फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Mileage Cars: ये हैं देश की ज्यादा माइलेज देने वाली सस्ती कारें, छोटे परिवार के लिए हैं सबसे बढ़िया

Mon, 23 Aug 2021 11:34 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
Maruti Alto 800 Interior - फोटो : Maruti Suzuki
Best Mileage and Cheapest Hatchback Cars : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में जहां इजाफा हुआ है वहीं महंगाई भी बढ़ी है। वाहन निर्माता कंपनियों ने उत्पादन लागत में जरूरी चीजों की कीमत बढ़ने का हवाला देकर अपनी वाहनें महंगी कर दी हैं। एक ओर जहां वाहन खरीदना महंगा हो गया है, वहीं ईंधन की आसमान छूती कीमतों से उसे चलाना भी महंगा हुआ है। पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहक आम तौर पर हैचबैक कार खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हैं। क्योंकि इनका बजट कम होता है साथ ही इनमें माइलेज भी बढ़िया मिलता है। 

आमतौर पर भारतीय कार बाजार में एंट्री लेवल हैचबैक कारों की मांग हमेशा बनी रहती है। अगर आप भी अपनी पहली कार खरीदने की योजना बना रहे हैं और साथ ही आपका परिवार छोटा है तो आपके लिए छोटी हैचबैक कारें बेहतर विकल्प साबित हो सकती हैं। भारतीय कार बाजार में हर सेगमेंट में कारों के बहुत से विकल्प मौजूद हैं। ग्राहक कार की परफॉर्मेंस और कम कीमत के साथ-साथ कार की माइलेज और लो मेनटेनेंस पर भी खास ध्यान देते हैं। यहां हम आपको उन कारों के बारे में बता रहे हैं जिसमें पूरा परिवार एक-साथ घूमने जा सकता है, साथ ही उनकी कीमत 5 लाख रुपये से कम है या इसके आसपास है। देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी से लेकर दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै और फिर टाटा मोटर्स की कारों की काफी मांग रहती है। यहां जानें कम कीमत में ज्यादा माइलेज देनेवाली परफॉर्मेंस कारों के बारे में।
विज्ञापन

2 of 11
Maruti Alto 800 - फोटो : For Reference Only
Maruti Alto 800
Maruti Alto 800 कार मारुति सुजुकी की सबसे पुरानी और सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में शुमार है। इस कार में 796cc का पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 40.3bhp का पावर और 60 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। कुछ समय पहले ऑल्टो को अपडेटेड इंजन और फीचर्स के साथ पेश किया गया है। मारुति ऑल्टो में ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इसमें सीट बेल्ट अलर्ट, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्पीड अलर्ट जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस), इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन

3 of 11
maruti suzuki alto 800 india - फोटो : For Reference Only
मारुति सुजुकी ऑल्टो 800 कार एक लीटर पेट्रोल में 22.5 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। वहीं सीएनजी वेरिएंट में इसका माइलेज 31.59 किमी प्रति किलोग्राम तक मिलता है। मारुति ऑल्टो की एक्स-शोरूम कीमत 2.99 लाख रुपये से शुरू होती है जो 4.70 लाख रुपये तक जाती है। ऑल्टो का मुकाबला रेनो क्विड, डेटसन रेडीगो से है।

4 of 11
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
Tata Tiago 
टाटा मोटर्स ने हाल ही में अपने Tata Tiago का Facelift वर्जन लॉन्च किया था। इस फेसलिफ्ट वर्जन में कई बदलाव किए गए थे। अपडेटेड Tiago कार में पहले वाले मॉडल की तरह ही 1.2 लीटर, 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन है। लेकिन अब यह BS6 ईंधन उत्सर्जन मानक वाले इंजन के साथ आता है। यह इंजन 84PS का पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस कार में 5 स्पीड मैन्युअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह कार 19.8 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। 
विज्ञापन

5 of 11
Tata Tiago Facelift - फोटो : Tata Motors
टाटा टियागो में भी ढेर सारे फीचर्स मिलते हैं। इस कार में एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। सेफटी फीचर्स की बात करें तो टियागो में ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। Tata Tiago फेसलिफ्ट के बेस वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जो 6.95 लाख रुपये तक जाती है। 
विज्ञापन

6 of 11
Maruti Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
Maruti Wagon R
Maruti Wagon R (मारुति वैगन-आर) 1.0-लीटर और 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के विकल्प में उपलब्ध है। 1.0-लीटर इंजन 21.79 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं 1.2-लीटर इंजन का माइलेज 20.52 किलोमीटर प्रति लीटर है। जबकि वैगन-आर का सीएनजी मॉडल 32.52 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज देता है। 
विज्ञापन

7 of 11
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Team-BHP
फीचर्स की बात करें तो वैगनआर में एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स, सीट बेल्ट रिमाइंडर और सेंट्रल लॉकिंग जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस कार में भी एंड्रॉयड ऑटो एपल कारप्ले के साथ 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। Maruti Wagon R की शुरुआती कीमत 5.30 लाख रुपये है, जो 6.98 लाख रुपये तक जाती है। 

8 of 11
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai
Hyundai Santro
Hyundai India ने कुछ दिनों पहले अपनी एंट्री लेवल हैचबैक कार Hyundai Santro को BS6 ईंधन मानक के अनुरूप लॉन्च किया है। इस श्रेणी की अन्य कारों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए ह्यूंदै सैंट्रो BS6 में काफी बदलाव किए गए हैं, वहीं इसकी कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। Hyundai Santro BS6 में 1086 सीसी का 4-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 5500 rpm पर 68 hp की पावर और 4500 rpm पर 99 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस हैचबैक का इंजन 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। हालांकि, Santro BS6 के माइलेज में थोड़ी कमी आई है। 

9 of 11
Hyundai Santro - फोटो : Hyundai India
सेंट्रो कार भी बहुत से शानदार फीचर्स से लैस है। इस कार में टचस्क्रीन इंफोटेनेमेंट सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट बेंच फोल्डिंग जैसे फीचर मिलते हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस कार में भी एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, रियर पार्किंग सेंसर्स और स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। Santro बीएस6 कार में 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलता है। ह्यूंदै सैंट्रो की एक्स-शोरूम कीमत 4.76 लाख रुपये से शुरू होती है जो 6.44 लाख रुपये तक जाती है। 

10 of 11
maruti celerio - फोटो : For Reference Only
Maruti Celerio
5 लाख रुपये से कम कीमत में आने वाली कारों में यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। Maruti Celerio (मारुति सेलेरियो) में 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है। सिलेरियो का माइलेज 21.63 किलोमीटर प्रति लीटर है। इस कार के CNG (सीएनजी) वेरिएंट में 31.76 किलोमीटर प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलता है।
विज्ञापन

11 of 11
Maruti celerio - फोटो : Maruti Suzuki
फीचर्स की बात करें तो मारुति सेलेरियो कार में एयरबैग, एबीएस, रिवर्स पार्किंग सेंसर्स और सीटबेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स स्टैंडर्ड मिलते हैं। यानी यह फीचर्स कार के सबसे सस्ते बेस वेरिएंट से ही मिलेंगे। Maruti Celerio की शुरुआती कीमत 4.65 लाख रुपये है, जो 6 लाख रुपये तक जाती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें