Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने बुधवार को एलान किया कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में बड़ी कटौती कर रही है। वाहन निर्माता ने कहा कि ग्राहकों को सरकार द्वारा घोषित नई फेम 2 योजना के तहत सब्सिडी में बदलाव के अनुरूप वह कीमतों में आई कमी का फायदा अपने ग्राहकों को दे रही है।
विज्ञापन
1 of 5
Okinawa i-Praise+ Electric Scooter
- फोटो : Okinawa
Okinawa Autotech (ओकिनावा ऑटोटेक) ने बुधवार को एलान किया कि वह अपने इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत में बड़ी कटौती कर रही है। वाहन निर्माता ने कहा कि ग्राहकों को सरकार द्वारा घोषित नई फेम 2 योजना के तहत सब्सिडी में बदलाव के अनुरूप वह कीमतों में आई कमी का फायदा अपने ग्राहकों को दे रही है। बता दें कि पिछले हफ्ते केंद्र सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स इन इंडिया स्टेज 2 (फेम इंडिया 2, FAME II) योजना में आंशिक संशोधन किया था। जिसके बाद कंपनी ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में कमी करने का एलान किया है।
कितना सस्ता हुआ स्कूटर
गुरुग्राम स्थित इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता ओकिनावा ऑटोटेक ने कहा कि उसके इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत अब 7,200 से 17,892 तक सस्ती हो जाएगी। ओकिनावा ऑटोटेक भारतीय बाजार में iPraise+, Praise Pro और Ridge+ इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचती है। जबकि iPraise+ अब 17,892 रुपये तक सस्ता हो गया है। जबकि Praise Pro की कीमत में 7,947 रुपये की कटौती की गई है और Ridge+ इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कीमत 7,209 रुपये की कटौती की गई है।
नई कीमत
Okinawa iPraise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत पर नजर डालें तो अब यह 99,708 रुपये में मिलेगी। पहले इसकी कीमत 1,17,600 रुपये थी, यानी इसकी कीमत में 17,892 रुपये की कटौती की गई है। वहीं Praise Pro की कीमत 84,795 थी, जिसे घटाकर 76,848 रुपये कर दिया गया है। इसके साथ ही Ridge+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत में 7,209 की कटौती कर इसे 61,791 रुपये कर दिया गया है, जो पहले 69,000 रुपये थी।
विज्ञापन
2 of 5
Okinawa i-Praise+ Electric Scooter
- फोटो : Okinawa
सरकार ने बढ़ाई फेम 2 सब्सिडी
भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को तेजी से अपनाने और मैन्युफैक्चरिंग के उद्देश्य से, केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर सब्सिडी बढ़ाकर ईवी निर्माताओं पर बोझ कम करने का फैसला किया है। भारी उद्योग विभाग की अधिसूचना के मुताबिक, इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलने वाले इंसेंटिव (प्रोत्साहन राशि) को बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति kWh कर दिया गया है। पहले सभी इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए 10,000 प्रति यूनिट की सब्सिडी थी। यानी नई सब्सिडी दर पहले की सब्सिडी दर से 5,000 रुपये प्रति kWh ज्यादा है। इनमें प्लग इन हाइब्रिड और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड बाहन शामिल हैं। इसमें बसें शामिल नहीं हैं।
ताजा संशोधन के तहत भारी उद्योग मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक दोपहिया के लिए प्रोत्साहन की सीमा को वाहन की लागत के 40 फीसदी तक सीमित किया है। पहले यह सीमा 20 फीसदी थी। सरकार के इस कदम का सीधा फायदा उन ग्राहकों को मिलेगा जो एक नया इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन खरीदने वाले हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Okinawa i-Praise electric scooters
Okinawa i-Praise+
iPraise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर Okinawa Autotech के सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटरों में से एक है। कंपनी का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में इस मॉडल की मांग में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। Okinawa i-Praise+ इलेक्ट्रिक स्कूटर की खासियत यह है कि इसमें डिटैचेबल 2.9kwh लीथियम बैटरी दी गई है, जिसे आसानी से निकाल कर कहीं भी चार्ज किया जा सकता है। स्कूटर की बैटरी के साथ 5 एंपीयर का चार्जर दिया गया है। इसकी बैटरी को चार्ज करने में दो से तीन घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 180 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी टॉप स्पीड 55-75 किलोमीटर प्रति घंटा है। स्कूटर E-ABS (इलेक्ट्रॉनिक-असिस्टेड ब्रेकिंग सिस्टम) से लैस है। ओकिनावा ने स्कूटर के लिए खास एप भी डेवलेप की है। ओकिनावा इको एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
4 of 5
Okinawa i praise scooter
एडवांस्ड फीचर्स
एप में जियो फेंसिग, वर्चुअल स्पीड लिमिट, कर्फ्यू ऑवर्स, बैटरी हैल्थ ट्रैकर, एसओएस नोटिफिकेशंस, मॉनिटरिंग, ट्रिप्स, डायरेक्शन, मेंटिनेंस और व्हीकल स्टेटस जैसे फीचर दिए हैं। जियो फेंसिग के जरिए यूजर 50 मीटर से 10 किमी तक की रेंज सेट कर सकते हैं, और जैसे ही व्हीकल इस लिमिट को क्रास करेगा मोबाइल पर अलर्ट आने शुरू हो जाएंगे। वर्चुअल स्पीड लिमिट के जरिए स्पीड अलर्ट आने शुरू हो जाएंगे।
योजना के तहत किसे मिलेगा फायदा
फेम-2 योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी निर्धारित की गई है। जिसमें से, दोपहिया वाहनों को, विशेष रूप से ई-स्कूटर को, सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा। हालांकि हर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर को इस योजना का फायदा नहीं मिलेगा। CRISIL (क्रिसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 95 फीसदी इलेक्ट्रिक स्कूटर ऐसे हैं जिन्हें फेम-2 सब्सिडी योजना के तहत खरीदते समय छूट नहीं मिल सकती।
Okinawa i-Praise+ Electric Scooter
- फोटो : Okinawa
इन स्कूटर्स पर FAME-II सब्सिडी
भारत सरकार द्वारा निर्धारित फेम-2 मानकों के अनुसार, सिर्फ हाई-स्पीड वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, जिनमें 250 वाट से ज्यादा पावर का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है और जिनकी टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा से ज्यादा है, FAME-II सब्सिडी के लिए पात्र हैं। सरकारी घोषणा के अनुसार फेम-2 के तहत सब्सिडी हासिल करने के लिए, किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक बार चार्ज करने पर उसे कम से कम 80 किमी की दूरी तय करनी होगी और कम से कम 40 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड होनी चाहिए।
ये स्पेसिफिकेशंस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत के आधार पर बदलता रहता है। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में धीरे-धीरे लेकिन लगातार बढ़ोतरी हो रही है। दोपहिया और तिपहिया सेगमेंट में इन जीरो-उत्सर्जन मॉडल की बढ़ती मांग के कारण यह संभव हो पा रहा है। ओकिनावा राजस्थान में एक नई मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के निर्माण के लिए 150 करोड़ रुपये का निवेश कर रही है। कंपनी का कहना है कि उसने भारत में मई 2021 तक 90,000 से ज्यादा स्कूटर्स की बिक्री की है।