फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Renault Kiger: सबसे सस्ती एसयूवी की बढ़ी कीमत, जानें कितनी हुई महंगी

Tue, 04 May 2021 01:56 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Renault Kiger - फोटो : For Refernce Only
फ्रांस की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Renault (रेनो) ने भारतीय बाजार में अपनी सबसे सस्ती सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी Renault Kiger (रेनो काइगर) की कीमत बढ़ाने का एलान कर दिया है। रेनो ने अपनी इस एसयूवी को हाल ही में लॉन्च किया था। स्पोर्टी लुक, आकर्षक डिजाइन और सबसे सस्ती एसयूवी होने की वजह से काइगर भारतीय बाजार में जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। 
विज्ञापन

2 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
कितनी बढ़ी कीमत
रेनो ने अपनी क्रॉसओवर एसयूवी काइगर के अलग-अलग वेरिएंट्स के आधार पर अलग-अलग कीमत बढ़ी है। भारतीय बाजार में रेनो काइगर चार ट्रिम्स - RXE, RXL, RXT और RXZ में उपलब्ध है। कंपनी ने एसयूवी के बेस वेरिएंट RXE और RXE ड्यूल टोन के साथ-साथ RXT  टर्बो सीवीटी और RXZ टर्बो सीवीटी वेरिएंट की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके अलावा सभी वेरिएंट्स की कीमतों में 3,000 से लेकर 33,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। 
विज्ञापन

3 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंजन और माइलेज
रेनो काइगर दो पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ आती है - एक 1.0-लीटर पेट्रोल और एक 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन। इस कार में ट्रांसमिशन में 5-स्पीड मैनुअल, एटी और सीवीटी का ऑप्शन मिलता है। पहला ऑप्शन 1.0-लीटर पेट्रोल का है जो 72 PS का पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं दूसरा ऑप्शन 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन का है जो 100 PS का पावर और 160 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं सीवीटी ऑप्शन के साथ यह 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। कार के साथ 5 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन स्टैंडर्ड मिलता है। 1.0-लीटर पेट्रोल के साथ 5 स्पीड EASY-R AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। जबकि 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ 5 स्पीड X-TRONIC CVT गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है। रेनॉ काइगर में मल्टीसेंस ड्राइव मोड फीचर दिया गया है। इस कार को इको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स मोड में चलाया जा सकता है। यह एसयूवी सामान्य तौर पर 17 से 20 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज देती है। 

4 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
Renault Kiger की वेरिएंट्स के आधार पर मई 2021 में नई एक्स-शोरूम कीमतें।

1.0-लीटर पेट्रोल मॉडल

RXE - 5.45 लाख रुपये
RXE DT - 5.65 लाख रुपये
RXL - 6.32 लाख रुपये
RXL AMT - 6.82 लाख रुपये
RXL DT (MT / AMT) - 6.52 / 7.02 लाख रुपये
RXT - 6.80 लाख रुपये
RXT AMT - 7.30 लाख रुपये
RXT DT (MT / AMT) - 7.00 / 7.50 लाख रुपये
RXZ - 7.69 लाख रुपये
RXZ AMT - 8.19 लाख रुपये
RXZ DT (MT / AMT) - 7.89 / 8.39 लाख रुपये 
विज्ञापन

5 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल मॉडल

RXL - 7.42 लाख रुपये
RXL DT - 7.62 लाख रुपये
RXT - 7.90 लाख रुपये
RXT DT (MT / CVT) - 8.10 / 8.80 लाख रुपये
RXZ - 8.79 लाख रुपये
RXZ CVT - 9.55 लाख रुपये
RXT CVT - 8.60 लाख रुपये
RXZ DT (MT / CVT) - 8.99 / 9.75 लाख रुपये
विज्ञापन

6 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
लुक और डिजाइन
रेनो काइगर एसयूवी के फ्रंट बंपर में हॉराइजंटल स्टैक्ड हेडलैंप्स और स्लीक एलईडी डीआरएल दिए गए हैं जो इसे काफी आकर्षक और हाई बोनट लुक देते हैं। सिग्नेचर फ्रंट मेन ग्रिल की स्टाइल को देखकर लगता है कि यह कंपनी की लोकप्रिय एंट्री-लेवल क्रॉसहैच कार Kwid से प्रभावित है। कार के साइड में खूबसूरत लुक वाले अलॉय दमदार आर्च के साथ पेश किए गए हैं जो इसकी बोल्ड अपील को और बढ़ाते हैं। रेनो ने दरवाजे और व्हील आर्च पर ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग का इस्तेमाल किया है जिससे कार का लुक आक्रामक लगता है। कार में डुअल-टोन इफेक्ट वाली रूफ दी गई है। जिसके सिर्फ हाई-स्पेक वेरिएंट्स तक सीमित होने की संभावना है। कार के रियर में उलटे सी-शेप के एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो काफी शार्प और मॉडर्न दिखते हैं। 
विज्ञापन

7 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
इंटीरियर और फीचर्स
Kiger के इंटीरियर की बात करें तो कार का केबिन काफी आकर्षक है। कार के अंदर वायरलेस स्मार्टफोन रेप्लिकेशन, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, पीएम 2.5 क्लीन एयर फिल्टर, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो को सपोर्ट करने वाला 20.32 सेमी फ्लोटिंग टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 7 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्लोटिंग रूफटॉप, ARKAMYS 3डी साउंड सिस्टम, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स, इंजन स्टार्ट/स्टॉप बटन यानी कीलेस एक्सेस, वॉइस रिकग्निशन, क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं। 

8 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो नई एसयूवी Kiger में डुअल फ्रंट एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम), ईबीडी (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स, सराउंड व्यू मिरर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, सीट बेल्ट रिमाइंडर, हाई स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
Renault Kiger - फोटो : Renault
प्लेटफॉर्म और डायमेंशन
Kiger एसयूवी Renault के मॉड्यूलर CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर आधारित है। इसी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी पहले Triber में कर चुकी है। एसयूवी के आकार की बात करें तो Kiger एसयूवी की साइज Magnite जितनी ही है। मैग्नाइट एसयूवी की लंबाई 3994 mm, चौड़ाई 1758 mm और ऊंचाई 1572 mm है। इस कार में अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा 205 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है और इसका व्हीलबेस 2500 mm लंबा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें