फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी की टॉप 10 मोटरसाइकिल: बिक्री की सूची में हीरो की 4 बाइक, जानें बाकी 6 कौन हैं

Sat, 20 Mar 2021 06:02 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
Hero Splendor iSmart FI - फोटो : Hero MotoCorp
भारतीय दोपहिया उद्योग के लिए फरवरी 2021 का महीना बिक्री के लिहाज से काफी अच्छा साबित हुआ है। ज्यादातर टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियां पॉजिटिव ग्रोथ दर्ज करने में सफल रही हैं। Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) की Hero Splendor (हीरो स्प्लेंडर) ने दोपहिया वाहन उद्योग में अपना दबदबा बकरकार रखने में कामयाबी हासिल की है। फरवरी के महीने में Hero Splendor की 2,47,422 यूनिट की बिक्री दर्ज की गई, जो पिछले साल के इसी महीने में बेची गई यूनिट्स की तुलना में 14 फीसदी ज्यादा है। हीरो ने फरवरी 2020 में Splendor की 2,15,196 यूनिट की बिक्री की थी। 
विज्ञापन

2 of 10
Hero HF Deluxe IBS I3S - फोटो : Hero MotoCorp
सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहनों की सूची में दूसरे नंबर पर भी हीरो की ही एक अन्य मोटरसाइकिल है - HF Deluxe (एचएफ डीलक्स)। कंपनी पिछले महीने Hero HF Deluxe की 1,26,309 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रही। वहीं फरवरी 2020 की तुलना में एचएफ डीलक्स की बिक्री में लगभग 28 फीसदी की गिरावट आई है। 
विज्ञापन

3 of 10
Honda CB Shine - फोटो : Honda
सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहनों की सूची में तीसरे नंबर पर होंडा की मोटरसाइकिल रही। Honda CB Shine (होंडा सीबी शाइन) मोटरसाइकिल ने इस सूची में तीसरा स्थान हासिल किया है जो प्रीमियम कम्यूटर सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने पिछले महीने देश में CB शाइन की कुल 1,15,970 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाबी हासिल की। जो 2020 की फरवरी में बेची गई 50,825 यूनिट्स से काफी ज्यादा है। 

4 of 10
Bajaj Pulsar RS 200 - फोटो : Bajaj
सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहनों की सूची में चौथे स्थान पर Bajaj Pulsar (बजाज पल्सर) बाइक है जिसने पिछले महीने 81,454 यूनिट की बिक्री की है। पुणे स्थित बाइक निर्माता ने बिक्री में काफी वृद्धि करने में कामयाबी हासिल की है क्योंकि कंपनी ने एक साल पहले इसी महीने में पल्सर बाइक की 75,669 यूनिट बेची थी। 
विज्ञापन

5 of 10
Bajaj Platina 110 - फोटो : Bajaj Auto
सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहनों की सूची में पल्सर के बाद पांचवें नंबर पर Bajaj Platina (बजाज प्लेटिना) है। बजाज प्लेटिना एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक है। फरवरी में इसकी 46,264 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह फरवरी 2020 में बेची गई 33,799 यूनिट्स से 36 फीसदी ज्यादा है। 
विज्ञापन

6 of 10
Royal Enfield Classic 350 - फोटो : For Representation Only
सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहनों की सूची में छठवां स्थान Royal Enfield Classic 350 (रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350) ने हासिल किया है। फरवरी के महीने में रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 मोटरसाइकिल 36,025 यूनिट्स की बिक्री करने में कामयाब रही। 
विज्ञापन

7 of 10
Hero Passion Pro - फोटो : Hero MotoCorp
इसके बाद इस सूची में सातवां नंबर पर Hero Passion (हीरो पैशन) मोटरसाइकिल रही। Hero ने फरवरी के महीने में Passion की 34,417 यूनिट्स की बिक्री की है। 

8 of 10
2021 TVS Apache RTR 160 4V - फोटो : TVS
सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहनों की सूची में TVS Apache (टीवीएस अपाचे) आंठवें नंबर पर रही। TVS Apache ने पिछले महीने फरवरी में 31,735 यूनिट्स बेचने में कामयाब रही। 

9 of 10
Hero Glamour - फोटो : For Representation Only
सबसे ज्यादा बिकने वाली दोपहिया वाहनों की सूची में नौवां नंबर रहा Hero Glamour (हीरो ग्लैमर) का। हीरो ने फरवरी के महीने में अपनी ग्लैमर मोटरसाइकिल की 27,375 यूनिट्स की बिक्री करने में सफल रही। 
विज्ञापन

10 of 10
Honda Unicorn 160
इस सूची में दसवां स्थान Honda Unicorn (होंडा यूनिकॉर्न) मोटरसाइकिल ने हासिल किया है। पिछले महीने Honda Unicorn की 22,281 यूनिट्स की बिक्री हुई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें