फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में विराट ने शेयर की अनुष्का के साथ तस्वीर, लिखा- ऑन प्वाइंट फॉर 2020

Wed, 01 Jan 2020 12:38 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
विराट कोहली-अनुष्का शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ मना रहे हैं। विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के साथ एक बेहतरीन फोटो पोस्ट की है, जिसका कैप्शन उन्होंने लिखा है- ऑन प्वाइंट फॉर 2020।
 
विज्ञापन

2 of 4
anushka virat - फोटो : social media
इससे पहले कप्तान विराट ने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक विडियो पोस्ट कर दी थी। विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा बर्फीली वादियों में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे हैं। 
वीडियो में विराट ने नए साल की शुभकामनाएं देते हुए कहा था
 
'हम यहां खूबसूरत ग्लेशियर के बीच हैं, इसलिए हमने सोचा कि आपको न्यू इयर की विशेज पहले ही दे दी जाए। इसके बाद अनुष्का ने कहा कि हां, हमें उम्मीद है कि आपके लिए साल 2019 काफी अच्छा बीता होगा और प्रार्थना करते हैं कि आने वाला साल भी बहुत बेहतरीन रहे।
विज्ञापन

3 of 4
anushka virat - फोटो : social media
मालूम हो कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया को अगले महीने पांच जनवरी से श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में, दूसरा सात जनवरी को इंदौर में जबकि तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला नौ जनवरी को पुणे में खेला जाएगा।
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा - फोटो : ट्विटर
विराट ने मंगलवार को एक तस्वीर शेयर किया था। जिसमें विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा को 'बेस्ट फोटोग्राफर' बताया। फोटो के कैप्शन में विराट ने लिखा, 'तस्वीरों को लेकर किसी तरह का स्ट्रेस नहीं, जब आपके लिए बेस्ट फटॉग्रफर ले रहे हों।' इस तस्वीर में विराट ने पत्नी अनुष्का शर्मा को टैग किया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें