एक तरफ जहां ऑटो इंडस्ट्री मंदी की मार झेल रही है तो वही दूसरी तरफ इस बार जुलाई महीने में Suzuki Motorcycle India ने जुलाई 2019 में अपनी सेल में जबरदस्त बढ़ोतरी करके मंदी को पछाड़ दिया है। पिछले महीने (जुलाई) कंपनी ने 69,236 यूनिट्स की बिक्री करके 18 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की जबकि पिछले साल जुलाई महीने यह आंकड़ा 58,805 यूनिट्स का रहा था। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने जुलाई 2019 में 17 फीसदी वाई-ओ-वाई (Y-O-Y) वृद्धि दर्ज की। घरेलू बाजार में कंपनी ने जुलाई 2019 में 62,366 यूनिट्स बेची जबकि जुलाई 2018 में 53,321 यूनिट्स की बिक्री हुई।