फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maruti न्यू लॉन्च: जल्द आ रही हैं मारुति की नई कारें, 3 लाख रुपये से शुरू होगी कीमत, 32 किमी तक का मिलेगा माइलेज

Wed, 21 Jul 2021 05:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Maruti Car - फोटो : For Reference Only
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) भारतीय बाजार में अपने व्हीकल लाइनअप को मजबूत बनाने की तैयारी में जुटी हुई है। कंपनी घरेलू बाजार में अपने व्हीकल पोर्टफोलियो का जल्द विस्तार करेगी। कंपनी अपने कई मॉडलों को अपडेट्स के साथ पेश करेगी, तो कुछ नए मॉडल्स भी उतार सकती है। बीते कुछ समय से कंपनी अपने नए वाहनों की टेस्टिंग कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक मारुति अपनी एंट्री लेवल कार ऑल्टो से लेकर सबसे ज्यादा बिकने वाली डिजायर सेडान कार के सीएनजी मॉडल तक कई कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है। यहां हम आपको बता रहें मारुति सुजुकी की अपकमिंग कारों के बारे में जो भारतीय बाजार में धूम मचा देंगी। 

Maruti Alto
मारुति सुजुकी अपनी सबसे सस्ती और एंट्री लेवल हैचबैक कार के न्यू जेनरेशन मॉडल को जल्द ही बाजार में लॉन्च करने की तैयारी में है। मारुति की नई ऑल्टो कंपनी के नए Heartect (हार्टेक्ट) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। 
विज्ञापन

2 of 7
All new Suzuki Alto - फोटो : For Reference Only
Heartect प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल S-Presso 'माइक्रो-एसयूवी' में भी किया गया है। इस नए प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि यह कार को मजबूती तो देगा ही, इसके ही कार के वजन को भी हल्का रखने में मदद करेगा। रिपोर्ट के मुताबिक ऑल्टो का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पिछले मॉडल की तुलना में साइज में बड़ा होगा। यानी नई ऑल्टो कार के अंदर ज्यादा स्पेस मिलेगी। इंजन स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें मौजूदा मॉडल की तरह 0.8-लीटर का इंजन मिल सकता है। यह इंजन 48 PS का पावर और 69 Nm का पीक टॉर्क जेनरेटर करता है। मारुति न्यू जेनरेशन ऑल्टो को काफी कम कीमत पर लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसकी कीमत 3 लाख रुपये रख सकती है। 
 
विज्ञापन

3 of 7
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : for reference onlyFor Refernce Only
Maruti Celerio
मारुति सुजुकी अपनी लोकप्रिय हैचबैक कार Celerio (सेलेरियो) के न्यू-जेनरेशन मॉडल को जल्द ही लॉ़न्च करने वाली है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी आनेवाले एक दो महीनों में नई सेलेरियो को लॉन्च करने की तैयारी में है। हालांकि कार की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले, कंपनी के चुनिंदा डीलरशिप में नए मॉडल की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है। अलग-अलग शहरों के हिसाब से ग्राहकों से 5 हजार रुपये से 11 हजार रुपये तक की टोकन राशि ली जा रही है। हालांकि यह रिफंडेबल अमाउंट है, यानी बुकिंग कैंसिल करने पर पैसा वापस हो जाएगा। 2021 मारुति सेलेरियो की लीक हुई पेटेंट तस्वीरों से पता चलता है कि यह हैचबैक पिछले मॉडल की तुलना में बड़ी होगी और इसमें कई अहम कॉस्मैटिक अपग्रेड देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक नई सेलेरियो कंपनी के नए हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है जो इसे पहले से ज्यादा मजबूत, हल्का और सुरक्षित बनाता है। न्यू-जेनरेशन मॉडल में डिजाइन और स्टाइल अपडेट के साथ कई नए फीचर्स मिलने जा रहे हैं। 

4 of 7
Maruti Suzuki Celerio 2021 - फोटो : For Refernce Only
इंजन और फीचर्स
न्यू-जेनरेशन सेलेरियो 2021 मॉडल में बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन वाला 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर K10B पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। सेलेरियो के मौजूदा मॉडल में भी इसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 66 bhp का पावर और 90 Nm का टार्क जेनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एक वैकल्पिक 5-स्पीड एएमटी गियरबॉक्स मिल सकती है। सेलेरियो का नया मॉडल पहले की तुलना में ज्यादा माइलेज देने वाला होगा। हैचबैक को पेट्रोल और CNG किट कॉम्बो के साथ भी पेश किया जा सकता है। इसके इंटीरियर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। सबसे बड़ा बदलाव यह है कि इसमें मारुति सुजुकी का स्मार्टप्ले इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले को सपोर्ट करेगा। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
विज्ञापन

5 of 7
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
Maruti Dzire CNG
मारुति सुजुकी अपनी बेस्ट सेलिंग सब-4-मीटर (4 मीटर से छोटी) कार Maruti Dzire (मारुति डिजायर) को जल्द ही CNG वेरिएंट में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। Maruti Dzire CNG कार को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।  बता दें, मारुति सुजुकी ने पिछले साल 1 अप्रैल, 2020 को लागू हुए बीएस-6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के बाद से मारुति सुजुकी डिजायर के डीजल इंजन को बंद कर दिया था। डीजल इंजन को बंद करने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए मारुति सुजुकी अल्टरनेट फ्यूल ऑप्शंस पर विचार कर रही है। मारुति सुजुकी डिजायर की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 5,98,000 रुपये है। फिलहाल कंपनी डियाजर के डीजल मॉडल का उत्पादन नहीं करती है। कंपनी का दावा है कि मारुति डिजायर 24 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज देने की क्षमता रखती है। 
विज्ञापन

6 of 7
2020 Maruti Dzire Facelift - फोटो : Maruti
मारुति सुजुकी के व्हीकल पोर्टफोलियो में यूं तो कई सीएनजी कारें मौजूदा हैं। लेकिन अब कंपनी अपने सीएनजी लाइन-अप को बढ़ाने की दिशा में काम कर रही है। मारुति इस समय अपने 6 पैसेंजर व्हीकल्स WagonR (वैगनआर), Celerio (सेलेरियो), S-Presso (एस-प्रेसो), Ertiga (अर्टिगा), Alto 800 (ऑल्टो 800) और Eeco (ईको) को फैक्ट्री फिटेड सीएनजी किट्स के साथ बेचती है। अर्टिगा को छोड़कर कंपनी के ज्यादातर सीएनजी मॉडल 30 से 32 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक का माइलेज देती है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है डिजायर CNG वेरिएंट का माइलेज भी इसी के आसपास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Maruti Vitara Brezza - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Vitara Brezza
मारुति सुजुकी की विटारा ब्रेजा सब-4-मीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में बेहद लोकप्रिय कार है। मारुति ने ब्रेजा को पहली बार साल 2016 में लॉन्च किया था। जिसके बाद फरवरी 2020 में आयोजित ऑटो एक्सपो में कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्च किया। कंपनी ने पिछले साल अप्रैल में नए ईंधन उत्सर्जन मानक लागू होने के बाद इसके डीजल वेरिएंट को अपडेट नहीं किया है। अब यह कार सिर्फ पेट्रोल इंजन के साथ ही बिक्री की जाती है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपनी लोकप्रिय एसयूवी को मौजूदा इंजन और नए चेचिस फ्रेम के साथ नए अवतार में लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा मारुति न्यू जेनरेशन ब्रेजा में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी दे सकती है, जिससे इसकी माइलेज पहले की तुलना में ज्यादा हो जाएगी। फिलहाल कंपनी इसके बारे में कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें