फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबसे ज्यादा बिकी ये प्रीमियम हैचबैक कारें, टाटा की इस कार ने दिग्गजों को पछाड़ा

Wed, 22 Jul 2020 04:33 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Premium Hatchback car - फोटो : AmarUjala (सांकेतिक)
ऑटो कंपनियों के लिए राहत बात यह है कि अप्रैल और मई के मुकाबले कारों की बिक्री में कुछ सुधार देखा गया है। सरकार के अनलॉक-1 की घोषणा ऑटो कंपनियों के लिए फायदेमंद साबित हुई है, क्योंकि 2020 की दूसरी तिमाही का ज्यादातर वक्त लॉकडाउन में ही बीता है। वहीं प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट को इस बिक्री का थोड़ा बहुत फायदा मिला है और इस सेगमेंट में दूसरी तिमाही में 18304 कारों की बिक्री हुई, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 87,576 यूनिट्स का था। आइए जानते हैं कि इस सेगमेंट में कौन रहा अव्वल और कौन रहा फ्लॉप...
विज्ञापन

2 of 6
Maruti Suzuki Baleno - फोटो : for Reference Only

मारुति बलेनो

मारुति बलेनो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में पहले स्थान पर रही है। 2015 में लॉन्च हुई बलेनो इस सेगमेंट में काफी वक्त से नंबर वन पर रही है। वहीं बलेनो अभी तक सात लाख की कुल बिक्री का आंकड़ा भी पार कर चुकी है। दूसरी तिमाही में बलेनो की 5887 यूनिट्स की बिक्री हुई है और इस सेगमेंट के 32 फीसदी हिस्से पर कब्जा जमाय़ा है। पिछले साल से तुलना करें तो दूसरी तिमाही में 46,220 कारें बिकीं थी और बाजार में हिस्सेदारी 52.78 फीसदी थी, कुल मिला कर बलेनो की हिस्सेदारी में 20.61 फीसदी की कमी आई है, जिसका फायदा अल्ट्रोज को हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 6
Tata Altroz - फोटो : for Reference Only

टाटा अल्ट्रोज

प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ग्लोबल NCAP क्रेश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग पाने वाली टाटा अल्ट्रोज ने अपना दबदबा दिखाया है। अल्ट्रोज दूसरे नंबर पर रही है। दूसरी तिमाही में अल्ट्रोज की 4483 यूनिट्स की बिक्री हुई और इसकी बाजार में हिस्सेदारी 24 फीसदी है। अपने डिजाइन, लुक और स्पोर्टी प्रोफाइल के चलते अल्ट्रोज ने ग्राहकों के मन में जगह बनाई है। अल्ट्रोज को इसी साल जनवरी में उतारा गया था और इसकी शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है और यह डीजल और पेट्रोल में आती है। जल्द ही इसका टर्बो एडिशन भी लॉन्च किया जाएगा।
 

4 of 6
Hyundai i20 Active India - फोटो : for Reference Only

ह्यूंदै आई20

ह्यूंदै आई20 का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल इस साल लॉन्च किया जाना है। बावजूद इसके आई20 के प्रति लोगों का क्रेज कम नहीं ङुआ है। इस सेगमेंट में आई20 तीसरे स्थान पर रही है। 2014 में लॉन्च हुई आई20 कभी पहले स्थान पर थी, लेकिन बलेनो ने इसे पछाड़ दिया। दूसरी तिमाही में कुल इसकी 3596 यूनिट्स बिकी थीं और कुल मार्केट शेयर 20 फीसदी रहा है। उम्मीद है कि नई आई20 की लॉन्चिंग के बाद इसकी बिक्री फिर से रफ्तार पकड़ेगी। नई आई20 में कई ऐसे फीचर होंगे, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिलेंगे। वहीं इसमें इंजन भी ह्यूंदै वेन्यू वाला मिलेगा।
 
विज्ञापन

5 of 6
Volkswagen Polo facelift 2019 - फोटो : for Reference Only

फॉक्सवैगन पोलो

इस सेगमेंट में चौथे स्थान पर फॉक्सवैगन पोलो रही है। इसकी कुल 2354 यूनिट्स की बिक्री हुई औरर 13 फीसदी मार्केट शेयर रहा। पोलो इस समय फॉक्सवैगन इंडिया के पोर्टफोलियो में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Honda Jazz Hybrid - फोटो : सांकेतिक

जैज की नहीं बिकी एक भी यूनिट

वहीं इस सेगमेंट में पांचवे और छठवें नंबर पर टोयोटा ग्लैंजा और फोर्ड फ्रीस्टाइल रही हैं। वहीं सातवें नंबर पर होंडा जैज रही है। टोयोटा ग्लैंजा असल में मारुति बलेनो का ही रीबैज वर्जन है और इसकी 1421 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि फ्रीस्टाइल की 563 यूनिट्स की बिक्री हुई। होंडा जैज की किस्मत इस मामले में बेहद खराब रही है और इसकी एक भी यूनिट की बिक्री नहीं हुई। जबकि पिछले साल इसी दौरान इसकी 2152 यूनिट्स बिकी थीं। माना जा रहा है कि कंपनी जल्द ही जैज का नया वर्जन लॉन्च करेगी।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें