जर्मन लग्जरी कार निर्माता Audi India (ऑडी इंडिया) ने अपनी प्रीमियम एसयूवी 2022 Audi Q7 का facelift भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी कुछ दिन पहले ही आधिकारिक तौर पर बुकिंग शरू की थी। पांच लाख रुपये की राशि देकर नई ऑडी क्यू7 की बुकिंग कर सकते हैं। नई ऑडी क्यू7 डायनैमिक 3.0 लीटर के V6 TFSI इंजन के साथ आएगी। क्यू7 एसयूवी में ऑडी की ‘क्यू’ फैमिली की नई डिजाइन दी गई है। ऑडी ने इससे पहले जनवरी में एसयूवी को पेश किया था। क्यू7 लगभग दो साल के बाद एक नए इंजन के साथ भारत में वापसी कर रही है।
Audi Q7 की लॉन्चिंग पर ऑडी इंडिया के हेड श्री बलबीर सिंह ढिल्लन ने कहा, “साल की शुरुआत करने का इससे बेहतर तरीका और कोई नहीं हो सकता था कि हम भारत की सबसे मनपसंद कार को लॉन्च करें। कई सालों से ऑडी क्यू7 हमारी क्यू रेंज की सबसे पसंदीदा कार है। हमें पूरा विश्वास है कि नया मॉडल अपने नए लुक और अपग्रेडेड फीचर्स के कारण सभी कारों को पीछे छोड़ देगा। ऑडी क्यू7 की ऑन रोड एवं ऑफ रोड दोनों जगहों पर जबर्दस्त परफॉर्मेंस मिलती है, जिसके कारण यह गाड़ी दूसरी गाड़ियों से अलग नजर आती है।”