Tata CNG Car Launch Date in India: पेट्रोल और डीजल की आसामान छूती कीमतों को देखते हुए, वाहन निर्माता अब अपने मौजूदा मॉडल्स के सीएनजी वेरिएंट्स को लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने हाल ही में एलान किया है कि वह अपने सभी मॉडल्स को कंपनी फिटेड सीएनजी किट के साथ लॉन्च करेगी। इसी तरह, दूसरी सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी ह्यूंदै भी भारत में नई सीएनजी कारों को लॉन्च करने की तैयारी में है। फिर देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स कैसे पीछे रह सकती है। टाटा मोटर्स अपनी एंट्री लेवल कारों को सीएनजी वेरिएंट के साथ लॉन्च करने की तैयार कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के आखिर तक टाटा मोटर्स की सीएनजी कारों के भारतीय बाजार में लॉन्च होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तो टाटा मोटर्स टियागो, टिगोर, प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज और कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन के सीएनजी वेरिएंट लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
2 of 5
Tata Tigor Facelift
- फोटो : Tata Motors
टेस्टिंग के दौरान देखा गया
वाहन निर्माता ने सीएनजी से चलने वाली अपनी लोकप्रिय कारों Tiago (टियागो) और Tigor (टिगोर) की सार्वजनिक तौर पर सड़कों पर टेस्टिंग पहले ही शुरू कर दिया है। हाल ही में, पुणे में Tiago सीएनजी के टेस्ट मॉडल को देखा गया था और इसकी स्पाय तस्वीरें सामने आईं थी। टेस्टिंग मॉडल पूरी तरह से ढंका हुआ नहीं था और उस पर 'ऑन टेस्ट बाय एआरएआई' का स्टिकर लगा हुआ था। कार के पीछे उत्सर्जन परीक्षण उपकरण लगे हुए थे। माना जा रहा है कि एआरएआई एमिशन/माइलेज रेटिंग किसी कार के आधिकारिक लॉन्च से पहले टेस्टिंग का आखिरी चरण होता है। खबरों के मुताबिक नई Tiago CNG और Tigor CNG को दिवाली से पहले फेस्टिव सीजन के दौरान लॉन्च किया जा सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
कैसा होगा डिजाइन
स्पॉय तस्वीरों के मुताबिक करीब से देखने पर पता चलता है कि CNG वेरिएंट का डिजाइन उनके मानक IC-इंजन मॉडल्स के फेसलिफ्टेड वर्जन के जैसा होगा। इसलिए, डिजाइन या साइज के मामले में सीएनजी मॉडल में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं की जा रही है। कार के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करें तो इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRL, फॉग लैंप, शार्क फिन एंटीना, LED स्टॉप लैंप, LED टेल लाइट्स जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। अभी तक किसी भी सीएनजी मॉडल के इंटीरियर की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। हालांकि जैसा कि पहले बताया जा गया है, रेगुलर मॉडल से किसी भी बड़े अंतर की उम्मीद नहीं की जा रही है। कार में नए मल्टी स्पोक अलॉय व्हील दिए गए हैं। कार के फ्रंट ग्रिल में ट्राइ-एरो थीम मिलता है जो कार की पहचान है।
4 of 5
Tata Tiago
- फोटो : Tata Motors
इंजन और पावर
जहां तक इंजन की बात है तो कंपनी इस कार को वही 1.2-लीटर रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन के साथ उतार सकती है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलता है। यह इंजन इस समय 85 bhp का अधिकतम पावर और 113 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। सीएनजी मॉडल में यह इंजन कम पावर जेनरेट कर सकता है। बता दें कि टियागो की अच्छी खासी बिक्री होती है। कंपनी जब इस मॉडल को सीएनजी फिटेड किट के साथ उतारेगी तो ग्राहक हर महीने महंगे पेट्रोल से छुटकारा पा सकेंगे और काफी पैसे बचा सकेंगे।
मुकाबला
टाटा टियागो हैचबैक इस समय 9 वेरिएंट्स और 4 ट्रिम ऑप्शन - XE, XT, XZ और XZ+ में मिलती है। इसकी दिल्ली में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है जो 6.95 लाख रुपये तक जाती है। टाटा टियागो सीएनजी मॉडल का भारतीय बाजार में सीधे तौर पर मारुति सुजुकी वैगनआर सीएनजी, ह्यूंदै सैंट्रो सीएनजी जैसी कारों से मुकाबला होगा। जबकि, टाटा टिगोर सीएनजी कार का मुकाबला मारुति सुजुकी की आनेवाली सेडान डिजायर सीएनजी और ह्यूंदै ऑरा सीएनजी कारों से होगा।