फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉप 10 कारें: जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, Hyundai Venue को बाहर कर Tata Nexon ने की एंट्री

Wed, 04 Aug 2021 06:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
Top 10 cars sold in India in July 2021: Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने हाल के महीनों में पहली बार भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की लिस्ट में एंट्री की है। कंपनी को यह उपलब्धि उसकी लोकप्रिय एसयूवी Nexon (नेक्सन) ने दिलाई है, जिसकी पिछले महीने 10,000 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री दर्ज की गई है। नेक्सन Hyundai Venue (ह्यूंदै वेन्यू) को मात देने में सफल रही है, जो टॉप 10 कारों की बिक्री की सूची में ज्यादा नियमित रूप से अपनी जगह बनाती रही है। लेकिन सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) की Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) के बाद ही उसका नंबर है। जुलाई में भी मारुति सुजुकी की कारें हमेशा की तरह बिक्री चार्ट पर अपना दबदबा बनाने में कामयाब रही हैं, जिनमें से आठ पिछले महीने देश में बेची गई टॉप 10 कारों में शामिल हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं जुलाई में भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
1. Maruti WagonR
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की लोकप्रिय टॉलबॉय हैचबैक कार Maruti WagonR (मारुति वैगनआर) लगातार दूसरे महीने भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में सबसे आगे है। न्यू जेनरेशन मारुति वैगनआर की पिछले महीने 22,836 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस साल जून के बाद से यह एक अहम बढ़ोतरी है। जून के महीने में मारुति ने वैगनआर की 19,447 यूनिट्स बेचीं थीं। पिछले साल की इसी अवधि की तुलना में वैगनआर ने करीब 70 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।
विज्ञापन

3 of 11
Maruti Suzuki Swift Facelift 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
2. Maruti Swift
मारुति की प्रीमियम हैचबैक Maruti Swift (मारुति स्विफ्ट) जुलाई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की सूची में दूसरे नंबर पर रही। मारुति ने जुलाई में स्विफ्ट हैचबैक की 18,434 यूनिट्स की बिक्री की, जो जून में बेची गई 17,272 यूनिट्स से ज्यादा है। स्विफ्ट भारत की सबसे ज्यादा बिक्री करने वाले कार निर्माता के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली कारों में से एक रही है।
 

4 of 11
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : Maruti Suzuki
3. Maruti Baleno
मारुति की एक और प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) जुलाई में टॉप 10 कारों की सूची में तीसरे नंबर पर रही है। इस साल जून के महीने में भी बलेनो तीसरे स्थान पर ही बनी हुई थी। मारुति ने पिछले महीने बलेनो की 14,729 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले महीने में इसकी 14,701 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। पिछले साल जुलाई में मारुति ने बलेनो की 11,575 यूनिट बेची थी।
विज्ञापन

5 of 11
Maruti Suzuki Ertiga - फोटो : For Reference Only
4. Maruti Ertiga
जुलाई में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में, मारुति की 7-सीटर Ertiga (अर्टिगा) चौथे स्थान पर काबिज हो गई है। बता दें कि पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों की सूची से अर्टिगा तीन स्थान ऊपर चढ़ गई है। यह ऐसे समय में हुआ है जब मारुति के प्रमुख प्रतिद्वंद्वियों जैसे ह्यूंदै और टाटा मोटर्स ने तीन-पंक्ति वाली एसयूवी सेगमेंट में देर से एंट्री की है। मारुति ने जुलाई में अर्टिगा की 13,434 यूनिट्स बेचीं, जबकि जून में इसकी 9,920 यूनिट्स बिकीं थीं। 
विज्ञापन

6 of 11
Hyundai Creta - फोटो : Hyundai
5. Hyundai Creta
जुलाई में भारत में बिकने वाली टॉप पांच कारों में क्रेटा एसयूवी की वापसी हुई है। Hyundai (ह्यूंदै) ने पिछले महीने 13,000 Creta (क्रेटा) एसयूवी बेचीं, जो जून में बेची गई 9,941 यूनिट्स से ज्यादा थीं। पिछले साल जुलाई में Hyundai ने Creta की 11,549 यूनिट्स बेची थीं। क्रेटा एसयूवी ने जुलाई 2020 की तुलना में जुलाई 2021 में लगभग 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है।
विज्ञापन

7 of 11
Maruti Suzuki Alto - फोटो : Maruti Suzuki
6. Maruti Alto
मारुति की सबसे लोकप्रिय हैचबैक में से एक Maruti Alto (मारुति ऑल्टो) भारतीय ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाले विकल्पों में से एक बनी हुई है। मारुति ने जुलाई में ऑल्टो की 12,867 यूनिट्स बेचीं, जो जून में बेची गई ऑल्टो की 12,513 यूनिट्स की तुलना में बिक्री संख्या में मामूली बढ़ोतरी है। दिलचस्प बात यह है कि भारत में उपलब्ध सबसे पुरानी हैचबैक में से एक कई वर्षों से बाजार में होने के बावजूद खरीदारों की एक बड़ी संख्या को अपनी ओर आकर्षित करना जारी रखे हुए है।

8 of 11
Maruti Vitara Brezza 2020 Auto Expo - फोटो : Amar Ujala
7. Maruti Vitara Brezza
जुलाई के महीने में टॉप 10 कारों की सूची में सातवें नंबर पर Maruti Vitara Brezza (मारुति विटारा ब्रेजा) है। यह बाजार में सबसे ज्यादा बिकने वाली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी है। मारुति ने जुलाई में ब्रेजा की 12,676 यूनिट्स बेचीं, जो जून में बेचीं गईं 12,833 यूनिट्स से कम थीं। क्योंकि मई में ह्यूंदै वेन्यू ने इसे बिक्री में पछाड़ दिया था। नई जनरेशन Vitara Brezza को पिछले साल फरवरी में ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया गया था।

9 of 11
Tata Nexon - फोटो : Tata Motors
8. Tata Nexon
पिछले महीने भारत में बिकने वाली टॉप 10 कारों की चर्चा Tata Nexon (टाटा नेक्सन) एसयूवी की सफलता की कहानी के बिना पूरी नहीं हो सकती। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी ने लंबे समय के बाद इस सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। बता दें कि नेक्सन अपने आईसीई वर्जन के साथ-साथ इलेक्ट्रिक अवतार दोनों में भारतीय ग्राहकों के बीच काफी लोकप्रिय हुई है। टाटा ने पिछले महीने नेक्सन की 10,287 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल जुलाई में बेची गई 4,327 यूनिट्स की तुलना में भारी उछाल है। नेक्सन टॉप 10 कारों की सूची से ह्यूंदै की वेन्यू को बाहर करने में भी कामयाब रही।

10 of 11
मारुति सुजुकी ईको - फोटो : Maruti Suzuki
9. Maruti Eeco
जुलाई में बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची में, मारुति की एक और कार है जो पिछले कई महीनों के दौरान काफी अच्छा प्रदर्शन करती रही है। मारुति ने जुलाई में Maruti Eeco (मारुति ईको) वैन की 10,057 यूनिट्स बेचीं, जो इस साल जून में बेची गई 9,218 यूनिट्स से ज्यादा है। 
विज्ञापन

11 of 11
Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti Suzuki
10. Maruti Dzire
मारुति की लोकप्रिय सब-कॉम्पैक्ट सेडान Maruti Dzire (मारुति डिजायर) इस सूची में शामिल होने वाली अपने सेगमेंट की एकमात्र कार है। मारुति ने पिछले महीने डिजायर की 10,040 यूनिट्स बेचीं, जो जून में बेची गई 12,639 यूनिट्स से कम है। मारुति अपनी इस सेडान को जल्द ही कुछ नए अपडेट्स के साथ पेश कर सकती है। इसे चार साल पहले लॉन्च किया गया था और तब से इसमें ज्यादा बदलाव नहीं हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें