Tata Motors (टाटा मोटर्स) नए साल 2020 में भारतीय बाजार में अपनी कई नई गाड़ियां पेश करनेवाली है। इसका आगाज वो जनवरी में अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Altroz से करेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार Tata Altroz 22 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है। टाटा ने अपनी इस नई कार की प्री-बुकिंग पिछले साल से ही शुरू कर दी थी और अब लॉन्चिंग के बाद इसकी डिलीवरी शुरू की जाएगी। खास बात यह है कि इसमें कई ऐसे फीचर दिए गए हैं, जो इसकी प्रतिद्वंद्वी कारों Maruti Suzuki Baleno और Hyundai Elite i20 में भी नहीं मिलते हैं। आइए जानते हैं Tata Altroz में ऐसे क्या फीचर्स हैं जो इसे इतना खास बनाते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
Tata Altroz Drive Mode
- फोटो : Social Media
ड्राइव मोड
टाटा की बाकी गाड़ियों की तरह अल्ट्रोज हैचबैक में भी ड्राइव मोड्स का फीचर दिया गया है। टाटा नेक्सन और हैरियर में भी यह फीचर मिलता है। अल्ट्रोज में दो ड्राइव मोड सिटी और इको मिलेंगे। सिटी मोड में इंजन की पूरी क्षमता का इस्तेमाल कर सकेंगे, जबकि इको मोड में कार ज्यादा माइलेज देगी। इसका पेट्रोल वेरियंट 85 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देगा। जबकि डीजल वेरियंट 90 पीएस की पावर और 200 एनएम का टॉर्क देगा। इको मोड में पावर और टॉर्क 10 फीसदी तक कम हो जाएगा। किसी भी बाकी गाड़ी में यह फीचर नहीं मिलता है।
विज्ञापन
3 of 6
Tata Altroz Albatross Doors
- फोटो : Social Media
अल्बाट्रॉस दरवाजे
इनके बारे में सुन कर आपको हैरानी होगी। इनकी खासियत यह है कि ये दरवाजे 90 डिग्री तक खुल जाते हैं। देखा जाए तो इस सेगमेंट की किसी भी कार में ये दरवाजे नहीं मिलते हैं। इन चौड़े खुलने वाले दरवाजों को फायदा यह होता है कि बच्चों और बड़ों को बैठने और बाहर निकलने में दिक्कत नहीं होती है। ये दरवाजे टाटा ये नए प्लेटफॉर्म का ही हिस्सा हैं। उम्मीद है कि बाकी के अल्फा प्लेटफॉर्म में भी ये फीचर मिलेगा।
4 of 6
tata altroz rear
- फोटो : Social Media
रेन सेंसिंग वाइपर्स
इस सेगमेंट में अल्ट्रोज अकेली ऐसी कार होगी, जिसमें रेन सेंसिंग वाइपर्स का फीचर मिलेगा। इस सिस्टम का फायदा यह होगा कि ड्राइविंग के दौरान पूरा फोकस सड़क पर ही होगा। बारिश के दौरान ये वाइपर्स ऑटोमैटिकली चालू हो जाएंगे और इनकी स्पीड भी बारिश की हिसाब से एडजस्ट होती रहेगी। वहीं इसमें ऑटोमैटिक हेडलैंप सिस्टम भी मिलेगा जो सनलाइट के कम होने पर अपनेआप ऑन हो जाएंगी।
विज्ञापन
5 of 6
tata altroz instrument cluster
- फोटो : Social Media
7.0 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
टाटा हैरियर की तरह टाटा अल्ट्रोज में भी डिजिटल एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेगा। सात इंच की यह स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ जोड़ी गई है। जिसमें टर्न बाई टर्न नेविगेशन के साथ कई जरूरी जानकारियां भी इसी स्क्रीन पर देखने को मिलेंगी।
एक खासियत जो इस सेगमेंट में तो क्या बाकी अपर सेगमेंट में भी नहीं मिलती है। नेक्सन की तरह अल्ट्रोज में भी पहने जा सकने वाली स्मार्टवॉच मिलेगी। वहीं नीचे के वेरियंट्स में भी वैकल्पिक होगी, जबकि टॉप-एंड वर्जन में यह स्टैंडर्ड होगी। इस स्मार्टवॉच चाबी को पहना जा सकेगा, जिसके बाद आम चाबी की जरूरत खत्म हो जाएगी। अल्ट्रोज की एक्स शोरूम कीमत 5.5 लाख से 8.5 लाख रुपये के बीच रहने का अनुमान है।