Ola Electric Scooter Launch in 10 Colour Options you Can Book in Only Rupees 499: Ola Electric scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) पिछले हफ्ते से बड़े पैमाने पर चर्चा में है, जब से इसकी बुकिंग शुरू की गई है। ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में काफी डिटेल जानकारियां आईं हैं और लोगों तक पहुंच रही हैं। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में लेटेस्ट जानकारी यह है कि इसे 10 कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। इनमें से कुछ कलर ऑप्शन जैसे कि ब्लैक, व्हाइट, ब्लू और रेड, की पुष्टि पहले ही कर दी गई थी। लेकिन अब कंपनी ने बताया है कि उसका पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर कुल कितने रंगों में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे के भीतर उन्हें इसकी एक लाख बुकिंग हासिल हुई थी।
ओला इलेक्ट्रिक के सीईओ और ओला कैब्स के सह-संस्थापक भाविश अग्रवाल ने गुरुवार को एलान किया कि उनकी आनेवाली ओला ई-स्कूटर को 10 रंग विकल्पों में लॉन्च किया जाएगा। भाविश ने दो दिन पहले ई-स्कूटर के कलर ऑप्शन के बारे में लोगों की पसंद के बारे में पूछा था और एक पोल किया था। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी साझा की। बहुप्रतीक्षित ओला ई-स्कूटर को कथित तौर पर 10 रंगों में पेश किया जाएगा। जिसमें लाल, नीला, पीला, सिल्वर, गोल्ड, गुलाबी, काला, नीला, ग्रे और सफेद रंग शामिल हैं।
विज्ञापन
2 of 9
Ola Electric Scooter
- फोटो : Twitter/@bhash
स्कूटर की होगी होम डिलीवरी
इसके अलावा ओला इलेक्ट्रिक स्कूटरों की पारंपरिक डीलरशिप नेटवर्क के बिना देशभर में ग्राहकों को होम डिलीवरी की जाएगी। ओला डिलीवरी को तेज और परेशानी मुक्त बनाने के लिए देशभर में स्टोरेज हब बनाएगी। रिपोर्ट के मुताबिक ओला इलेक्ट्रिक ने इसके लिए एक लॉजिस्टिक डिपार्टमेंट भी बनाया है। यह विभाग स्कूटरों की डिलीवरी का काम देखेगा। बुकिंग से लेकर डिलीवरी तक, यह विभाग हर मामले में ग्राहकों की मदद करेगा। स्कूटर की बुकिंग से लेकर वाहन के लिए लोन के आवेदन तक सब कुछ ऑनलाइन होगा। हालांकि यह भविष्य में पता चलेगा कि पारंपरिक डीलरों के बिना सर्विस या पार्ट्स के रिप्लेसमेंट का काम किस तरह से होगा।
विज्ञापन
3 of 9
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
सिर्फ 499 में बुकिंग
Ola Electric Scooter भारतीय बाजार में जुलाई के आखिर तक लॉन्च होने वाली है। इस स्कूटर का कई मौकों पर आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया गया है। लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियों में छा जाने वाले इस स्कूटर की बुकिंग सिर्फ 499 रुपये की टोकन राशि देकर की जा रही है। इसकी बुकिंग 15 जुलाई की शाम से शुरू की गई है। खास बात यह है कि बुकिंग शुरू होने के पहले चौबीस घंटों में ही कंपनी को इसके लिए एक लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल गई है। कंपनी का कहना है कि बुकिंग की राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी ग्राहक अगर बाद में अपनी बुकिंग कैंसल करना चाहे तो उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
4 of 9
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
कैसै करें बुकिंग
ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जाकर इस स्कूटर की बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए इच्छुक खरीदार को वेबसाइट पर पहले खुद का एक अकाउंट बनाना होगा। जिसके बाद वे अपने लिए स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। ओला के चेयरमैन एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "हमारे पहले ई-स्कूटर के लिए देशभर के ग्राहकों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह काफी उत्साहवर्धक है। इस स्थिति को देखकर पता चलता है कि आज ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं।"
विज्ञापन
5 of 9
Ola Hypercharger Network
- फोटो : Ola
ड्राइविंग रेंज
Ola की आनेवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कैब्स ने मई 2020 में नीदरलैंड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Etergo का अधिग्रहण किया था। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Etergo AppScooter सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 50 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है।
विज्ञापन
6 of 9
Ola Electric Scooter
- फोटो : Ola
18 मिनट में 75 किमी की चार्जिंग
कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
7 of 9
Ola Electric Scooters
- फोटो : For Reference Only
फीचर्स
ओला का दावा है कि उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर रफ्तार, रेंज, पैर रखने की जगह के साथ टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे होगा। हाल ही में कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए बताया था कि ओला स्कूटर को कुछ क्लास-लीडिंग फीचर्स जैसे कि सबसे बड़े-इन-क्लास बूट स्पेस, एप-आधारित कीलेस एक्सेस और सेगमेंट-लीडिंग रेंज दी जाएगी। इसके अलावा इस स्कूटर की टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरों के मुताबिक इसमें डुअल प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिंगल-पीस सीट, बाहरी चार्जिंग पोर्ट, एलईडी डीआरएल, एक एलईडी टेललाइट, सामान ले जाने के लिए एक हुक, स्प्लिट-टाइप रियर ग्रैब हैंडल, एक काले रंग का फर्श मैट और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं।
8 of 9
Ola e scooter
- फोटो : Ola
कीमत
कंपनी अगले कुछ दिन में इस स्कूटर की खूबियों और कीमत की जानकारी देगी। कंपनी ने कहा है कि वह अपने इस वाहन का दाम काफी आक्रामक तरीके से तय करेगी ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें। स्कूटर का विनिर्माण कंपनी के तमिलनाडु के कारखाने में किया जाएगा। कंपनी के इस कारखाने का पहला चरण पूरा होने के करीब है। इस कारखाने की पूरी एक करोड़ वाहन की सालाना उत्पादन क्षमता का निर्माण अगले साल तक पूरा होगा। रिपोर्ट के मुताबिक लॉन्च होने पर, ओला के ई-स्कूटर की कीमत 1.2 लाख रुपये से 1.4 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच होने की उम्मीद है।
कंपनी ने स्कूटर के किसी भी स्पेसिफिकेशंस की घोषणा नहीं की है, लेकिन जैसा कि भाविश अग्रवाल के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, यह सिर्फ शुरुआत है। स्कूटर के ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग टाइम सहित स्कूटर की डिलीवरी टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही आने वाले समय में साझा की जा सकती है।