फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मई में लांच होगी देश की पहली इंटरनेट एसयूवी, आवाज से कर सकेंगे कंट्रोल

Fri, 03 May 2019 04:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
MG Hector India Launch
भारत में लांच होने वाली पहली इंटरनेट एसयूवी एमजी हेक्टर अगले महीने लांच होने जा रही है। Morris Garages की यह पहली एसयूवी होगी, जो आधिकारिक तौर पर भारत में लांच होगी। इसकी लांचिंग के साथ ही इसकी ऑफिशियली बुकिंग शुरू हो जाएगी।
 
विज्ञापन

15 मई को लांचिंग

2 of 6
MG-Hector india launch
न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक एमजी हेक्टर की लांचिंग इस महीने 15 मई को होगी, वहीं 15 मई के बाद डीलरशिप पर इस एसयूवी की बुकिंग भी शुरू हो जाएगी। अपने सेगमेंट में हेक्टर सबसे लंबी गाड़ी होगी, जिसकी लंबाई 4,655 एमएम, चौड़ाई 1,835 एमएम और ऊंचाई 1,760 एमएम है। वहीं इसमें बड़े 10 स्पोक, टू-टोन अलॉय व्हील्स और ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस मिलेगा।
 
विज्ञापन

काले रंग की हनीकॉम्ब ग्रिल

3 of 6
MG Hector India
एमजी हेक्टर में फ्रंट में क्रोम लाइनिंग के साथ काले रंग की हनीकॉम्ब ग्रिल मिलेगी और साथ ही सेंटर में एमजी लोगो होगा। साथ ही क्रोम फिनिशिंग वाला हेडलैंप क्लस्टर, फ्रंट बंपर, व्हील आर्क, इंटीग्रेटेड टर्निंग सिग्नल के साथ बड़े ORVM, रूफ रेल्स के साथ फ्लॉटिंग रूफ डिजाइन, ट्विन एलईडी टेल लैंप्स मिलेंगे। इसके अलावा इसमें फॉक्स डिफ्यूजर और ट्राएंगुलर एग्जास्ट टिप मिलेगा।
 

बेज और ग्रे कलर स्कीम

4 of 6
MG Hector Interior Grey
इंटीरियर की बात करें, तो इसमें बेज और ग्रे कलर स्कीम मिलेगी। पॉवर एडजस्टेबल सीट्स, पैनोरैमिक सनरूफ, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कलर एमआईडी जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं इसमें बड़ी 10.4 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले और एडवांस iSmart कनेक्टिविटी, बिल्ट-इन एप्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, वॉयस असिस्टेंस जैसे फीचर मिलेंगे। iSmart नेक्स्ट जेनरेशन टेक्नोलॉजी की मदद से कार में कई सर्विसेज पर कंट्रोल किया जा सकता है।
 
विज्ञापन

‘हैलो एमजी’ बोल कर एक्सेस

5 of 6
MG Hector SUV India Launch
हेक्टर के वॉयस असिस्टेंस सिस्टम को ‘हैलो एमजी’ बोल कर एक्सेस किया जा सकता है। जिसके बाद 100 से ज्यादा फंक्शंस जैसे सनरूफ खोलना और बंद करना जैसे फीचर शुरू कर सकेंगे। इस सिस्टम को माइक्रोसॉफ्ट, अनलिमिट, सिस्को की मदद से विकसित किया गया है। वहीं हेक्टर में टॉम टॉम आईक्यू मैप्स, गाना प्रीमियम, और एक्यूवेदर जैसे प्रीलोडेड एप्स दी गई हैं। एमजी मोटर्स कुछ सालों तक अपने ग्राहकों को फ्री में डेटा उपलब्ध कराएगा। डेटा को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी माइक्रोसॉफ्ट, को दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शंस मिलेंगे

6 of 6
MG-Hector suv rear
हेक्टर पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शंस मिलेंगे। हेक्टर में 1.5 लीटर का 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 143 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। पेट्रोल इंजन में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा। वहीं 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 2.0 लीटर का मल्टीजेट डीजल इंजन 173 पीएसस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। वहीं एमजी हेक्टर का मुकाबला Hyundai Creta के टॉप वेरियंट्स, Tata Harrier और Jeep Compass से होगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें