फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 10 एसयूवी के साथ लें लॉन्ग ड्राइव का मजा, फुल टैंक पर चलती हैं 1000 किमी

Wed, 20 Feb 2019 04:58 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
कार माइलेज
भारत में जब भी कोई नई कार या बाइक लॉन्च होती है, तो अकसर सबसे पहले यही सवाल होता है कि माइलेज कितना है। लेकिन कार का माइलेज एक-दो किलोमीटर चला कर नहीं चलता। माइलेज पता करने के लिए जरूरी है कार को लॉन्ग ड्राइव पर ले जाया जाए। हम बता रहे हैं उन एसयूवी के बारे में, जो एक बार टैंक फुल कराने पर 1000 किमी तक की दूरी तय कर लेती हैं...
 
विज्ञापन

फोर्ड इकोस्पोर्ट

2 of 11
Ford EcoSport facelift
फोर्ड इकोस्पोर्ट पेट्रोल और डीजल दोनों वैरियंट्स में आती है। डीजल में 1.5 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 99 बीएचपी की पावर और 205 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इसका एआरएआई सर्टिफाइड माइलेज 23 किमी प्रति लीटर है। इकोस्पोर्ट की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 52 लीटर की है और एक बार टैक फुल कराने पर आसानी से 1196 किमी की दूरी तय कर लेती है।
 
विज्ञापन

हुंडई क्रेटा

3 of 11
Hyundai Creta
देश की टॉप सेलिंग कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई क्रेटा में तीन इंजन वैरियंट्स 1.4 डीजल इंजन, 1.6 लीटर डीजल और 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन में आती है। वहीं इसे 1.4 लीटर डीजल इंजन की बात करें, तो यह 88.7 बीएचपी की पावर और 220 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं इस इंजन के साथ क्रेटा का माइलेज 21.38 किमी प्रति लीटर है। वहीं क्रेटा में 60 लीटर फ्यूल टैंक मिलता है और एक बार टैंक फुल कराने पर क्रेटा 1282 किमी की दूरी तय कर लेती है।
 

मारुति सुजुकी एस-क्रॉस

4 of 11
Maruti Suzuki S-Cross Facelift
मारुति सुजुकी एस-क्रॉस हैचबैक और एसयूवी का क्रॉसओवर है। इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा और निसान किक्स से है। इसमें एसएचवीएस माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम के साथ 1.3 लीटर का डीजल इंजन मिलता है, जो 85 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क देता है। वहीं इसमें 48 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है, और एआरएआई के मुताबिक एस-क्रॉस का माइलेज 25.1 किमी है। एक बार टैंक फुल कराने पर एस-क्रॉस 1200 किमी तक चल सकती है।
 
विज्ञापन

मारुति विटारा ब्रेजा

5 of 11
Maruti Vitara Brezza
मारुति विटारा ब्रेजा ने हाल ही में तीन साल में 4 लाख से ज्यादा कारें बेचने का रिकार्ड बनाया है। ब्रेजा केवल डीजल इंजन के साथ आती है। इसमें 1.3 लीटर का 16वी डीडीआएस डडीजल इंजन आता है, जो 89 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क देता है. वहीं इसका माइलेज 24.3 किमी प्रति लीटर का है। ब्रेजा में 48 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, एक बार फुल कराने पर 1166 किमी की दूरी तय की जा सकती है।
 
विज्ञापन

टाटा नेक्सन

6 of 11
Tata Nexon AMT
टाटा नेक्सन सबसे सस्ती सब 4 मीटर सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। नेक्स में 1.5 लीटर का डीजल इंजन और 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है। इसका डीजल इंजन 23.97 किमी प्रति लीटर के माइलेज के साथ 108 बीएचपी की पावर और 260 एनएम का टॉर्क देता है इसमें 44 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जिसमें 1054 किमी की दूरी तय की जा सकती है।
 
विज्ञापन

महिन्द्रा एक्सयूवी500

7 of 11
Mahindra XUV500 - फोटो : Mahindra
महिन्द्रा एक्सयूवी 500 एसयूवी में 2.2 लीटर का एम-हॉक डीजल इंजन दिया गया है, जो 155 बीएचपी की पावर और 360 एनएम का टार्क देता है। वहीं महिन्द्रा एक्सयूवी 500 की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 70 लीटर की है और एआरएआई माइलेज 15.4 किमी का है। वहीं एक्सयूवी 500 एक बार टैंक फुल करने पर 1087 किमी तक चल सकती है।
 

जीप कंपास

8 of 11
jeep compass 2018
जीप कंपास पेट्रोल और डीजल दोनों में आती है। जीप कंपास में 2.0 लीटर का डीजल इंजन आता है, जो 170 बीएचपी की पावर देता है। कंपास की फ्यूल टैंक कैपेसिटी 60 लीटर की है और इसका एआरएआई माइलेज 18.42 किमी प्रति लीटर का है। वहीं यह टैंक फुल कराने पर 1105 किमी तक चली जाती है।
 

महिन्द्रा टीयूवी 300

9 of 11
महिंद्रा टीयूवी 300 को 1.5 लीटर तीन-सिलिंडर mHawk80 डीजल इंजन के साथ लॉन्च किया गया था।
महिन्द्रा की टीयूवी 300 सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 100 बीएचपी की पावर और 240 एनएम का टार्क देता है। वहीं इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 60 लीटर की है और यह 18.4 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। फुल फ्यूल टैंक पर यह 1110 किमी की दूरी तय कर लेती है।
 

होंडा WR-V

10 of 11
होंडा डब्ल्यूआरवी - फोटो : Amit Dwivedi
WR-V होंडा की सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो डीजल और पेट्रोल दोनों इंजन में आती है। इसमें 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर डीजल इंजन दिया गया है, जो 99 बीएचपी की पावर और 205 एनएम का टार्क देता है। एआरएआई के मुताबिक इसका माइलेज 25.5 किमी प्रति लीटर का है और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 40 लीटर की है। फुल टैंक पर यह 1020 किमी तक चली जाती है।
 
विज्ञापन

निसान किक्स

11 of 11
New Nissan Kicks
निसान की कॉम्पैक्ट एसयूवी किक्स को इस साल जनवरी में लॉन्च हुई थी। किक्स की टक्कर हुंडई क्रेटा से है। किक्स में 1.5 लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 108 बीएचपी पावर और 240 एनएम का टार्क दिया दिया गया है। एआरएआई के मुताबिक इसका माइलेज 20.45 किमी प्रति लीटर का है और फ्यूल टैंक कैपेसिटी 50 लीटर की है। किक्स फुल टैंक पर 1022 किमी की दूरी तय कर लेती है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें