अमेरिका की दिग्गज और दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्मता कंपनी Tesla (टेस्ला) ने इस साल की शुरुआत में एलान किया था कि वह भारत आ रही है। कंपनी ने 8 जनवरी को इसकी जानकारी दी थी जिसके बाद से टेस्ला कार प्रेमियों को इसका इंतजार है। माना जा रहा है कि एलन मस्क की कंपनी भारतीय बाजार में अपनी Model 3 (मॉडल 3) इलेक्ट्रिक कार को सबसे पहले लॉन्च करेगी। टेस्ला की कार की लॉन्चिंग का इंजतार भले ही उम्मीद से ज्यादा लंबा होता जा रहा हो। लेकिन बंगलूरू में टेस्ला की कारों के दीवाने को Tesla Model 3 कार की डिलीवरी मिल गई है।
यह भारत में पहली Tesla Model 3 (टेस्ला मॉडल 3) कार है। लेकिन देश में पहले से ही टेस्ला के कुछ और मॉडल मौजूद हैं। कुछ खरीदारों ने पहले ही टेस्ला मॉडल को निजी तौर पर आयात कर लिया है। मुकेश अंबानी और प्रशांत रुइया जैसे उद्योगपति उनमें से दो लोग हैं, जो टेस्ला की कार के मालिक हैं।
विज्ञापन
2 of 7
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
टेस्ला ने भारत में मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कॉम्पैक्ट सेडान की टेस्टिंग शुरू कर दी है। लेकिन अभी भी इसके आधिकारिक लॉन्च का इंतजार हो रहा है। इस बीच, पहला टेस्ला मॉडल 3 बंगलूरू में एक खरीदार को दिया गया है। इस ब्लड-रेड रंग के मॉडल 3 ईवी की तस्वीर ऑनलाइन साझा की गई है। जिससे टेस्ला कार प्रेमियों का उत्साह और ज्यादा बढ़ा गया है। बंगलूरू में देखा गया मॉडल 3 डुअल मोटर वेरिएंट है।
हाल ही में टेस्ला मॉडल 3 को पुणे की सड़कों पर देखा गया था। टेस्ला के लाइनअप में नीले रंग के एंट्री-लेवल मॉडल को पुणे में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में देखा जाने वाला मॉडल टेस्ला का बेस वेरिएंट नहीं बल्कि मिड-स्पेक वेरिएंट था। मॉडल 3 को डुअल मोटर AWD (ऑल व्हील ड्राइव), क्विक एक्सीलरेशन, लंबी ड्राइविंग रेंज और फास्ट चार्जिंग के साथ एक शानदार इलेक्ट्रिक-पावर्ड परफॉर्मेंस के लिए डिजाइन किया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
ड्राइविंग रेंज और स्पीड
Tesla Model 3 सिंगल और डुअल मोटर सेटअप दोनों में उपलब्ध है। टेस्ला मॉडल 3 का बेस वेरिएंट एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद 423 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। यह कार 6 सेकेंड से भी कम समय में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि इस इलेक्ट्रिक कार का टॉप वेरिएंट एक बार फुल चार्ज होने पर 586 किलोमीटर तक चल सकता है। यह वेरिएंट सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है।
4 of 7
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla (For Reference Only)
शानदार फीचर्स
इस फीचर के साथ टेस्ला मॉडल 3 में आप अपने एंड्रॉइड / आईओएस फोन को टेस्ला मॉडल 3 की चाबी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आपको फोन के साथ शारीरिक रूप से कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। यहां तक कि अगर फोन आपकी जेब में है, तो मॉडल 3 इसके बारे में खुद से पता लगा लेता है और दरवाजों को ऑटोमैटिक तरीके से अनलॉक कर देता है।
विज्ञापन
5 of 7
2021 Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
5-स्टार सेफ्टी रेटिंग
Tesla Model 3 ने वर्ष 2019 में Euro NCAP (यूरो एनसीएपी) सेफ्टी क्रैश टेस्ट में फुल 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी। और नए मॉडल में भी यह नतीजे मिलने की उम्मीद है। इसने अडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 96 फीसदी और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में 86 फीसदी अंक हासिल किए।
विज्ञापन
6 of 7
Tesla
- फोटो : Tesla
सीबीयू रूट से होगी बिक्री
Model 3 टेस्ला की सबसे सस्ती और सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है। भारतीय बाजार में मॉडल 3 को टेस्ला की पहली आधिकारिक इलेक्ट्रिक कार के रूप में उतारे जाने की उम्मीद है। इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (सीबीयू) के तौर पर बेचा जाएगा। चूंकि अभी टेस्ला ने अपना उत्पादन प्लांट तैयार नहीं किया है इसलिए इसे बड़ी संख्या आयात किया जाएगा और भारतीय ग्राहकों को बेचा जाएगा।
कीमत
Tesla Model 3 को अमेरिकी बाजार में 39,990 डॉलर की शुरुआती कीमत पर बेचा जाता है। जो कि मौजूदा विनिमय दर के मुताबिक लगभग 30 लाख रुपये है। हालांकि, विदेशी निर्मित कारों पर लगाई जाने वाली हाई कस्टम ड्यूटी की वजह से भारत में टेस्ला मॉडल 3 इलेक्ट्रिक कार की कीमत लगभग 70 लाख रुपये तक हो सकती है।