सरकार उपभोक्ताओं को Electric Vehicles (इलेक्ट्रिक वाहनों) को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लगातार बढ़ावा देने के लिए नए-नए कदम भी उठा रही है। इसके लिए देशभर में चार्जिंग स्टेशन लगवा रही है। इलेक्ट्रिक वाहनों की चार्जिंग के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर के अभाव के कारण हिचक रही कंपनियां नए मॉडल उतारने को प्रोत्साहित होंगी। हालांकि मौजूदा इंफ्रास्ट्रक्चर में भी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने कई इलेक्ट्रिक मॉडल ला रही हैं। Mahindra and Mahindra (महिंद्रा), Tata Motors (टाटा मोटर्स), Hyundai (ह्यूंदै) भारतीय बाजार में पहले ही इलेक्ट्रिक वाहन उतार चुकी हैं। Electric Vehicles के बढ़ते बाजार की संभावना को देखते हुए भारत में नई ऑटोमोबाइल कंपनियां भी अपने मॉडल्स पेश कर रही हैं। अब इस कड़ी में MG Motor (एमजी मोटर) भी अपनी Electric SUV कार भारत में उतारने जा रही है।
विज्ञापन
2 of 8
Tata Tigor EV Blue
- फोटो : Tata Motors
Tata रही टॉप पर
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में बीते साल 2019 अप्रैल से लेकर दिसंबर तक हुई इलेक्ट्रिक कारों बिक्री पर नजर डालें तो Tata Motors की Electric Vehicle Tigor अन्य इलेक्ट्रिक कारों से काफी आगे रही। 2019 में अप्रैल से दिसंबर के बीच Electric Cars की कुल 1,554 यूनिट्स की बिक्री हुई। इस दौरान Tata Tigor EV (टाटा टिगोर इलेक्ट्रिक व्हीकल) की 669 यूनिट्स की बिक्री हुई।
विज्ञापन
3 of 8
Mahindra e-Verito Electric Sedan
- फोटो : Mahindra
Mahindra दूसरे नंबर पर
भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री की सूची में दूसरा नंबर Mahindra e-Verito का रहा। अप्रैल-दिसंबर 2019 के बीच Mahindra e-Verito (महिंद्रा ई-वेरिटो) की 563 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि Hyundai की Kona Electric (कोना इलेक्ट्रिक) की 292 यूनिट बिकी। वहीं Mahindra e20 की 30 यूनिट की सेल हुई।
4 of 8
Tata launched New Tigor EV
- फोटो : Tata Motors
पांच हजार में बुकिंग
हालांकि टाटा मोटर्स की वेबसाइट के मुताबिक Tata Tigor EV की बुकिंग शुरू हो गई है। मात्र पांच हजार रुपये देकर इस कार को बुक किया जा सकता है। इस कार को तीन वेरियंट XE+, XM+ और XT+ में उतारा गया है। टाटा मोटर्स ने पुरानी इलेक्ट्रिक टिगोर के मुकाबले नई टिगोर में बैटरी रेंज को बढ़ाया है, जिससे यह ज्यादा दूरी तय कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 8
Tata Tigor EV Electric
- फोटो : सांकेतिक
10.44 लाख रुपये से शुरू
वहीं टाटा मोटर्स ने टिगोर ईवी की डिलीवरी भी शुरू कर दी है। हाल ही में मुंबई में पहली टिगोर ईवी XT+ वेरियंट की डिलीवर भी की गई। इस वेरियंट की कीमत 10.75 लाख रुपये है, जबकि शुरुआती वेरियंट्स XE+ की कीमत 10.44 लाख रुपये और XM+ की कीमत 10.61 लाख रुपये है। कंपनी का मानना है कि सिटी कार होने के नाते लोग शहर में सीमित 150 किमी की दूरी ही तय करते हैं, जो 213 किमी के लिहाज से इस कार के लिए काफी है। वहीं टाटा टिगोर ईवी की टॉप स्पीड 80 किमी प्रति घंटा है, जो शहर के लिहाज से काफी है।
विज्ञापन
6 of 8
Tata Tigor EV Battery
- फोटो : AmarUjala
बूट स्पेस के निचले हिस्से में बैटरियां
वहीं इसके बाकी स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इसकी लंबाई 3,992 एमएम, चौड़ाई 1,677 एमएम और ऊंचाई 1,537 एमएम है। वहीं इसका व्हीलबेस 2,450 एमएम है। कार का वजन 1,126 किग्रा है। वहीं कार के बूट स्पेस के निचले हिस्से में बैटरियां दी गई हैं। बावजूद इसके इसमें काफी बूट स्पेस दिया गया है। स्टेपनी को बूट स्पेस में साइड में खड़ा किया गया है।
विज्ञापन
7 of 8
Tata Tigor EV Side Profile
- फोटो : सांकेतिक
तीन साल या 1.25 लाख किमी की वारंटी
कार में 21.5 Kwh बैटरी दी गई है, जो 40 बीएचपी की पावर और 105 एमएम का पीक टॉर्क देता है। इसमें सिंगल स्पीड ऑटोमैटिक यूनिट दी गई है, जिससे सिटी ड्राइविंग में कोई दिक्कत नहीं होती है। कंपनी कार पर तीन साल या 1.25 लाख किमी की वारंटी दे रही है, जो दो चार्जिंग ऑप्शंस रेगुलर और फास्ट चार्जर के साथ आएगी। फास्ट चार्जर दो घंटे में 80 फीसदी तक बैटरी चार्ज कर देता है, जबकि सामान्य चार्जर फुल चार्जिंग में 12 घंटे का वक्त लेता है।
टिगोर ईवी में स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स के तौर पर ट्विन एयरबैग्स मिलेंगे। वहीं सस्पेंशन और ब्रेक्स सामान्य वेरियंट की तरह होंगे। इसमें रेगुलर स्टीरियो और फैब्रिक सीटें, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम स्टैंडर्ड मिलेगा। कार में 14 इंच के अलॉय व्हील्स के साथ ट्यूबलेस टायर दिए गए हैं। MG Motor भी अपनी Electric SUV ZS इस महीने के आखिर में लॉन्च करेगी। बिक्री को लेकर कंपनी का दावा है कि उसे इस कार के लिए 2100 बुकिंग पहले ही मिल चुकी हैं।