फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रफ्तार के शौकिन राइडर्स के लिए बाजार में दस्तक को तैयार ये 5 बाइक्स

Wed, 16 Jan 2019 12:22 PM IST
kapil sharma ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Bike
स्टाइलिश बाइक्स के शौकीनों को ध्यान में रखते हुए कई कंपनियां इस साल नए-नए फीचर्स से लैस बाइक्स को लेकर भारतीय बाजार में दस्तक देने को तैयार हैं।रफ्तार के शौकीनों को इस साल भी हॉट और स्टाइलिश बाइक्स का इंतजार है। अगर आप भी इस तरह की बाइक को खरीदना चाहते हैं, लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन-सी बाइक आपके लिए बेहतर होगी?

बाइक पर आपका सफर सुहाना बने, इस बात को ध्यान में रखते हुए हीरो, जावा, केटीएम, बजाज और बेनेली जैसी कई कंपनियां स्टाइलिश और हाईस्पीड बाइक्स के साथ इस साल भारतीय बाजार में दस्तक देंगी। इन बाइक्स को आपके बजट, पसंद और जरूरत के हिसाब से तैयार किया गया है।
विज्ञापन

जावा पेरेक

2 of 6
jawa Perak
जावा ने भारतीय बाजार में फिर से वापसी कर ली है। यह प्रतिष्ठित ब्रांड भारत में महिंद्रा के स्वामित्व में है। जावा ब्रांड अब भारतीय बाजार में अपनी नई बाइक जावा पेरेक को लॉन्च करेगी। इस बाइक में 334 सीसी, सिगंल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जाएगा, जो 30 बीएचपी की पावर और 31 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक के रियर में मोनोशॉक यूनिट दी जाएगी, जबकि जावा और जावा 42 में ट्विन शॉक्स दिए गए हैं। इसमें दोनों साइड डिस्क ब्रेक्स व डुअल-चैनल एबीएस स्टैंडर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

हीरो एक्सपल्स 200 और एक्सपल्स 200टी

3 of 6
Hero xplus 200
 हीरो एक्सपल्स 200टी एक टूअरर-फ्रेंडली वर्जन है, जो कि एक्सपल्स 200 पर आधारित है और यह एडवेंचर-रेडी वर्जन के साथ लॉन्च किया जाएगा। बाइक में इसके मैकेनिकल्स के साथ एक्सपल्स में 200 सीसी इंजन और फ्रेम, एलईडी हेडलैंप्स, सिंगल-चैनल एबीएस, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ ब्लूटूथ कनेक्टिविटी आदि दिए जाएंगे।2019 एक्सपल्स 200टी में रिलेक्स्ड राइडिंग पॉजिशन, 30 मिमी लोअर ग्राउंड क्लियरेंस, टॉलर गियरिंग और नए हेंडलबार दिए जाएंगे। इसके अलावा इसमें लोग कैरिंग कैपेसिटी के साथ लगैज रैक भी दिया जाएगा। बाइक में छोटे 17-इंच के व्हील्स दिए जाएंगे।

बेनेली इम्पीरियल 400

4 of 6
Benelli imperiale
इटली की बाइक निर्माता कंपनी बेनेली भारतीय बाजार में महावीर ग्रुप के साथ अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही है। बेनेली इम्पेरियल 400 को इस साल भारतीय बाजार में लॉन्च किया जाएगा। बेनेली इम्पेरियल 400 में 373.5 सीसी सिंगल-सिलेंडर, फ्यूल-इंजेक्टेड इंजन दिया गया है, जो 19 बीएचपी की पावर और 28 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 41 मिमी टेलिस्कोपिक फ्रंट फॉर्क्स और ट्विन शॉक एब्जॉर्बर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा बाइक में ब्रेकिंग ड्यूटीज के तौर पर ट्विन डिस्क दिए जाएंगे।
विज्ञापन

केटीएम 390 एडवेंचर

5 of 6
ktm 390 adventure
केटीएम के वैश्विक लाइन-अप में 390 एडवेंचर ने उत्साही लोगों को लंबे समय तक छोड़ दिया, लेकिन अब यह बाइक इस साल लॉन्च होने की तैयारी कर रही है। केटीएम इंडिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि कंपनी 390 एडवेंचर को इस साल लॉन्च करने जा रही है। बाइक में नए रियर सबफ्रेम, ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, डुअल पर्पज टायर्स और 373 सीसी सिंगल सिलेंडर से लिया गया रिवाइज्ड पावर आउटपुट होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कावासाकी निंजा

6 of 6
kawasaki ninja
इस बाइक में कावासाकी ने एनालॉग-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ फ्यूल गेज और रिमेजिंग रेंज जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा इस नई बाइक में नया12 वोल्ट का पावर सॉकेट भी दिया गया है। इस बाइक को तीन-मोड ट्रैक्शन कंट्रोल और दो राइडिंग मोड्स के साथ तैयार कर रही है। वही इसमें सस्पेंशन के लिए इसके फ्रंट में 41 मिलीमीटर का अपसाइड-डाउन फॉर्क और रियर में यूनि-ट्रैक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें 636 सीसी का पावरफुल लिक्विड-कुल्ड, इनलाइन फोर-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो इसे 128 बीएचपी की पावर और 70.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें