Tata HBX in Auto Expo 2020
- फोटो : PTI
कैसा है एक्सटीरियर लुक और डिजाइन
टाटा मोटर्स ने पिछले साल ऑटो एक्सपो के दौरान पहली बार Punch को HBX कॉन्सेप्ट माइक्रो-एसयूवी के रूप में प्रदर्शित किया था। अब प्रॉडक्शन मॉडल में पेश की गई टाटा पंच में इसके कॉन्सेप्ट मॉडल से बहुत ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलता है। टाटा मोटर्स ने पंच की जो तस्वीर जारी की है उससे यह साफ हो जाता है कि कॉन्सेप्ट से फ्रंट बम्पर और बॉडी क्लैडिंग को टोन्ड डाउन किया गया है, लेकिन स्क्वायर व्हील आर्च और अपराइट स्टांस अभी भी इसे एक एसयूवी जैसा लुक देते हैं। ड्यूल-टोन बाहरी पेंट ऑप्शन भी कार की छत को एक बेहतर फ्लोटिंग इफेक्ट देते हैं। पंच एसयूवी में स्टाइलिश 16 इंच के व्हील्स दिए गए हैं। इससे भी अहम बात यह है कि पंच में टाटा की बड़ी एसयूवी, हैरियर और सफारी जैसी फैमिली डिजाइन लैंग्वेज देखने को मिलती है। Punch को इन्हीं एसयूवी जैसी स्प्लिट-हेडलैम्प सेटअप और टाटा की ह्यूमैनिटी लाइन ग्रिल के साथ पेश किया गया है।