साल के दूसरे महीने में अगर आप एक नया स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए Suzuki और Honda के दो ऐसे स्टालिश स्कूटर्स लेकर आए हैं, जिन्हें कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इन स्कूटर्स में BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन दिया गया है। ये स्कूटर्स Suzuki Burgman Street BS6 और Honda Activa 125 BS6 हैं। आज हम आपको 125 सीसी सेगमेंट में आने वाले इन स्कूटर्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको इन स्कूटर्स की कीमतों के बारे में भी बताएंगे। ताकी, इसके बाद आप अपनी पसंद की स्कूटर को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर,