फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान के इस गांव में होती है 'बुलेट' की पूजा, दर्शन के लिए लगती है भारी भीड़

Tue, 30 Jun 2020 11:46 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Om Banna Temple Rajasthan (Bullet Baba) - फोटो : Social Media
भारत एक ऐसा देश है, जहां कुछ किलोमीटर की दूरी पर आपको कोई न कोई प्राचीन मंदिर मिल जाएगा। इन मंदिरों की अपनी अलग पहचान और मान्यताएं होती हैं, जहां लोग दूर-दूर से मन्नत मांगने आते हैं। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के नाम पर भी मंदिर बन चुके हैं।लेकिन क्या आपने कभी मोटरसाइकिल का मंदिर सुना है? चौंकिए मत, क्योंकि यह कल्पना नहीं बल्कि सच्चाई है। राजस्थान में एक ऐसा गांव है, जहां मंदिर के अंदर भगवान की मूर्ति को नहीं बल्कि रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 (Royal Enfield Bullet 350) को रखा गया है। खास बात यहां यह है कि इस बाइक की लोग दूर-दूर से पूजा करने आते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Om Banna Temple Rajasthan (Bullet Baba) - फोटो : www.thikanarajputana.in

क्या है मंदिर का नाम?

इस मंदिर का नाम 'ओम बन्ना धाम' है। लोग इसे 'बुलेट बाबा मंदिर' के नाम से भी जानते हैं। दरअसल करीब 30 साल पहले इस गांव में ठाकुर जोग सिंह राठौड़ के बेटे ओम सिंह राठौड़ की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह मंदिर उन्हीं ओम सिंह के नाम पर बनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Om Banna Temple Rajasthan (Bullet Baba) - फोटो : Social Media

कहां है मंदिर?

ओम बन्ना धाम या बुलेट बाबा मंदिर राजस्थान के जोधपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर पाली शहर के पास चोटिला गांव में स्थित है।

4 of 5
Om Banna Temple Rajasthan (Bullet Baba) - फोटो : Social Media

बुलेट बाबा मंदिर की हैरान करने वाली कहानी

बताया जाता है जब ओम सिंह राठौड़ की सड़क हादसे में मौत हो गई तब पुलिस ने बाइक और उनके शव को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन घटना के दूसरे दिन पुलिस ने देखा कि थाने से बाइक नदारद है। इसके बाद बाइक की तलाश शुरू की गई, जहां पुलिस को यह बाइक उसी जगह मिली जहां हादसा हुआ था। बाइक को दोबारा थाने लाया गया, इस रात भी यही हुआ। यह घटना लगातार हर रोज होने लगी। इसके बाद एक दिन पुलिस ने रात में निगरानी की। लेकिन फिर जो हुआ वो उसने सबको हैरान कर दिया। पुलिस ने देखा कि रात में बाइक अपने आप स्टार्ट हो गई और हादसे की जगह जाकर रुक गई। इस घटना को देखने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को बाइक वापस लौटा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Om Banna Temple Rajasthan (Bullet Baba) - फोटो : Social Media

पिता ने बनवाया मंदिर

इस घटना की जानकारी जब ठाकुर जोग सिंह राठौड़ को मिली तो उन्होंने अपने बेटे ओम सिंह राठौड़ के नाम पर मंदिर बनवा दिया। यह मंदिर अब बुलेट बाबा मंदिर नाम से काफी लोकप्रिय है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें