फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया की तेज रफ्तार कारों की रेस में इस कार ने मारी बाजी, कीमत जान हो जाएंगे हैरान

Sat, 16 Feb 2019 08:06 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Bentley Bentayga Speed-1
Bentley ने हाल ही में Bentayga Speed एसयूवी लॉन्च की है। बेंतले की इस नई एसयूवी ने दुनिया की सबसे तेज रफ्तार कार लेम्बोर्गिनी उरस को पछाड़ दिया। बेंतले ने अब दावा किया है कि बेंतले बेंत्यागा स्पीड दुनिया की सबसे दौड़ने वाली एसयूवी बन गई है। आइए आपको बताते हैं बेंत्यागा स्पीड की खासियतों के बारे में...
 
विज्ञापन

बेंत्यागा स्पीड में 6.0 लीटर का W12 इंजन

2 of 4
bentley Bentayga
देश के सम्मानित बिजनेस मैन मुकेश अंबानी के पास भी दो बेंतले बेंत्यागा हैं और हाल में उनके पुत्र आकाश अंबानी बेंत्यागा चलाते हुए नजर आए थे। बेंत्यागा स्पीड दुनिया की सबसे लग्जीरियस एसयूवी में से एक है। बेंत्यागा स्पीड में 6.0 लीटर का W12 इंजन दिया गया है, जो 626 बीएचपी की माइंड ब्लोइंग पॉवर और 900 एनएम का टॉर्क देता है।
 
विज्ञापन

टॉप स्पीड 306 किमी प्रति घंटा

3 of 4
Lamborghini Urus
बेंत्यागा स्पीड की खूबी है कि यह मात्र 3.9 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। वहीं इसकी टॉप स्पीड 306 किमी प्रति घंटा है। इसके मुकाबले में लेम्बोर्गिनी उरस 3.6 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है, लेकिन इसकी टॉप स्पीड 305 किमी प्रति घंटा है।
 
विज्ञापन

बेंत्यागा W12 की कीमत 4.08 करोड़ रुपए

4 of 4
Bentley Bentayga Speed-2
बेंत्यागा स्पीड में डाइनेमिक राइड के साथ दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक रोल कंट्रोल टेक्नोलॉजी दी गई है। वहीं इसमें डार्क टिंट हेडलाइट, डार्क टिंट रैडिएटर और बंपर ग्रिल्स, 22 इंच साइज के टायर दिए गए हैं। बेंत्यागा स्पीड 8 ऑटोमैटिक गियरबाक्स के साथ आती है। वहीं भारत में बेंत्यागा W12 की कीमत 4.08 करोड़ रुपए है, वहीं V8 कीमत 78 करोड़ रुपए है। हालांकि बेंत्यागा स्पीड की लॉन्चिंग का अभी कोई ऐलान नहीं हुआ है। स्पीड को 2019 के जिनेवा मोटर शो में मार्च में ऑफिशिअली लॉन्च किया जाएगा।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें