फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Burgman Street और Activa 125 में कौन है आपके बजट में सबसे किफायती BS6 स्कूटर?

Fri, 21 Feb 2020 11:22 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Suzuki Burgman Street BS6 vs Honda Activa 125 BS6 - फोटो : Amar Ujala
साल के दूसरे महीने में अगर आप एक नया स्कूटर खरीदना चाहते हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपके लिए Suzuki और Honda के दो ऐसे स्टालिश स्कूटर्स लेकर आए हैं, जिन्हें कंपनी ने हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। इन स्कूटर्स में BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन दिया गया है। ये स्कूटर्स  Suzuki Burgman Street BS6 और Honda Activa 125 BS6 हैं। आज हम आपको 125 सीसी सेगमेंट में आने वाले इन स्कूटर्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा आपको इन स्कूटर्स की कीमतों के बारे में भी बताएंगे। ताकी, इसके बाद आप अपनी पसंद की स्कूटर को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर, 
विज्ञापन

2 of 5
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

इंजन

  • नई Suzuki Burgman Street में BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी, 4 स्ट्रोक, सिंगल सिलिंडर, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्शन, 2-वाल्व, SOHC इंजन दिया गया है। 
  • Honda Activa 125 में BS-6 मानक वाला 124 सीसी, का फैन-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया है।

परफॉर्मेंस

  • Suzuki Burgman Street BS6 वर्जन 6750 आरपीएम पर 8.7ps की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 10Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 
  • Honda Activa 125 का BS-6 मानक वाला इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.1 bhp की पावर जनरेट करता है। हालांकि, BS-4 मॉडल वाला Activa का इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.52 bhp की पावर जनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

Suzuki Burgman Street BS6 और Honda Activa 125 दोनों ही स्कूटर्स में CVT ट्रांसमिशन मिलता है।
विज्ञापन

3 of 5
Honda Activa 125 - फोटो : Amar Ujala

ब्रेक

  • Suzuki Burgman Street के फ्रंट में ड्रम ब्रेक के साथ डिस्क ब्रेक चुनने का भी विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
  • Honda Activa 125 के फ्रंट में 190 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।

सस्पेंशन

  • Suzuki Burgman Street के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया गया है।
  • Honda Activa 125 BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, रियर में 3-स्टेप अडजेस्टेबल स्प्रिंग लोडेड हाईड्रॉलिक सस्पेंशन दिया गया है।

4 of 5
Suzuki Burgman Street BS6 - फोटो : Suzuki Motor

डायमेंशन

  • Suzuki Burgman Street की लंबाई 1880 मिलीमीटर, चौड़ाई 715 मिलीमीटर और ऊंचाई 1140 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 780 मिलीमीटर है। 
  • नई Honda Activa 125 की लंबाई 1850 मिलीमीटर, चौड़ाई 707 मिलीमीटर और ऊंचाई 1170 मिलीमीटर है। इसका व्हीबलेस 1260 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 169 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 712 मिलीमीटर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Honda Activa 125 - फोटो : Google

कीमत

  • Suzuki Burgman Street BS6 की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 77,900 रुपये है।
  • Honda Activa 125 BS6 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67,490 रुपये है, जो 74,490 रुपये तक जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें