अभी एक महीने पहले ही फ्रेंच ऑटो कंपनी रेनो ने अपनी कुछ गाड़ियों के दाम बढ़ाए थे, जिनमें सबकॉम्पैक्ट एसयूवी रेनो काइगर भी शामिल थी। मई में ही कंपनी ने काइगर के दामों में 3000 से लेकर 33000 हजार रुपये की बढ़ोतरी की थी। अब एक बार फिर कंपनी ने जून में काइगर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। कंपनी ने काइगर के दामों में 39 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी है। अब नई काइगर की शुरुआती कीमत 5.64 लाख रुपये से 10.08 लाख रुपये तक हो गई है। इसके अलावा कंपनी ने बाकी गाड़ियों दाम भी बढ़ाए हैं।