Simple One Electric Scooter : बंगलूरू स्थित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) स्टार्टअप Simple Energy (सिंपल एनर्जी) के पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) को ग्राहकों की काफी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। सिंपल एनर्जी ने कहा है कि सिंपल वन इलेक्ट्रिक स्कूटर को 4 दिनों में 30,000 से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल चुकी है। कंपनी ने 15 अगस्त के दिन सिंपल वन लॉन्च किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 1.10 लाख रुपये तय की है। कंपनी ने बताया है कि बड़ी संख्या में ग्राहकों ने इलेक्ट्रिक स्कूटर में दिलचस्पी दिखाई है। कंपनी का दावा है सिंपल वन की 30,000 से अधिक प्री-बुकिंग बिना किसी मार्केटिंग के ही हुई है जो ऑटोमोबाइल उद्योग में एक स्टार्टअप के लिए काफी बड़ी बात है।
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदने के इच्छुक ग्राहक 1,947 रुपये की टोकन राशि पर इसकी ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। बुकिंग की राशि रिफंडेबल है यानी बुकिंग कैंसल करने पर कंपनी ग्राहक को पूरे पैसे वापस कर देगी। स्कूटर का उत्पादन शुरू होने पर प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। कंपनी ने बताया कि प्री-बुकिंग के लिए 1947 रुपये की राशि का चुनाव स्वतंत्रता वर्ष को समर्पित करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
2 of 5
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
सिंपल एनर्जी के संस्थापक और सीईओ सुहास राजकुमार ने कहा, "लॉन्च के दिन से हमें जो प्यार मिल रहा है, उससे हम बेहद उत्साहित हैं। हम दर्शकों के आभारी हैं क्योंकि वे हमारे उत्पाद में विश्वास करते हैं और एक घरेलू कंपनी को समर्थन दिखाया है। हमलोग यहां लंबे समय तक रहेंगे!" कंपनी ने यह भी कहा कि प्री-बुकिंग के दौरान वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक के कारण बैक-एंड में आई सभी दिक्कतों को ठीक कर दिया गया है।
ई-स्कूटर की कीमत में FAME-2 सब्सिडी शामिल है, और स्कूटर की वास्तविक कीमत हर राज्य के लिए अलग होगी। ज्यादातर राज्य इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी सब्सिडी दे रहे हैं और ज्यादातर राज्यों में स्कूटर की कीमत एक लाख रुपये से कम होगी।
विज्ञापन
3 of 5
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
बैटरी
सिंपल एनर्जी के इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.8 kWh पोर्टेबल लिथियम-आयन बैटरी पैक मिलेगा। यह पोर्टेबल बैटरी पैक ग्रे रंग का है और इसका वजन 6 किलो से ज्यादा है। यह बैटरी पैक भारतीय ग्राहकों के लिए खास तौर पर बनाई गई है। इस बैटरी को चार्ज करने के लिए आसानी से घर ले जाया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि सिंपल लूप चार्जर एक इलेक्ट्रिक स्कूटर को 60 सेकेंड में इतना चार्ज कर सकता है कि वह 2.5 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। कंपनी ने कहा है कि चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को लगाने का काम सिंपल वन की लॉन्च के तुरंत बाद शुरू हो जाएगा। कंपनी अगले तीन से सात महीनों में देशभर में 300 से ज्यादा पब्लिक फास्ट चार्जर भी लगाएगी।
4 of 5
Simple One Electric Scooter
- फोटो : Simple Energy
रेंज और स्पीड
सिंपल वन ई-स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर ईको मोड में 203 किलोमीटर और भारतीय ड्राइव साइकिल (आईडीसी) स्थितियों में 236 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा है। सिंपल वन स्कूटर सिर्फ 3.6 सेकेंड में 0 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है और 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 2.95 सेकेंड में पकड़ लेता है। स्कूटर में 4.5 KW का पावर आउटपुट और 72 Nm का टार्क मिलता है।
फीचर्स
यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक फ्यूचरिस्टिक डिजाइन को स्पोर्ट करेगा और एक मिड-ड्राइव मोटर पर आधारित होगा। यह 30 लीटर की बूट क्षमता, 12 इंच के पहियों, 7 इंच के कस्टमाइज्ड डिजिटल डैशबोर्ड, ऑन-बोर्ड नेविगेशन, जियो-फेंसिंग, एसओएस मैसेज, डॉक्यूमेंट स्टोरेज, टायर प्रेसर मॉनिटरिंग सिस्टम और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आएगा। सिंपल वन ई-स्कूटर चार कलर ऑप्शन- रेड, व्हाइट, ब्लैक और ब्लू में मिलेगा।