भारत में लॉकडाउन के नियमों में ढील दिए जाने के बाद शहरों में जिंदगी पटरी पर लौटने की राह में है। घर के बाहर जाना अभी भी सुरक्षित नहीं। इसलिए अगर बिलकुल भी जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएं। महामारी के इस दौर में लोग अपने सेहत और सुरक्षा को ज्यादा अहमियत दे रहे हैं। इसकी वजह से लॉकडाउन खत्म होने के बाद सड़कों पर निजी वाहनों की संख्या में इजाफा होगा। सोशल डिस्टेंसिंग के चलते लोग सार्वजनिक परिवहन का उपयोग भी कम से कम करेंगे। यातायात को लेकर हालिया हुए कई सर्वे और अध्यय में यह बात सामने आई है कि लोग नए दोपहिया वाहन और नई कार खरीदेंगे तो कुछ पुरानी कारों को प्राथमिकता देंगे। अगर आप सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए नया स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे हैँ, इस समय बाजार में कई ऑप्शन मौजूद हैं। यहा हम आपको बता रहे हैं टॉप 10 स्कूटर के बारे में, जिनकी कीमत 70000 रुपये तक है।
विज्ञापन
2 of 11
Honda Activa 6G
- फोटो : Social Media
Honda Activa 6G
देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले स्कूटर Honda Activa (होंडा एक्टिवा) के न्यू जेनरेशन मॉडल Honda Activa 6G (होंडा एक्टिवा 6जी) को कंपनी ने इसी साल 15 जनवरी को बिलकुल नए अंदाज, न्यू लुक और स्टाइल के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। नए Honda Activa 6G में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109cc का इंजन है। इस नए इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। Honda Activa 6G का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क पैदा करता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी गई है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 64464 रुपये से शुरू होती है और टॉप मॉडल की कीमत 65964 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
3 of 11
Honda Dio
- फोटो : Social
Honda Dio
Honda Dio BS6 में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109.19cc वाला सिंगल सिलेंडर, फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 7000 rpm पर 7.68 hp का पावर और 5500 rpm पर 8.79 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन दी गई है। होंडा डियो की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 60542 रुपये से लेकर 63892 रुपये तक है।
4 of 11
Honda Activa 125
- फोटो : Amar Ujala
Honda Activa 125
Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 124cc का सिंगल सिलिंडर, फैन कूल्ड, 4 स्ट्रोक इंजन मिलता है। यह इंजन 6500 rpm पर 8.18 hp का पावर और 5000 rpm पर 10.3 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स-शोरूम शुरुआती कीमत 68042 रुपये है और टॉप मॉडल की कीमत 75042 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
5 of 11
Suzuki Access 125
- फोटो : Amar Ujala
Suzuki Access 125
Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8.7 ps का पावर और 10Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन में फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी और सीवीटी ट्रांसमिशन दिया गया है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 68800 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 73400 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
6 of 11
BS6 Hero Pleasure Plus BS6
- फोटो : Hero
Hero Pleasure Plus
Hero Pleasure Plus (हीरो प्लेजर प्लस) स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 110.9 cc सिंगल सिलेडर, 4 स्ट्रोक, एयरकूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 8 bhp का पावर और 8.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) दी गई है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम शुरुआती कीमत 55600 रुपये है और यह 57600 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
7 of 11
Hero Destini 125
Hero Destini 125
Hero Destini 125 (हीरो डेस्टिनी 125) स्कूटर में 124.6 cc इंजन दिया गया है। यह 4 स्ट्रोक, एयरकूल्ड इंजन है। यह इंजन 9 bhp का पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) मिलती है। स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 65310 से शुरू होती है और 68100 रुपये तक जाती है।
8 of 11
Hero Maestro Edge 125
Hero Maestro Edge 125
Hero Maestro Edge 125 (हीरो माइस्ट्रो एज 125) स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 124.6 cc, 4 स्ट्रोक, एयरकूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 9 bhp का पावर और 10.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह स्कूटर भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) से लैस है। इस स्कूटर की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 69250 रुपये से और टॉप मॉडल की कीमत 71450 रुपये तक जाती है।
9 of 11
TVS Scooty Pep Plus BS6
- फोटो : TVS
TVS Scooty Pep+
TVS Scooty Pep+ (टीवीएस स्कूटी पेप प्लस) स्कूटर में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 87.8 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन दिया गया है। इस स्कूटर में भी FIS Technology (फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम टेक्नोलॉजी) मिलती है। यह इंजन 4 KW का पावर और 6.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 52554 रुपये से शुरू होती है और टॉप वेरिएंट की कीमत 53754 रुपये तक जाती है।
10 of 11
TVS Jupiter
TVS Jupiter
TVS Jupiter (टीवीएस ज्यूपिटर) में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 109.7 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक फ्यूल इंजेक्टेड इंजन मिलता है। यह इंजन 5.5 kW का पावर और 8.4 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस स्कूटर में सीवीटी ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इस स्कूटर की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 62062 रुपये से शुरू होती है जो 68562 रुपये तक जाती है।
TVS NTorq
TVS NTorq (टीवीएस एनटॉर्क) स्कूटर में में BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाला 124.8 cc, सिंगल सिलेंडर, 4 स्ट्रोक, एयर कूल्ड इंजन मिलता है। यह इंजन 6.9 kW का पावर और 10.5 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टीवीएस एनटॉर्क की दिल्ली में शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 66885 रुपये है और इसके टॉप मॉडल की कीमत 73365 रुपये तक जाती है।