फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन 6 दमदार मोटरसाइकिलों के लिए याद रहेगा साल 2020, तस्वीरों में पढ़ें कीमत और खासियतें

Thu, 31 Dec 2020 02:32 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक - फोटो : Amar Ujala
आज साल 2020 का आखिरी दिन है। कल से नया साल शुरू होने जा रहा है। ऐसे में हम आपको इस साल लॉन्च हुई उन 6 मोटरसाइकिलों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने भारतीय बाजार में सनसनी मचा दी। इन मोटरसाइकिलों में Royal Enfield Meteor 350, Honda H'Ness CB 350, Bajaj Pulsar 125 Split Seat, Honda X-Blade BS6, Honda Livo BS6 और KTM 250 शामिल हैं। आज हम आपको इन मोटरसाइकिलों के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर...
विज्ञापन

Bajaj Pulsar 125 Split Seat

2 of 7
Bajaj Pulsar 125 Split Seat - फोटो : Bajaj Pulsar 125 Split Seat
Bajaj Pulsar 125 स्प्लिट सीट वेरिएंट पावर के लिए 125 सीसी का बीएस6 कम्प्लायंट वाला DTS-i, इंजन दिया है। इसका इंजन 8500 आरपीएम पर 12 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 11 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • कीमत- Bajaj Pulsar 125 Split Seat के ड्रम ब्रेक्स वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 73,274 रुपये है। वहीं, डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 80,218 रुपये है। 
विज्ञापन

Royal Enfield Meteor 350

3 of 7
Royal Enfield Meteor 350 - फोटो : Royal Enfield
Royal Enfield Meteor 350 में G-सीरीज का 349 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है। इसका इंजन 20.4 PS  की मैक्सिमम पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।  इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • कीमत- Royal Enfield Meteor 350 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1.90 लाख रुपये तक जाती है। 

2021 KTM 125 Duke

4 of 7
2021 KTM 125 Duke - फोटो : KTM
KTM 125 Duke में 124.7 सीसी सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है। इसका इंजन 9,250 आरपीएम पर 14.3 bhp का मैक्सिमम पावर और 8,000 आरपीएम पर 12 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत- 2021 KTM 125 Duke को 1.50 लाख रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया गया है। 
विज्ञापन

2020 Honda Xblade

5 of 7
2020 Honda Xblade - फोटो : honda2wheelersindia
Honda X-Blade BS6 में पावर के लिए 162.71 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI, BS6 इंजन दिया गया है, जो 8000 आरपीएम पर 13.6 hp की मैक्सिमम पावर और 5500 आरपीएम पर 14.7 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
  • कीमत: Honda X-Blade के सिंगल डिस्क वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,06,687 रुपये है। वहीं, इसके डबल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,10,968 कर्ब वजन 144 किलोग्राम
विज्ञापन

Honda Livo BS6

6 of 7
Honda Livo BS6 - फोटो : Honda Motorcycle and Scooter
इसमें पावर के लिए 109.51 सीसी, 4-स्ट्रोक, एयर-कूल्ड, SI, BS6 इंजन दिया गया है, जो 7500 आरपीएम पर 9.02 PS की मैक्सिमम पावर और 5000 आरपीएम पर 9 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • कीमत: इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 70, 056 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

KTM 250 Adventure

7 of 7
KTM 250 Adventure - फोटो : KTM
KTM 250 Adventure में 248.8 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। इसका इंजन 30 bp की मैक्सिमम पावर और 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस होगा। हालांकि, ऑफ रोडिंग के मुताबिक इसमें गियर रेशियो को बदला जा सकता है।
  • कीमत- भारतीय बाजार में इसकी कीमत 2.48 लाख रुपये है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें