Best CNG Mileage Cars In India: पेट्रोल और डीजल की तेजी से बढ़ती कीमतों के साथ वाहन चालक ईंधन के अन्य किफायती विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। ऐसे में इलेक्ट्रिक व्हीकल और सीएनजी कारें ही उपलब्ध विकल्प हैं। हालांकि इलेक्ट्रिक कारें फिलहाल थोड़ी महंगी होती हैं। लिहाजा सीएनजी कारें ही सबसे किफायती ऑप्शन हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि सीएनजी कारों में पेट्रोल या डीजल गाड़ियों की तुलना में ज्यादा माइलेज मिलता है। इसके अलावा पारंपरिक पेट्रोल या डीजल वाहनों की तुलना में सीएनजी कारें बहुत कम प्रदूषण करती हैं। कुल मिलाकर सीएनजी एक ऐसा वैकल्पिक ईंधन है जो वाहनों के प्रदूषण के स्तर को कम करने में मदद करता ही है। साथ ही साथ ज्यादा माइलेज देकर पैसों की भी बचत करता है। यहां हम आपको बता रहे हैं इस समय बाजार में उपलब्ध सबसे किफायती टॉप 5 सीएनजी कारों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 11
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto
भारतीय कार बाजार में सीएनजी कारों के मामले में मारुति सुजुकी की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। मारुति सुजुकी की कई सीएनजी कारें है जिसमें ऑल्टो सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है। ऑल्टो एंट्री-लेवल हैचबैक कार है जिसमें 0.8-लीटर इंजन मिलता है। सीएनजी से चलने पर ऑल्टो 40 PS का पावर और 60 Nm का टार्क जेनरेट करती है।
विज्ञापन
3 of 11
Maruti Suzuki Alto CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Alto CNG वेरिएंट 31.59 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जबकि ऑल्टो का पेट्रोल वेरिएंट 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। ऑल्टो हैचबैक CNG वेरिएंट LXi और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। ऑल्टो हैचबैक के सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 4.56 लाख रुपये से 4.60 लाख रुपये है।
4 of 11
Maruti Suzuki Celerio CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो कंपनी की सबसे लंबे समय तक बिक्री बढ़ाने वाली कारों में से एक है। यह हैचबैक कार अपने आसान हैंडलिंग और वैल्यू फॉर मनी के लिए जानी जाती है। सेलेरियो पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी वेरिएंट में भी आती है। Maruti Suzuki Celerio CNG हैचबैक में 1.0-लीटर इंजन मिलता है जो 57 PS का पावर और 78 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
5 of 11
Maruti Suzuki Celerio CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजी मॉडल 30.47 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। वहीं इस कार के पेट्रोल वेरिएंट में 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। सेलेरियो सीएनजी वेरिएंट VXI और VXI(O) ट्रिम्स में उपलब्ध है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 5.85 लाख रुपये से 5.90 लाख रुपये के बीच है।
विज्ञापन
6 of 11
Maruti Suzuki WagonR CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Suzuki WagonR
मारुति सुजुकी वैगनआर लंबे समय से कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। हाल ही में कंपनी ने वैगनआर टॉलबॉय हैचबैक कार के न्यू जेनरेशन माडल को लॉन्च किया था जिससे यह अपने सेगमेंट में टॉप पर चली गई। वैगनआर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है। इसके अलावा यह कार सीएनजी वर्जन में भी उपलब्ध है। सीएनजी वैगनआर में 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन मिलता है। यह इंजन 57 PS का पावर और 78 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
विज्ञापन
7 of 11
Maruti Suzuki WagonR CNG
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी कार 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देती है। जिससे यह भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली सीएनजी कार है। वैगनआर सीएनजी वेरिएंट LXI और LXI (O) ट्रिम्स में आती है। वैगनआर सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.60 लाख से 5.67 लाख रुपये के बीच है।
8 of 11
Hyundai Santro
- फोटो : Hyundai
Hyundai Santro
ह्यूंदै सैंट्रो की गिनती भारत में सबसे मशहूर और कामयाब कारों में की जाती है। न्यू जेनरेशन ह्यूंदै सैंट्रो Magna (मैग्ना) और Sportz (स्पोर्ट्ज) ट्रिम्स में सीएनजी ऑप्शन के साथ आती है। ह्यूंदै सैंट्रो में 1.2-लीटर 4-सिलेंडर इंजन मिलता है। नई सैंट्रो का सीएनजी वेरिएंट 60 PS का पावर और 85 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
9 of 11
Hyundai Santro
सैंट्रो सीएनजी मॉडल 30.48 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। वहीं पेट्रोल इंजन के साथ यह 20.3 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। सैंट्रो सीएनजी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.92 लाख और 6.06 लाख रुपये है।
10 of 11
Hyundai Grand i10 Nios
- फोटो : Hyundai
Hyundai Grand i10 Nios
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios कंपनी की एक लोकप्रिय और स्टाइलिश मॉडल है। इसे ग्रैंड i10 का अपग्रेडेड मॉडल कहा जा सकता है। ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios पेट्रोल वर्जन के अलावा हैचबैक सीएनजी ऑप्शन में भी आती है। Grand i10 Nios CNG में 1.2-लीटर इंजन मिलता है। यह इंजन 69 PS का पावर और 95 Nm का टार्क जेनरेट करता है।
ह्यूंदै ग्रैंड i10 Nios पेट्रोल मॉडल पर उपलब्ध 20.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। वहीं कार का सीएनजी मॉडल 28.5 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। ग्रैंड i10 Nios CNG Magna (मैग्ना) और Sportz (स्पोर्ट्ज) ट्रिम्स में उपलब्ध है। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 6.84 लाख और 7.38 लाख रुपये है।