फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nissan Magnite के इन 2 वेरिएंट्स की मांग बढ़ी, ताबड़तोड़ बुकिंग से वेटिंग पीरियड 6 महीने तक पहुंचा

Sat, 30 Jan 2021 07:10 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Amar Ujala
जापान की ऑटो निर्माता कंपनी Nissan (निसान) ने भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में अपनी सबसे सस्ती एसयूवी से तलहका मचा दिया है। कंपनी ने पिछले साल के आखिरी महीने दिसंबर में अपनी नई एसयूवी Nissan Magnite (निसान मैग्नाइट) को लॉन्च किया था। अपने दमदार इंजन और बेहद ही आकर्षक लुक के कारण यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी बहुत जल्दी ही ग्राहकों की पसंद बन गई। रिपोर्ट के मुताबिक निसान मैग्नाइट की बंपर बुकिंग की वजह से लॉन्चिंग के दो महीनें के भीतर ही इसका वेटिंग पीरियड 8 से 26 हफ्त तक पहुंच गया है। चेन्नई, बंगलूरू और मुंबई में निसान के डीलरों ने बताया है कि ग्राहकों द्वारा चुने गए वेरिएंट और रंग पर एसयूवी की वेटिंग पीरियड निर्भर करती है। 
विज्ञापन

2 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
वेरिएंट्स
नई Magnite, CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है, जिस पर Renault Triber काम करती है। निसान ने अपनी Magnite को चार ट्रिम्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। इसमें ग्राहकों को 20 अलग-अलग ग्रेड्स में से चुनने का विकल्प मिलेगा। यहां ग्राहक इंजन, ट्रांसमिशन और ऑप्शनल फीचर के आधार पर अपनी पसंद की ट्रिम और मॉडल को चुन सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
दमदार इंजन
Nissan Magnite भारत में दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है - 1.0 लीटर और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट।  इसका 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन 71 bhp का पावर और 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता। वहीं, 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल यूनिट 99 bhp का पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। हालांकि, टर्बो पेट्रोल यूनिट में ऑप्शनल CVT ऑटोमैटिक यूनिट का भी विकल्प है, जो 152 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। 

4 of 7
Nissan Magnite ASEAN NCAP Crash Test - फोटो : ASEAN NCAP
4 स्टार की सुरक्षा रेटिंग
रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी मैग्नाइट की 5 यूनिट्स के पहले बैच का निर्यात कर चुकी है। हाल ही में ASEAN NCAP (New Car Assessment Programme), आसियान एनसीएपी (न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम) क्रैश टेस्ट में ने मैग्नाइट की सेफ्टी क्रैश टेस्ट रिपोर्ट जारी की थी। इस टेस्ट के लिए निर्यात की गई यूनिट्स में से एक का इस्तेमाल हुआ था। आसियान NCAP सेफ्टी क्रैश टेस्ट की रिपोर्ट के अनुसार निसान मैगनाइट सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) श्रेणी के लिए 39.02 पॉइन्ट हासिल करने में सफल रही। इसने चाइल्ड ऑक्युपेंट प्रोटेक्शन (COP) के लिए 16.31 पॉइन्ट और सेफ्टी असिस्ट कैटेगरी के लिए 15.28 पॉइन्ट मिले। एसयूवी को टेस्ट की गई तीन श्रेणियों में से कुल स्कोर के आधार पर 70.60 अंकों के साथ 4-स्टार आसियान एनसीएपी रेटिंग मिली। 
विज्ञापन

5 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
इन वेरिएंट्स की मांग ज्यादा
बता दें कि इस समय निसान मैग्नाइट के 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और दो कलर ऑप्शन वाले वेरिएंट्स की ग्राहकों के बीच सबसे ज्यादा मांग है। रिपोर्ट के अनुसार डीलरों का दावा है कि मैग्नाइट की बुकिंग के बाद खरीदारों को कार की डिलीवरी के लिए कम से कम 5-6 महीने तक इंतजार करना पड़ सकता है। सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑटोमोबाइल कंपनियों के बीच जबरदस्त प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में मैग्नाइट ने अच्छे-खासी खरीदार जुटाने में कामयाबी हासिल की है। निसान मैग्नाइट की बुकिंग का आंकड़ा 35,000 यूनिट्स से पार हो गया है। इसकी बंपर मांग को देखते हुए कंपनी अब इसके उत्पादन को बढ़ाने की तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन

6 of 7
Nissan Magnite - फोटो : Nissan
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी होगी लॉन्च
कंपनी निसान मैग्नाइट के उत्पादन को इसलिए भी बढ़ाना चाहती है क्योंकि निसान न सिर्फ घरेलू बाजार में इसकी बढ़ती मांग को पूरा करने की योजना बना रही है बल्कि विदेशी बाजारों में इसकी बिक्री की योजना पर काम कर रही है। रिपोर्ट के मुताबिक जापानी कार निर्माता इस नई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को अन्य अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लॉन्च करने की संभावना देख रहा है। निसान अपनी नई कार मैग्नाइट को लेकर काफी आशाएं हैं और बड़ी योजनाएं बना रहा है। भारत इस सब-कम्पैक्ट एसयूवी के निर्यात का केंद्र बन जाएगा। कंपनी ने मैग्नेटाइट को निर्यात करने के लिए दो संभावित बाजारों की पहचान की है- जो दक्षिण अफ्रीका और इंडोनेशिया हैं। फिलहाल कंपनी का ध्यान घरेलू बाजार पर है और वह भारतीय ग्राहकों की मांगों को पूरा करने पर जोर लगा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Nissan Magnite Rear - फोटो : Nissan
कीमत
निसान इंडिया ने अपनी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Nissan Magnite की कीमतें नए साल से बढ़ा दी हैं। कंपनी ने इस एसयूवी को पिछले साल 2020 में भारतीय बाजार में 4.99 लाख रुपये की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया था। लेकिन अब इसके बेस वेरिएंट की कीमत बढ़ गई है, जो अब 5.49 लाख रुपये से शुरू होती है। बाकी अन्य वेरिएंट्स की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। एक्सवी और एक्सवी प्रिमियम वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को 38,698 रुपये अलग से देने पड़ते हैं। अपने सेगमेंट में इस सबसे सस्ती एसयूवी की बढ़ती मांग ने कंपनी को भारतीय बाजार में अपनी मजबूत पकड़ का रास्ता दिखाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें