Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) भारतीय बाजार में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित है और इसकी तैयारी में जुटी हुई है। ओला ने अपने सोशल मीडिया प्रचार के जरिए स्कूटर के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसको लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ा दी है। कंपनी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इस आगामी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के लिए प्री-बुकिंग पहले ही शुरू कर दी है। Ola Electric scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) की लॉन्चिंग अगले कुछ हफ्तों में होने की संभावना है। कंपनी को बुकिंग शुरू होने के पहले 24 घंटों में ही एक लाख से ज्यादा बुकिंग मिल गई है, जो समय के साथ बढ़ती गई है। कंपनी ने 15 जुलाई को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 499 रुपये की टोकन राशि पर बुकिंग शुरू करने का एलान किया। ओला ई-स्कूटर की आधिकारिक लॉन्चिंग से पहले, यहां आपको 10 अहम बातें बता रहे हैं जो भारतीय बाजार में आनेवाले इस लेटेस्ट इलेक्ट्रिक वाहन के बारे में हम जानते हैं।
1. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को तीन वेरिएंट में पेश किए जाने की संभावना है। कंपनी द्वारा फाइल किए गए नए दस्तावेजों से पता चला है कि स्कूटर को Series S (सीरीज एस) कहे जाने की संभावना है। कंपनी ने अन्य दो नामों - S1 (एस 1) और S1 Pro (एस 1) प्रो के लिए भी पेटेंट दायर किया है जो दोपहिया वाहन के अतिरिक्त वेरिएंट्स या ट्रिम हो सकते हैं। संभावना है कि S1 को मॉडल के नाम के तौर भी इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं, 'S1 Pro' इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए अतिरिक्त ट्रिम बन सकता है।
विज्ञापन
2 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
2. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी की ओर से पेश किया जाने वाला पहला दोपहिया यात्री वाहन होगा। तमिलनाडु में बन रही ओला फ्यूचरफैक्ट्री ई-स्कूटर के लिए दुनिया का सबसे बड़ा कारखाना होगा। यहीं पर ओला इलेक्ट्रिक अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का उत्पादन करेगी। ओला इस प्लांट को 2,400 करोड़ रुपये की लागत से 500 एकड़ जमीन में बना रही है। यह प्लांट एक बार पूरी तरह तैयार हो जाने के बाद हर साल लगभग 2 लाख यूनिट्स का उत्पादन करने का वादा करता है।
विज्ञापन
3 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
3. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित हो सकता है। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी मिलता है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में फिक्सड बैटरी दिए जाने की संभावना है। यह एक बार फुल चार्ज के बाद 240 किलोमीटर तक की दूरी तय करने का दावा करता है। हालांकि, वास्तविक दुनिया की परिस्थितियों में, इसके सिंगल चार्ज में लगभग 150 किलोमीटर की रेंज पेश करने की संभावना है।
4 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
4. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की पारंपरिक डीलरशिप नेटवर्क के बिना देशभर में ग्राहकों को होम डिलीवरी की जाएगी। ओला डिलीवरी को तेज और परेशानी मुक्त बनाने के लिए देशभर में स्टोरेज हब बनाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक ने इसके लिए एक लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट भी बनाया है। यह विभाग स्कूटरों की डिलीवरी का काम देखेगा। बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक, यह विभाग हर मामले में ग्राहकों की मदद करेगा। स्कूटर की बुकिंग से लेकर वाहन के लिए लोन के आवेदन तक सब कुछ ऑनलाइन होगा। हालांकि यह भविष्य में पता चलेगा कि पारंपरिक डीलरों के बिना सर्विस या पार्ट्स के रिप्लेसमेंट का काम किस तरह से होगा।
विज्ञापन
5 of 10
Ola Hypercharger Network
- फोटो : Ola
5. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3 Kw और 6 Kw के बीच के इलेक्ट्रिक मोटर होने की संभावना है। यह लगभग 50 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। इस इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की टॉप स्पीड 90 किमी प्रति घंटा तक हो सकती है। कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। इसे पूरी तरह से रिचार्ज होने में लगभग 2 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। हालांकि, अगर एक नियमित होम चार्जिंग पॉइंट में प्लग किया जाता है, तो इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को जीरो से फुल चार्ज होने में साढ़े पांच घंटे तक का समय लग सकता है।
विज्ञापन
6 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
6. ओला अपने ग्राहकों के लिए इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को होम चार्जर के साथ पेश कर सकती है। इसे किसी इंस्टॉलेशन की जरूरत नहीं होगी और ग्राहक नियमित वॉल सॉकेट में प्लग लगाकर घर पर अपने वाहन को चार्ज कर सकेंगे। ओला इलेक्ट्रिक अपने ग्राहकों को ओला इलेक्ट्रिक एप का इस्तेमाल करके वास्तविक समय में चार्जिंग की स्थिति की निगरानी के लिए अपने स्कूटर में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी का फीचर देगी। इस एप के जरिए सर्विस के लिए भुगतान भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
7 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
7. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर में ढेर सारे फीचर्स दिए जाने की उम्मीद है। इसमें सबसे बड़ा इन-क्लास बूट स्पेस, एप-आधारित कीलेस एक्सेस, डुअल प्रोजेक्टर हेडलैंप, लगेज ले जाने के लिए एक हुक, स्प्लिट-टाइप रियर ग्रैब हैंडल, सिंगल-पीस सीट, एक्सटर्नल चार्जिंग पोर्ट, एलईडी डीआरएल और टेललाइट मिल सकता है। इसके अलावा काले रंग का फ्लोर मैट और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलने की भी संभावना है।
8 of 10
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola Electric
8. ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को 10 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और ओला कैब्स के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने गुरुवार को एलान किया कि उनकी आनेवाली ओला ई-स्कूटर को 10 रंग विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। भाविश ने ट्विटर के जरिए ई-स्कूटर के कलर ऑप्शन के बारे में लोगों की पसंद के बारे में पूछा था और एक पोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी साझा की। बहुप्रतीक्षित ओला ई-स्कूटर को कथित तौर पर 10 रंगों में पेश किया जाएगा। जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं।
9 of 10
Ola Hypercharger Network
- फोटो : Ola
9. ओला इलेक्ट्रिक देश भर में एक 'हाइपरचार्जर नेटवर्क' स्थापित करेगी जिसमें 400 शहरों में एक लाख चार्जिंग पॉइंट शामिल होंगे। पहले साल में, ओला भारत के 100 शहरों में 5,000 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट लगा रही है। इससे ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर मालिकों को चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तक आसानी से पहुंचने में मदद मिलेगी।
10. ओला के ई-स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 1.2 लाख रुपये से लेकर 1.4 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्चिंग के बाद भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Ather 450X और TVS iQube जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटरों से होगा।