फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tata EV: टाटा ला रही है सस्ती इलेक्ट्रिक कार, फुल चार्ज में चलेगी 500 किमी, जानें कीमत और फीचर्स

Thu, 29 Jul 2021 06:37 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) भी अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) के नए इलेक्ट्रिक वर्जन को जल्द उतारने की तैयारी में जुट गई है। इस समय यह कार अपनी ड्राइविंग रेंज को लेकर सुर्खियों में है।
विज्ञापन
1 of 5
Tata Altroz EV - फोटो : For Reference Only
Tata Altroz EV Expected Range : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। ईंधन की आसमान छूती कीमतों की वजह से मध्य-वर्गीय ग्राहक अब वैकल्पिक ईंधनों से चलने वाले वाहनों का रुख कर रहे हैं। ऐसे में ऑटोमोबाइल कंपनियां भी इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को अपना रही हैं और नए मॉडलों को पेश करने में लगी हैं। पिछले कुछ समय में भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन सेमगेंट में कई कंपनियों ने अपने नए मॉडलों को उतारा है। देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) भी अपनी लोकप्रिय प्रीमियम हैचबैक कार Tata Altroz (टाटा अल्ट्रोज) के नए इलेक्ट्रिक वर्जन को जल्द उतारने की तैयारी में जुट गई है। बता दें कि यह कंपनी की पहली कार होगी जिसमें ALFA प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जाएगा। अब यह कार अपनी ड्राइविंग रेंज को लेकर सुर्खियों में है। यहां आपको बता रहे हैं टाटा अल्ट्रोज ईवी की ड्राइविंग रेंज, फीचर्स और कीमत के बारे में अहम बातें।
 
विज्ञापन

2 of 5
Tata Altroz EV - फोटो : अमर उजाला
ड्राइविंग रेंज
टाटा मोटर्स टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक कार में जिपट्रॉन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का इस्तेमाल करेगी। इस में सबसे खास बात यह है कि कार में एक एडिशनल बैटरी पैक का ऑप्शन दिया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक यह बड़ा बैटरी पैक 25 से 40 फीसदी ज्यादा ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम होगा, जो लगभग 500 किमी के बराबर होगी। यदि रिपोर्ट्स की मानें तो टाटा अल्ट्रोज ईवी एक बार फुल चार्ज होने के बाद 500 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Tata Altroz EV - फोटो : अमर उजाला
बैटरी
Tata Nexon EV में 30.2 kWh का लथियम-आईऑन लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक मिलता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 127 bhp का दमदार पावर और 245Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। रिपोर्ट के मुताबिक टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक कार में नेक्सन ईवी के मुकाबले एक बड़ा बैटरी पैक दिया जाएगा। इसलिए माना जा रहा है कि इसकी बैटरी को चार्ज होने में भी ज्यादा समय लग सकता है। हालांकि टाटा मोटर्स ने अभी इस बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है। टाटा अल्ट्रोज की ड्राइविंग रेंज के ये आंकड़े पूरी तरह से मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित हैं।

4 of 5
Tata Altroz EV - फोटो : For Reference Only
500 किमी रेंज का अनुमान
टाटा नेक्सन ईवी एसयूवी एक बार फुल चार्ज किए जाने के बाद 312 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है। इस लिहाज से अगर अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक के लिए 25 से 40 फीसदी अधिक ड्राइविंग रेंज का दावा किया जा रहा है तो यह कार 500 किलोमीटर ड्राइविंग रेंज का आंकड़ा छू सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Tata Altroz EV - फोटो : For Reference Only
कितनी होगी कीमत
टाटा अल्ट्रोज इलेक्ट्रिक कार की कीमत का खुलासा इसकी लॉन्चिंग के साथ होगा। इस समय इसकी कीमत के बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा लागू की गई नई FAME II योजना का फायदा मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र की इलेक्ट्रिक वाहन की स्कीम का असर कार की कीमत पर पड़ेगा। और इसकी कीतम 10 से 12 लाख रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें