 of 6
Tata Nexon
2. Tata Nexon
टाटा के लिए काफी महत्वपूर्व लॉन्च होगा। यह कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट SUV कार है। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा से होगा।
इंजन - 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल व 1.5 लीटर डीजल इंजन
पावर - 108 bhp
टॉर्क - 260 Nm
कीमत - 6.5 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है
4 of 6
Range Rover Velar
3. Range Rover Velar
भारत में यह रेंज रोवर फैमिली की चौथी एसयूवी कार होगी। कार की लॉन्चिंग 21 सितंबर को होगी। कार को ग्लोबल बाजार में इस साल मार्च में पेश किया गया था।
इंजन - 2-लीटर इंजेनियम व 3-लीटर सुपरचार्ज्ड वी6 पेट्रोल और 2-लीटर इंजेनियम व 3-लीटर वी6 डीजल इंजन
पावर - 296 bhp
टॉर्क - 700Nm
कीमत- 80 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) हो सकती है
विज्ञापन
5 of 6
Maruti Suzuki S-Cross Facelift
4. Maruti Suzuki S-Cross Facelift
भारत की दिग्गज कार कंपनी मारुति सुजुकी एस-क्रॉस कार का फेसलिफ्ट वर्जन जल्द लॉन्च कर सकती है। लॉन्चिंग किस तारीख को होगी इसका अभी खुलासा नहीं किया गया है। कार में नए एलईडी डीआरएल, स्पोर्टी एलॉय व्हील, नए ग्रिल दिए होंगे।
इंजन - 1.3 लीटर और 1.6 लीटर डीजल इंजन
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसके अलावा 1.5 लीटर वाला डीजल इंजन भी दिया जा सकता है।
5. Tata Tiago Wizz Edition
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टाटा मोटर्स सितंबर में टियागो विज एडिशन लॉन्च कर सकती है। टाटा टियागो वर्तमान में कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। इसके विज एडिशन को कंट्रास्ट रूफ, डुअल टोन व्हील कवर, डुअल टोन फिनिश इंटीरियर जैसे कई बदलाव के साथ लॉन्च किया जाएगा।
इंजन - 1.2 लीटर, तीन सिलिंडर पेट्रोल और 1.05 लीटर तीन सिलिंडर डीजल इंजन
कीमत - पुराने मॉडल से 20-25 हजार रुपए ज्यादा कीमत हो सकती है।