उत्तर कोरिया में कोरोना की गाइडलाइंस का पालन न करने पर कड़ी कारवाई की जा रही है। जो लोग कोरोना के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके लिए बंदी शिविर या डिटेंशन कैंप खोले गए हैं और इन लोगों को स्पेशल क्रिमिनल कहा जा रहा है। रिपोर्टस के मुताबिक, उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन ने इन हाई सिक्योरिटी कैंप्स को खोलने की इजाजत दी थी। कोरोना की गाइडलाइंस का पालन न करने वालों को इन बंदी शिविरों में लाया जा रहा है और इन लोगों के साथ अमानवीय तरीके से बर्ताव किया जा रहा है।