Kia Carens
- फोटो : Kia India
Kia Carens
किआ ने अपनी इस गाड़ी को पिछले साल दिसंबर में शोकेस किया था। यह किआ की चौथी कार होगी, जिसे भारत में ही डेवलप किया गया है। कारेंस को सेल्टोस के प्लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है। इसमें स्मार्टलुक वाले एलईडी हेडलैंप्स, और टेल लैंप्स देखने को मिलेंगे। यह 6 और 7-सीटर विकल्प के साथ लॉन्च होगी। अपरनी कैटेगरी में यह सबसे लंबे व्हीलबेस वाली होगी, जिससे इसमें ज्यादा लेग स्पेस मिलेगा। कारेंस में फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 8-स्पीकर बोस सिस्टम, कलर एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, स्टैंडर्ड 6-एयरबैग्स मिलेंगे। कारेंस में 115 एचपी का 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन, 114 एचपी का 1.5 लीटर डीजल इंजन, 140 एचपी का 1.4 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा। वहीं इसका मुकाबला अर्टिगा, मराजो, अल्कजार, हेक्टर प्लस और इनोवा क्रिस्टा से होगा।