फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7-सीटर वाली इस फैमिली कार पर नहीं भरना होगा तीन महीनों तक EMI, कीमत 5 लाख रुपये से सस्ती

Thu, 09 Jul 2020 10:05 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
renault triber - फोटो : Renault India
अगर आप पांच लाख रुपये से कम कीमत में एक स्टाइलिश कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए सबसे बेहतर मौका साबित हो सकता है। दरअसल Renault अपनी Triber पर कई ऑफर्स दे रही है। बता दें कि Triber न सिर्फ कंपनी की बल्कि देश की सबसे सस्ती MPV (मल्टी परपज व्हीकल) है। यह एक फैमिली साइज कार है, जिसमें एक साथ सात लोग बैठ सकते हैं। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये है, जो 7.22 लाख रुपये तक जाती है। हम आपको इस कार पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर,
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Renault Triber - फोटो : Renault India

क्या है ऑफर?

Renault Triber को अगर आप इस महीने खरीदते हैं तो आपको 20,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। हालांकि, इस कार पर आपको कैश डिस्काउंट नहीं मिलेगा। इस कार पर कंपनी की तरफ से 10,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस दिया जा रहा है। वहीं, कॉर्पोरेट कर्मचारियों को इस कार पर 7,000 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा। इस कार को जुलाई में खरीदते पर आपको शुरुआती तीन महीनें का ईएमआई नहीं दोना होगा।
विज्ञापन

3 of 5
renault triber - फोटो : Social Media

इंजन

Renault Triber में ताकत के लिए 999 सीसी, 3-सिलिंडर, पेट्रोल इंजन दिया गया है। 

परफॉर्मेंस

इसका इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

ट्रांसमिशन

इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

4 of 5
renault triber - फोटो : Renault

फ्यूल क्षमता

इसमें 40 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

डायमेंशन

Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 182 मिलीमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
renault triber - फोटो : Renault

ब्रेकिंग फीचर्स

Renault Triber के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।

सस्पेंशन

Renault Triber के फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग, लोवर ट्राइएंगल के साथ MacPherson Strut सस्पेंशन दिया है। वहीं इसके रियर में Torsion बीम एक्सेल सस्पेंशन दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें