देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने सोमवार को संकेत दिया है कि वह जल्द ही अपने न्यू रेंज कारों की कीमत में इजाफा करेगी। घरेलू ऑटो निर्माता ने कहा है कि वह जल्द ही 'न्यू फॉरएवर' रेंज के मॉडलों की कीमत में बढ़ोतरी करेगी। वाहन निर्माता ने कहा है कि इसके बारे में एक औपचारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि कंपनी हर मॉडल की कीमत कितनी मात्रा में बढ़ाएगी और बढ़ी हुई कीमत क्या होगी। वाहन निर्माता ने अपनी न्यू जेनरेशन की कार और एसयूवी रेंज से अपने यात्री वाहन व्यवसाय को पुनर्जीवित करते हुए देखा है। इस स्थिति में, कीमतों में इजाफा बिक्री के आंकड़ों को प्रभावित कर सकता है।
इसका मतलब है कि टाटा की कारों और एसयूवी जैसे Tiago (टियागो), Tigor (टिगोर), Altroz (अल्ट्रोज), Nexon (नेक्सन), Harrier (हैरियर) और Safari (सफारी) की कीमतें जल्द ही बढ़ जाएंगी। टाटा मोटर्स ने कीमतों में इजाफे का कारण स्टील और कीमती धातुओं जैसे आवश्यक कच्चे माल में निरंतर बढ़ोतरी के कारण ओवलऑल इनपुट लागत में तेज वृद्धि को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन
2 of 5
Tata Nexon
- फोटो : Tata Motors
टाटा मोटर्स हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा करने वाला एकमात्र ब्रांड नहीं है। कई ऑटो निर्माताओं ने इससे पहले इसी कारण का हवाला देते हुए अपने यात्री वाहनों और दोपहिया वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। उन्होंने हाल ही में कारण के तौर पर उच्च इनपुट लागत का हवाला देते हुए कीमतों में बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Altroz
- फोटो : Tata Motors
अन्य ऑटोमोबाइल ब्रांडों में Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी), Honda Cars India (होंडा कार्स इंडिया), Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प), Mercedes-Benz (मर्सिडीज-बेंज) ने भी हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी की एलान किया है।
4 of 5
Tata Tiago Facelift
- फोटो : Tata Motors
मारुति सुजुकी ने घोषणा की है कि वह जुलाई-सितंबर तिमाही में कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करेगी। महिंद्रा की कारों की कीमत बढ़ने की संभावना है क्योंकि मूल्य में बढ़ोतरी संभव है। Mercedes-Benz ने पिछले महीने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। दोपहिया वाहन कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पूरी रेंज में 3,000 रुपये तक की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण कुछ महीने पहले मंदी के बाद देश भर में ऑटो बिक्री धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ रही है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के साथ वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी से ऑटो सेक्टर की बिक्री पर असर पड़ने की आशंका है।